रणवीर और रोहित शेट्टी को बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी: कहा -'लाइन में नहीं आए तो पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे'
Ranveer Singh Threat: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को फिर एक बार बिश्नोई गैंग ने टारगेट कर धमकी दी हैं। मीडिया रिपोर्यस के मुताबिक, धमकी वॉइस नोट के जरिए दी गई। जिसमें कहा गया कि अगर रोहित और रणवीर ने समय पर उनकी बात नहीं मानी तो उनके पूरे स्टाफ को नुकसान पहुंचाया जाएगा।
वॉइस नोट में क्या कहा?
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार वॉइस नोट में धमकाने वाले ने रणवीर से कहा, “अगर टाइम रहते तुम लाइन में नहीं आए, तो तुम्हारा और तुम्हारे स्टाफ का हाल ऐसा होगा कि सात पीढ़िया याद रखेंगी।” धमकाने वाले ने बताया कि उनके स्टाफ, मैनेजर और परिवार की सारी जानकारी उनके पास हैं और समय रहते बात नहीं मानने पर उन्हें भी टारगेट किया जाएगा।
धमकी देने वाले ने आगे कहा कि,“रणवीर सिंह तू कोई बात बोलकर उससे मुकर गया ना, ठीक हैं। उसके लिए वॉयस नोट छोड़ रहे हैं, या तो तू तेरी बात पे वापस आजा, नहीं तो बात से मुकरने की सजा क्या होती है तुझे बताएंगे। आराम से बैठ कर सुनना, तू, रोहित शेट्टी और पूरे बॉलीवुड को बोल रहा हूं। टाइम रहते लाइन पे आ जान, अगर नहीं आए तो बाद में देखना हम क्या हाल करते हैं आप लोगों का”
रणवीर और दीपिका की सुरक्षा बढ़ी
इस धमकी के बाद रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने मुंबई स्थित अपने घर की सुरक्षा कड़ी कर दी। हाउसिंग सोसाइटी में 6 सुरक्षा गार्ड तैनात किए। इसके साथ एक पुलिसकर्मी भी घर पर मौजूद है।
रणवीर को पहले भी मिल चुकी हैं धमकी
इससे पहले भी रणवीर को व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें कथित तौर पर करोड़ों की मांग की गई थी। अब वॉइस नोट में स्टाफ को टारगेट करने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैं।
रोहित शेट्टी की घर हुई थी फायरिंग
मुंबई के जुहू में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर 31 जनवरी की देर रात फायरिंग की घटना हुई। हमलावरों ने पहली मंजिल पर कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई, जिसमें से एक गोली जिम के शीशे से टकराई। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
रणवीर ने धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
फिल्म 'शतक' का ट्रेलर जारी: अजय देवगन की आवाज में गूंजेगी RSS के 100 साल के योगदान की कहानी
Shatak movie trailer: फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर को बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की प्रभावशाली आवाज़ ने दर्शकों के लिए और भी खास बना दिया है। उनकी आवाज़ ट्रेलर में न सिर्फ गहराई और भाव जोड़ती हैं बल्कि दर्शकों में देशभक्ति का भाव भी जागृत करती है।
'शतक' का दमदार ट्रेलर
ट्रेलर में त्याग, संघर्ष और राष्ट्र-प्रथम की भावना से जुड़ी 100 साल की यात्रा को दिखाया गया है। यह उन लोगों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने अनुशासन, सेवा और समर्पण के साथ समाज और देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
यह फिल्म एक ऐसी विचारधारा की कहानी है, जिसे कभी समय के साथ समाप्त हो जाने वाला माना गया था। लेकिन वह हर पीढ़ी के साथ और अधिक सशक्त होती गई। गुरुजी एम. एस. गोलवलकर जी के शब्दों से प्रेरित होकर फिल्म दिखाती है कि संघ को 'समय की तरह अटूट' माना गया है। लोगों को जोड़ना इस यात्रा का मुख्य आधार रहा।
यह फिल्म सिर्फ इतिहास नहीं बताती, बल्कि लंबे समय से चली आ रही धारणाओं और गलतफहमियों पर भी अपनी बात रखती है। आरएसएस की किताबों और दस्तावेज़ों के आधार पर बनी यह फिल्म अपने नजरिए से उन घटनाओं और योगदानों को सामने लाने की कोशिश करती है, जिन्हें अक्सर कम जाना गया।
अजय देवगन ने दी आवाज
अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ने पर कहा, “आरएसएस को 100 साल पूरे करने पर बधाई। एक सदी सिर्फ समय नहीं होता, बल्कि कई पीढ़ियों के त्याग और देश के लिए किए गए योगदान का प्रतीक होती है। इन वर्षों में संघ ने सेवा, एकता और सांस्कृतिक पहचान पर अहम भूमिका निभाई है। ‘शतक’ इसी लंबी यात्रा को दिखाने की कोशिश है। इस कहानी को अपनी आवाज़ देना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह सिर्फ एक संगठन की नहीं, बल्कि एक विचार की कहानी है, जो समय के साथ मजबूती से खड़ा रहा।”
इस दिन होगी रिलीज
‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ पैनोरमा के सहयोग से बनाई गई है। इसके निर्माता वीर कपूर, निर्देशक आशीष मल्ल और सह-निर्माता आशीष तिवारी हैं। फिल्म 20 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसका ट्रेलर जारी किया जा चुका है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















