अमेरिका के जिम्नास्टिक कोच को 90 साल की जेल:नाबालिग बच्चियों के न्यूड वीडियो बनाता था, बाथरूम में कैमरा लगाया था
अमेरिका में जिम्नास्टिक्स कोच सीन गार्डनर को 90 साल जेल की सजा सुनाई गई है। यूएस डिस्ट्रिक्ट जज क्रिस्टी जॉनसन ने बुधवार को यह सजा सुनाई। गार्डनर ने दिसंबर 2017 से अप्रैल 2018 के बीच 10 से ज्यादा नाबालिग छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाया था। उसने जिम के बाथरूम में हिडेन कैमरा लगाया था। कोर्ट ने गार्डनर को तीन मामलों में दोषी करार दिया। जज ने गार्डनर को हर आरोप में 30 साल जेल की अधिकतम सजा दी। गार्डनर की उम्र 39 साल है। पहले भी आरोप लगे, अब तक कार्रवाई नहीं गार्डनर आयोवा के वेस्ट डेस मोइनेस स्थित चाउज जिम्नास्टिक्स एंड डांस इंस्टीट्यूट में भी कोच रह चुका था। वहां ट्रेनिंग लेने वाली कई पूर्व छात्राओं ने उस पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पुलिस में शिकायतें की गईं और अदालत में मुकदमे भी दायर हुए हैं। हालांकि, आयोवा से जुड़े आरोपों में गार्डनर पर अब तक आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि संघीय मामला खत्म होने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। कोच ‘चाउ’ चियाओ के संस्थान में काम करता था गार्डनर मशहूर कोच लियांग ‘चाउ’ चियाओ के संस्थान में काम करता था। वह युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के साथ आयोवा में आयोजित होने वाली एक बड़ी सालाना प्रतियोगिता का निदेशक भी था। कुछ पूर्व छात्राओं के वकीलों का आरोप है कि USA जिम्नास्टिक्स और अमेरिकी सेंटर फॉर सेफस्पोर्ट को 2017 में ही गार्डनर के अनुचित व्यवहार की जानकारी मिल गई थी, लेकिन उसे खेल से बाहर करने में देरी हुई। सेफस्पोर्ट ने 2022 में गार्डनर को निलंबित किया था सेफस्पोर्ट ने 2022 में गार्डनर को अस्थायी रूप से निलंबित किया था। यह कार्रवाई चॉज जिम्नास्ट की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोप के बाद हुई थी। इसके बाद चॉज ने गार्डनर को नौकरी से निकाल दिया था। सेफस्पोर्ट ने कहा है कि जांच के दौरान उसे पता चला कि चॉ और दूसरे कोच गार्डनर के यौन दुराचार के आरोपों से परिचित थे। संस्था के मुताबिक, उन्होंने अपनी नीति के तहत इन आरोपों की जानकारी सेफस्पोर्ट को नहीं दी। मई में एक जज ने गार्डनर की जांच ठीक से नहीं करने के आरोपों वाले दो मुकदमों से सेफस्पोर्ट को हटा दिया था। जज ने कहा था कि संघीय कानून के तहत संस्था को कानूनी सुरक्षा हासिल है। गार्डनर, यूएसए जिम्नास्टिक्स और चॉज जिम्नास्टिक्स के खिलाफ कई मुकदमे अब भी लंबित हैं।
बुमराह न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं:फिट होने के बावजूद टेस्ट तैयारी और वर्कलोड मैनेजमेंट पर टीम का फोकस
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं। वह पूरी तरह फिट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे के बजाय टेस्ट सीरीज के लिए तरोताजा और तैयार रखना चाहता है। बुमराह टेस्ट क्रिकेट की तैयारी पर ध्यान दे रहे हैं। बुमराह अहमदाबाद में टेस्ट की तैयारी शुरू कर चुके हैं। इस महीने के आखिर में उनके बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचने की संभावना है। इसके बाद वह न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं। पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होना है। टेस्ट सीरीज पर फोकस टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टीम मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह वनडे सीरीज में खेलने के बजाय रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी करें। लंबे दौरे को देखते हुए टीम बुमराह के वर्कलोड को प्राथमिकता देना चाहती है। वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह को 6 नवंबर से शुरू होने वाले इंडिया A के तीसरे मुकाबले में खिलाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। इससे उनका वर्कलोड बढ़ाया जा सकेगा। इसके बाद 19 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सकेगा। बुमराह ने पिछले साल घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार कोई मल्टी-डे मुकाबला खेला था। चोट के बाद टेस्ट में वापसी की तैयारी इस साल की शुरुआत में घुटने की चोट के कारण बुमराह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे। अब टीम मैनेजमेंट उन्हें आगामी टेस्ट मुकाबलों के लिए उपलब्ध रखना चाहता है। इस मुद्दे पर टीम से जुड़े अहम लोगों के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है। यह रणनीति सिर्फ न्यूजीलैंड दौरे तक सीमित नहीं है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को भी ध्यान में रखा जा रहा है। इस सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कहा जाता है। टीम का जोर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) पर है। ऐसे में बुमराह को कम अहमियत वाली द्विपक्षीय सीरीज में खिलाने के बजाय बड़े टेस्ट मुकाबलों के लिए बचाकर रखने की रणनीति अपनाई जा सकती है। जल्द घोषित हो सकती हैं टीमें भारत की वनडे और टेस्ट टीमों का ऐलान आने वाले कुछ दिनों में होने की संभावना है। सेलेक्टर्स हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस और उपलब्धता से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद टीम को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others








