खंडवा में सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीण, हाईवे पर किया चक्काजाम
खंडवा के सनावद पुनासा हाईवे पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे गुस्साए हुए ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इस वजह से वाहनों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई।
ग्रामीणों ने हाइवे पर ये चक्काजाम सुबह 8 बजे से लगा दिया था। दरअसल युवक की मौत हरवंशपुरा फाटे पर हुए हादसे में हुई थी। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिलने के बाद आक्रोश की स्थिति देखने को मिली।
हाईवे पर हुआ था हादसा
जानकारी के मुताबिक हरवंशपुरा फाटे के पास इसी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय नानूराम धोपे को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। ये वाहन राखड़ भरने के लिए सनावद से संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट जा रहा था। नानूराम बाइक लेकर हाईवे पर खड़ा हुआ था। जोरदार टक्कर की वजह से नानूराम की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मौके पर पहुंचा प्रशासन
जब आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया तो आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुनासा डिवीजन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मूंदी, धनगांव थाना की पुलिस पहुंची। अधिकारी ग्रामीणों से बात कर उन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। जिस वाहन ने युवक को टक्कर मारी वो मौके से फरार हो गया है।
'गेंदबाज ही हार के जिम्मेदार हैं...', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने खोली गेंदबाजों की पोल, बोले- 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ'
Mohammed Kaif On Team India Loss: बुधवार को हैदराबाद में चौथे T20I मैच में वेस्टइंडीज के हाथों भारतीय क्रिकेट टीम को 24 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की. टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कैप्टन श्रेयस अय्यर यह फैसला उल्टा पड़ गया क्योंकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा. मेहमान टीम ने अपने 20 ओवरों में 247/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान शाई होप ने सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई.
इनिंग्स ब्रेक के दौरान, कैफ ने श्रेयस अय्यर और भारतीय गेंदबाजों की जमकर आलोचना की. उन्होंने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन पर सवाल उठाए, क्योंकि कई गेंदबाजों के लिए यह मैच काफी मुश्किल रहा. अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मयंक यादव काफी महंगे साबित हुए, जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम 250 रन के आंकड़े के बेहद करीब तक पहुंच गई.
मोहम्मद कैफ ने भारतीय गेंदबाजों की लगाई क्लास
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को हार का कारण माना. उन्होंने कहा, "भारतीय टीम के हारने का मुख्य कारण की बात करें, तो इसके लिए हम काफी हद तक गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं. वह गेंदबाजी ही है. हम बल्लेबाजी की बात तो करते हैं, लेकिन 247 रन एक बहुत बड़ा स्कोर होता है, भाई! मेरा मानना है कि अगर हम हारे हैं, तो इसकी वजह खराब गेंदबाजी है. हमने बहुत ज्यादा रन लुटा दिए. इस मैदान पर इतने रन काफी से भी ज्यादा हैं, और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है."
???? ANGRY STATEMENT BY MOHAMMAD KAIF ON INDIA BOWLERS AFTER LOSS AGAINST WI ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) October 15, 2026
Mohammad Kaif said: "The reason why the Indian team is losing—the blame we can place here is largely on the bowling. We talk about the batting, but 247 runs is a huge total, brother! I'm saying that if… pic.twitter.com/yzuIFupSu8
बल्लेबाजों पर भी बोले कैफ
वेस्टइंडीज के दिए 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने अच्छी शुरुआत की थी. पहले विकेट के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच 60 रनों की पार्टनरशिप हुई थी. मगर, फिर टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 24 रन से मैच हार गई.
मोहम्मद कैफ ने भारतीय बल्लेबाजों पर बात करते हुए कहा, "पहला विकेट 60 रन पर गिरा, जो कि ठीक है. लेकिन 90 रन के आसपास आपके तीन विकेट गिर गए, और इसी से मैच बदल गया. आपने बहुत कम समय में अपने तीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को खो दिया. मुझे लगता है कि मैच में यही सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था. इसके बाद वेस्टइंडीज ने वापसी की."
भारत को 24 रन से मिली हार
West Indies level the series 2-2.
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.
Scorecard ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/i7juMPuEe9
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई वेस्टइंडीज की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बोर्ड पर लगा दिए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना पाई और 24 रन से हार गई.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने 3 गेंद शेष रहते हुए डिक्लेयर कर क्यों मान ली हार? कारण जानकर आप भी करेंगे कप्तान को सलाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation












