‘गुजरात बनेगा वैश्विक खेलों का नया केंद्र’, कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी पर बोले हर्ष सांघवी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन हो गया है. अब दुनिया भर की नजरें अगले कॉमनवेल्थ गेम्स पर टिक गईं हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी अहमदाबाद को सौंपी गई है. इस पर गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने कहा कि ग्लासगो से कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और होस्ट बैटन अहमदाबाद को सौंप दी गई है, जिसके बाद से भारत की मेजबानी की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. उन्होंने विश्वास जताया कि 2030 का आयोजन भारतीय खेल इतिहास में नए युग की शुरुआत करेंगे.
भारत खेलों में नई ऊंचाइयों को छुएगा- डिप्टी सीएम
हर्ष ने कहा कि ये आयोजन करोड़ों भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेल बजट में कई गुना वृद्धि हुई है. युवाओं को फिट और नशा मुक्त बनाने के अभियान से भारत खेलों में नई ऊंचाइयों को छुएगा. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की लीडरशिप में गुजरात सरकार विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित कर रही है, जिससे अहमदाबाद इंटरनेशनल खेलों के आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनकर सामने आएगा.
भारत खेल महाशक्ति बनने की ओर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सचिव हरिरंजन राव ने कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के भविष्य के ओलंपिक आयोजनों के सपने की दिशा में अहम महत्वपूर्ण कदम होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के साथ भारत खेल महाशक्ति बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा.
गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: साइबर ठगी पर गुजरात सरकार का बड़ा वार, अब घर बैठे दर्ज होगी e-Zero FIR; तुरंत शुरू हो जाएगी जांच
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत चौथे स्थान पर
बता दें, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य शामिल है. ग्लासगो में भारत ने चौथा स्थान हासिल किया. अब देश की तैयारी अहमदाबाद 2030 पर केंद्रित है. 2010 में आयोजित दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद भारत पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा. इससे वैश्विक आयोजन से गुजरात को खेल, निवेश, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिल सकती है.
गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- ग्रामीण बेघर परिवारों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, प्लॉट समतल करने के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी
बेन स्टोक्स ने खुद किया खुलासा, बताया अचानक संन्यास लेने पर क्यों हुए मजबूर, बोले-'सब कुछ झोंक दिया था, लेकिन...'
Ben Stokes Reveal Retirement Reason: इंग्लैंड के दिग्गज कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है. न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी इंटरनेशनल सीरीज रही. स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक रहे हैं और उन्होंने न केवल बतौर कप्तान बल्कि बतौर खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन किया. मगर, उन्होंने अचानक ही रिटायरमेंट का ऐलान किया और हर किसी को हैरान कर दिया. ये फैसला उन्होंने नाइटक्लब विवाद के बाद लिया था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि स्टोक्स ने ये फैसला इस विवाद की वजह से ही लिया. मगर, अब स्टोक्स ने अपने संन्यास की वजह के बारे में खुलकर बात की है और इसके पीछे की वजह बताई है.
बेन स्टोक्स ने बताया क्यों लिया संन्यास?
????Ben Stokes SPEAKS: Why he Had To Retire From England????
— sportified (@sportified25) August 4, 2026
Stuart Broad????️: "Stokesy, how have you made peace with retiring right now when everyone thought you’d lead us into the 2027 Ashes?"
Ben Stokes????️: "Honestly Broady, I’ve given so much of my heart and soul to the captaincy… pic.twitter.com/NW9fyDb5Gs
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास को लेकर कई कयास लगाए गए. मगर, अब उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि आखिर उन्होंने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया. उनका कहना है कि वह मानसिक रूप से थक गए थे और अब वह काफी शांति महसूस कर रहे हैं.
बेन स्टोक्स ने पॉडकास्ट में कहा, "स्टुअर्ट ब्रॉड मैं सच कहूं तो, मैंने कप्तानी की भूमिका में अपना सब कुछ झोंक दिया था. जब मैं आगे के बारे में सोचता था, तो खुद से यही पूछता रहता था कि 'मैं 2027 तक कैसे टिकूंगा?' एक समय ऐसा आया जब मैं न सिर्फ ज्यादा ट्रेनिंग की वजह से शारीरिक रूप से थक चुका था, बल्कि मानसिक रूप से भी पूरी तरह टूट चुका था. अगर मैं कप्तान नहीं होता तो मैं इंग्लैंड के लिए खेलना नहीं चाहता था और 35 साल की उम्र में कप्तानी छोड़ने का फैसला करके मुझे पूरी शांति महसूस हुई."
ब्रेंडन मैकुलम के साथ रिश्ते पर भी बोले बेन स्टोक्स?
ब्रेंडन मैकुलम के हटाए जाने से पहले आपके और उनके बीच अनबन की जो अफवाहें थीं, उनके बारे में क्या कहेंगे? इसके जवाब में बेन स्टोक्स ने कहा, "बिल्कुल बकवास! बैज और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं. ड्रेसिंग रूम में हमारी क्रिकेट को लेकर तीखी और लंबी बहसें होती थीं. लोग दो लोगों को असहमत होते और फिर पांच मिनट बाद ड्रिंक के साथ हंसते-मजाक करते देखने के आदी नहीं हैं, इसलिए मीडिया ने इसे एक बड़ी कहानी बना दिया. असल में, अगर मैंने पद छोड़ने का फैसला न किया होता, तो बैज आज भी टेस्ट कोच होते."
नाइटक्लब विवाद के बाद ही लिया था स्टोक्स ने फैसला
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मिली जीत के बाद बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ ECB के लगाए नाइट कर्फ्यू को तोड़कर क्लब गए थे. जहां, कथित तौर पर उनकी मारपीट भी हो गई थी, जिसके फोटो और वीडियो भी काफी वायरल हुए. इस वजह से दूसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स नहीं खेले थे. मगर, फिर तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई और उसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. इसके बाद से ही खबरें आने लगीं कि स्टोक्स ने नाइटक्लब विवाद के चलते ही ये बड़ा फैसला लिया है. हालांकि, अब पूर्व इंग्लिश कप्तान ने क्लीयर कर दिया है कि ये फैसला उन्होंने शारीरिक और मानसिक थकावट की वजह से ही लिया.
ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की खराब हालत देख बोले आकाश चोपड़ा, 'ये तो ग्रेस मार्क्स से भी पास नहीं होंगे...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















