Responsive Scrollable Menu

PM Modi ने लद्दाख को दी 3350 करोड़ की सौगात, नए टर्मिनल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लद्दाख के युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, नयी प्रौद्योगिकी सीखने के अवसर प्राप्त हों और उन्हें इसके लिए दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। मोदी ने लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क से जुड़ी लगभग 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करते हुए कहा कि जम्मू स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के परिसर स्थापित करने के प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन शैक्षणिक केंद्रों के माध्यम से लद्दाख के युवा उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नए कौशल सीखने के बेहतर अवसरों का लाभ अपने ही क्षेत्र में उठा सकेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारा विशेष ध्यान लद्दाख की नयी पीढ़ी पर है। युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले, नयी प्रौद्योगिकी सीखने का मौका मिले और उन्हें अन्य शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। यही कारण है कि लेह में एक प्रमुख उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है तथा उन्हें इस अवसर का हिस्सा बनने की बेहद खुशी है।

मोदी ने कहा, ‘‘आज कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। ये परियोजनाएं लद्दाख के लोगों के लिए सफर आसान बनाएंगी, कुछ इलाकों में बिजली की सुविधाओं में सुधार करेंगी, कुछ में पानी की उपलब्धता बढ़ाएंगी और हमारी प्राचीन विरासत के संरक्षण को मजबूत करेंगी।’’ अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं में लेह स्थित कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपये की लागत से बना नया यात्री टर्मिनल भवन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि 23,800 वर्ग मीटर में फैले इस आधुनिक टर्मिनल को प्रति वर्ष 35 लाख यात्रियों की सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए भूतापीय ऊर्जा का उपयोग करते हुए यह टर्मिनल भवन लद्दाख में पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील वातावरण में टिकाऊ बुनियादी ढांचे के महत्व को दर्शाता है। मोदी ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दारचा सड़क, नौ मेगावाट की हनु लघु जलविद्युत परियोजना और 66 किलोवाट की डबल-सर्किट दाह-हनु-खालत्सी ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने लेह में सिंधु घाट में भारत के पहले शैलचित्र संरक्षण पार्क और हिम सरोवर परियोजना के तहत 40 गांवों में विकसित किए गए 40 जलाशयों का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन परियोजनाओं के लिए लद्दाख के सभी लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं इन परियोजनाओं में शामिल रहे सभी इंजीनियरों, श्रमिकों और स्थानीय सहयोगियों को भी बधाई देता हूं। मैं बीआरओ के सहयोगियों की विशेष रूप से सराहना करता हूं।’’ मोदी ने कहा कि लद्दाख में खेलों की अपार संभावनाएं हैं और केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं ने ‘आइस हॉकी’, शीतकालीन खेलों और पर्वतारोहण जैसे क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि लद्दाख में नयी खेल नीति के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलें और वे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी थी और यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत का पहला ऐसा हवाई अड्डा टर्मिनल है जो भूतापीय ऊर्जा सुविधाओं से लैस है।

हमारा प्रयास पर्यावरण का पूरा ध्यान रखते हुए लद्दाख में आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास करना है।’’ मोदी ने कहा कि यह टर्मिनल लद्दाख के पर्यटन क्षेत्र को भी नयी ऊर्जा प्रदान करेगा। मोदी ने सड़क परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस यात्रा में पहले लगभग 12 घंटे लगते थे, वह अब केवल तीन घंटे में पूरी की जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे न केवल यात्रा के समय की बचत होगी, बल्कि इस मार्ग पर व्यापार और वाणिज्य को भी बड़ा लाभ होगा।’’

Continue reading on the app

West Bengal में 58000 Durga Puja का आयोजन, Belur Math जाएंगे HM Amit Shah, CM ने की ये खास अपील

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा आयोजकों से 'सनातन' परंपराओं का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उन लोगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है जो धार्मिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखते हैं। बुधवार को दक्षिण कोलकाता के बेहाला में एक प्रमुख दुर्गा पूजा का उद्घाटन करते हुए, उन्होंने बताया कि इस साल पश्चिम बंगाल में 58,000 दुर्गा पूजाएं आयोजित की जा रही हैं, जो पिछले साल की तुलना में 13,000 अधिक हैं।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Police कमिश्नर दफ्तर पहुंचे HD Kumaraswamy, Priyank Kharge पर साधा सीधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन पूजा आयोजकों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है जो धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखते हैं। देवी की पूजा करते समय भक्तों को शास्त्रों का पालन करना चाहिए। 'सनातन' परंपराओं पर कायम रहें। त्योहार को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए, अधिकारी ने कहा कि पिछली सरकार दशमी के बाद रेड रोड पर दुर्गा पूजा कार्निवल आयोजित करती थी, लेकिन हमने उससे अलग हटकर महालया के दिन ईडन गार्डन्स में देवी का आह्वान करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

बाद में, उन्होंने 'जय श्री राम' और 'जय माँ दुर्गा' के नारों के बीच न्यू अलीपुर में सुरुचि संघ दुर्गा पूजा का उद्घाटन भी किया। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के सूत्रों ने यह जानकारी दी। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, शाह के कार्यक्रम में बेलूर मठ और कोलकाता के ऐतिहासिक शोभाबाजार राजबाड़ी सहित कुछ प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा शामिल है। शाह 17 अक्टूबर को रात करीब आठ बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें: Siddaramaiah के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर Bengaluru Police की कार्रवाई, दो हिरासत में

इस साल सप्तमी दो दिन है और 17 अक्टूबर उनमें से पहला दिन है। वह अलीपुर स्थित सौजन्य अतिथि गृह जाएंगे, जहां रात में ठहरेंगे। अगले दिन 18 अक्टूबर को शाह बेलूर मठ जाएंगे, जो रामकृष्ण मठ और मिशन का मुख्यालय है। वहां वह करीब 30 मिनट बिताएंगे और मठ में विशेष रूप से मनाई जाने वाली दुर्गा पूजा में शामिल होंगे। बेलूर मठ में दुर्गा पूजा का आयोजन गहरी आध्यात्मिक श्रद्धा के साथ किया जाता है। यहां मानव रूप में ईश्वर की पूजा पर जोर दिया जाता है। इस परंपरा की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में स्वामी विवेकानंद ने की थी। बेलूर मठ से केंद्रीय गृह मंत्री के बाली इलाके में स्थित देशबंधु क्लब जाने की संभावना है, जहां वह दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करेंगे। इसके बाद वह ‘‘सौजन्य’’ अतिथि गृह लौटेंगे। 

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले, अब ये गेंदबाज बनेगा टीम इंडिया का सेलेक्टर, कभी धोनी के साथ जड़ी थी फिफ्टी

अजीत अगरकर के जाने के बाद से ही मेंस सेलेक्शन कमेटी में एक जगह खाली और नियमों के हिसाब से वेस्ट जोन से ही नया सेलेक्टर भी चुना जाएगा. ऐसे में मुंबई के इस पूर्व खिलाड़ी का नाम रेस में आगे है. Thu, 15 Oct 2026 17:06:14 +0530

  Videos
See all

Hallabol with Anjana Om Kashyap LIVE : CEC के खिलाफ संग्राम, Bangladesh का क्या काम? | CJP |Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T12:16:35+00:00

Mirzapur में CM Yogi Adityanath ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना | #YogiAdityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T12:14:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers