Delhi में भारी बारिश से गिरा तापमान, IMD ने ओले गिरने और तेज हवाओं की दी चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 15 अक्टूबर को दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और आसमान में बादल छा गए। IMD ने दोपहर, शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम की ये स्थितियां पूरे दिन बनी रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Police को तनाव मुक्त और संवेदनशील बनाने के लिए जयपुर में विशेष कार्यशाला
विभाग ने बताया है कि 14-15 अक्टूबर को पंजाब में, और 15 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। 16 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। 16 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी इसी तरह की बारिश होने के आसार हैं, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15-16 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।
पूर्वी राजस्थान में 14-16 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने का अनुमान है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में 14-15 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। IMD ने 14-15 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आंधी आने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 16 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसी तरह के हालात 15 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 14-15 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान में और 14-16 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में रहने का अनुमान है।
इसे भी पढ़ें: Car Wiper Tips: कार के वाइपर कब बदलने चाहिए? इन 4 संकेतों को न करें नजरअंदाज
14-15 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। इसके अलावा, 15 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही, 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में; 16-17 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में; और 14-18 अक्टूबर के बीच उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड में 14-15 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है, और 16 अक्टूबर को भी तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
Manoj Bajpayee की फिल्म घूसखोर पंडत का बदला नाम, 23 अक्टूबर को Gajab Raat नाम से Netflix पर आएगी
अभिनेता मनोज बाजपेयी और फिल्म निर्माता नीरज पांडे की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलकर ‘गजब रात’ कर दिया गया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नीरज पांडे के बैनर फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के तहत निर्मित इस अपराध आधारित थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है।
नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो निजी लाभ और अपने हिसाब से सही काम करने के बीच उलझा हुआ है। उसका एक फैसला घटनाओं की ऐसी कड़ी शुरू कर देता है, जो एक ही रात के दौरान घटित होती है।
फिल्म में साकिब सलीम, श्रद्धा दास, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, कीकू शारदा और नुसरत भरूचा भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘गजब रात’ के जरिये बाजपेयी और पांडे कई साल बाद फिर साथ आए हैं। बाजपेयी ने एक बयान में कहा, नेटफ्लिक्स के साथ मेरा जुड़ाव एक रोमांचक सफर रहा है और ‘गजब रात’ इस सफर की एक और ऐसी परियोजना है, जिसका हिस्सा बनकर मुझे खुशी है।
उन्होंने कहा, मैं हमेशा ऐसे किरदारों की ओर आकर्षित हुआ हूं, जिन्हें आसानी से किसी एक श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। इस फिल्म ने मुझे रहस्य, नैतिक दुविधाओं और जवाबदेही से जुड़े सवालों से भरी दुनिया में उतरने का अवसर दिया। इस कहानी को खास बनाने वाली बात यह है कि रात आगे बढ़ने के साथ-साथ किरदारों की मंशा धीरे-धीरे सामने आती है।
पांडे ने कहा, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक दिलचस्प कहानी का काम सिर्फ दर्शकों को अनुमान लगाने में उलझाए रखना नहीं, बल्कि उन्हें सोचने पर मजबूर करना भी है। ‘गजब रात’ एक ऐसी रोमांचक फिल्म है, जिसमें किरदारों के फैसले उन्हें ऐसी स्थिति में पहुंचा देते हैं, जहां कोई आसान जवाब नहीं होता। तनाव केवल रात के दौरान घटने वाली घटनाओं से नहीं, बल्कि किरदारों के सामने आने वाली नैतिक दुविधाओं से भी पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि मनोज बाजपेयी के साथ दोबारा काम करना और रितेश शाह को निर्देशक के रूप में पेश करना इस परियोजना का एक और रोमांचक पहलू रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक नेटफ्लिक्स पर फिल्म का आनंद उठाएंगे। नेटफ्लिक्स ने इस साल फरवरी में फिल्म की घोषणा ‘घूसखोर पंडत’ शीर्षक से की थी।
इसके बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया था। कई नेताओं और संगठनों ने इस शीर्षक को जातिवादी और आपत्तिजनक बताते हुए आलोचना की थी। इस विवाद के बाद प्राथमिकी दर्ज की गईं और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया था।
मामला उच्चतम न्यायालय तक भी पहुंचा, जहां फिल्म निर्माताओं ने अदालत को बताया था कि वे फिल्म का शीर्षक बदल देंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










