Responsive Scrollable Menu

बेन स्टोक्स ने खुद किया खुलासा, बताया अचानक संन्यास लेने पर क्यों हुए मजबूर, बोले-'सब कुछ झोंक दिया था, लेकिन...'

Ben Stokes Reveal Retirement Reason: इंग्लैंड के दिग्गज कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है. न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी इंटरनेशनल सीरीज रही. स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक रहे हैं और उन्होंने न केवल बतौर कप्तान बल्कि बतौर खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन किया. मगर, उन्होंने अचानक ही रिटायरमेंट का ऐलान किया और हर किसी को हैरान कर दिया. ये फैसला उन्होंने नाइटक्लब विवाद के बाद लिया था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि स्टोक्स ने ये फैसला इस विवाद की वजह से ही लिया. मगर, अब स्टोक्स ने अपने संन्यास की वजह के बारे में खुलकर बात की है और इसके पीछे की वजह बताई है.

बेन स्टोक्स ने बताया क्यों लिया संन्यास?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास को लेकर कई कयास लगाए गए. मगर, अब उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि आखिर उन्होंने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया. उनका कहना है कि वह मानसिक रूप से थक गए थे और अब वह काफी शांति महसूस कर रहे हैं.

बेन स्टोक्स ने पॉडकास्ट में कहा, "स्टुअर्ट ब्रॉड मैं सच कहूं तो, मैंने कप्तानी की भूमिका में अपना सब कुछ झोंक दिया था. जब मैं आगे के बारे में सोचता था, तो खुद से यही पूछता रहता था कि 'मैं 2027 तक कैसे टिकूंगा?' एक समय ऐसा आया जब मैं न सिर्फ ज्यादा ट्रेनिंग की वजह से शारीरिक रूप से थक चुका था, बल्कि मानसिक रूप से भी पूरी तरह टूट चुका था. अगर मैं कप्तान नहीं होता तो मैं इंग्लैंड के लिए खेलना नहीं चाहता था और 35 साल की उम्र में कप्तानी छोड़ने का फैसला करके मुझे पूरी शांति महसूस हुई."

ब्रेंडन मैकुलम के साथ रिश्ते पर भी बोले बेन स्टोक्स?

ब्रेंडन मैकुलम के हटाए जाने से पहले आपके और उनके बीच अनबन की जो अफवाहें थीं, उनके बारे में क्या कहेंगे? इसके जवाब में बेन स्टोक्स ने कहा, "बिल्कुल बकवास! बैज और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं. ड्रेसिंग रूम में हमारी क्रिकेट को लेकर तीखी और लंबी बहसें होती थीं. लोग दो लोगों को असहमत होते और फिर पांच मिनट बाद ड्रिंक के साथ हंसते-मजाक करते देखने के आदी नहीं हैं, इसलिए मीडिया ने इसे एक बड़ी कहानी बना दिया. असल में, अगर मैंने पद छोड़ने का फैसला न किया होता, तो बैज आज भी टेस्ट कोच होते."

नाइटक्लब विवाद के बाद ही लिया था स्टोक्स ने फैसला

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मिली जीत के बाद बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ ECB के लगाए नाइट कर्फ्यू को तोड़कर क्लब गए थे. जहां, कथित तौर पर उनकी मारपीट भी हो गई थी, जिसके फोटो और वीडियो भी काफी वायरल हुए. इस वजह से दूसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स नहीं खेले थे. मगर, फिर तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई और उसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. इसके बाद से ही खबरें आने लगीं कि स्टोक्स ने नाइटक्लब विवाद के चलते ही ये बड़ा फैसला लिया है. हालांकि, अब पूर्व इंग्लिश कप्तान ने क्लीयर कर दिया है कि ये फैसला उन्होंने शारीरिक और मानसिक थकावट की वजह से ही लिया.

ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की खराब हालत देख बोले आकाश चोपड़ा, 'ये तो ग्रेस मार्क्स से भी पास नहीं होंगे...'

Continue reading on the app

रेलवे प्लेटफॉर्म के ऊपर बन रहा वडोदरा बुलेट ट्रेन का स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी इतनी सारी सुविधाएं

गुजरात में मुंबई-अमहदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी क्रम में वडोदरा का हाईस्पीड बुलेट ट्रेन स्टेशन आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की लीडरशिप में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से तैयार हो रहा ये स्टेशन भारतीय रेलवे के वडोदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के ऊपर बनाया जा रहा है, जिस वजह से यात्रियों को बुलेट ट्रेन और पारंपरिक रेलवे के बीच आसान और निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी. 

स्टेशन पर लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

स्टेशन का डिजाइन वडोदरा की पहचान बरगद के पेड़ से प्रेरित है. भवन के अंदर प्राकृतिक रोशनी और खुले आसमान का अनुभव देने वाली आधुनिक संरचना तैयार की जा रही है. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर वेटिंग एरिया, बेबी केयर रूम, अलग-अलग पार्किंग, विश्राम कक्ष, रिटेल स्टोर, पार्किंग और पिक-ड्रॉप सहित कई सारी वर्ल्ड क्लास फेसिलिटीज उपलब्ध होंगी. 

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: साइबर ठगी पर गुजरात सरकार का बड़ा वार, अब घर बैठे दर्ज होगी e-Zero FIR; तुरंत शुरू हो जाएगी जांच

बुलेट ट्रेन सेवा अगले साल शुरू करने की तैयारी

परियोजना के तहत कॉनकोर्स, ट्रैक और प्लेटफॉर्म लेवल पर स्लैब कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है. वहीं, स्टील स्ट्रक्चर लगाने का काम तेजी से हो रहा है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल में बताया कि सूरत-बिलीमोरा खंड पर बुलेट ट्रेन सेवा अगले साल शुरू करने की तैयारी है. पूरे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को स्पीड मिलेगी. 

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- ग्रामीण बेघर परिवारों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, प्लॉट समतल करने के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी

गुजरात को मिलेगी अलग पहचान

ये परियोजना गुजरात में आधुनिक परिवहन, निवेश, पर्यटन, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देने के साथ-साथ राज्य को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे वाले अग्रणी राज्यों में और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है. 

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की भूपेंद्र सरकार की बड़ी पहल, अब देश-विदेश में बिकेंगे सखी मंडलों के उत्पाद

 

Continue reading on the app

  Sports

रेड ड्रेस और समुद्र का किनारा… स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं सारा तेंदुलकर, Photos वायरल

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं. जिसकी कुछ फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रही हैं. Tue, 04 Aug 2026 19:26:01 +0530

  Videos
See all

बांकीपुर में Prashant Kishor की जीत की बड़ी वजहें! #shorts #prashantkishor #bankipur #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:09:06+00:00

Sahil Joshi | देश विरोधी नारे लगे तो गिरफ्तार करिए उन्हें- Ashutosh | Delhi Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:07:18+00:00

Flood News: मूसलाधार आफत... जनजीवन अस्त-व्यस्त ! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:15:05+00:00

बांकीपुर सीट गवांकर भी BJP खुश क्यों? RJD पर ये कह दिया! #shorts #prashantkishor #bankipur #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:11:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers