Responsive Scrollable Menu

US Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश पर Vinay Mohan Kwatra बोले, नस्ली हिंसा बर्दाश्त नहीं

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 15 अक्टूबर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को शिकागो के पास एक हिंदू मंदिर में हुई गोलीबारी की कोशिश को “बेहद परेशान करने वाली” घटना बताते हुए कहा कि सभ्य समाज में नस्लवादी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। क्वात्रा की यह टिप्पणी एक किशोर की गिरफ्तारी के एक दिन बाद आई है, जिस पर अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर में “बड़े पैमाने पर गोलीबारी” की साजिश रचने का आरोप है। क्वात्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ऑरोरा स्थित हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी का प्रयास बेहद चिंताजनक है।

हिंदू विरोधी और भारत विरोधी नफरत सहित नस्लवादी हिंसा का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।” अमेरिका के असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल हरमीत ढिल्लों ने कहा कि न्याय विभाग का नागरिक अधिकार प्रभाग इस घटना की जांच करेगा। ढिल्लों ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह चिंताजनक है। नागरिक अधिकार प्रभाग इसकी समीक्षा/जांच करेगा।” इलिनॉय के अरोरा में एक हिंदू मंदिर में हुई सामूहिक गोलीबारी की कोशिश की, कई भारतीय प्रवासी समूहों ने निंदा की है।

‘फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ (एफआईआईडीएस) ने कहा, “यह घटना इस बात की सख्ती से याद दिलाती है कि भारत-विरोधी और हिंदू-विरोधी नफरत केवल ऑनलाइन या राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है - यह हमारे समुदाय और पूजा स्थलों के खिलाफ वास्तविक दुनिया में खतरों का रूप ले सकती है।” ‘कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (सीओएचएनए) ने अधिकारियों से मंदिरों की सुरक्षा करने की अपील की। संगठन ने कहा, “हम निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों से आग्रह करते हैं कि वे हिंदू पूजा स्थलों के खिलाफ बढ़ते खतरों को गंभीरता से लें, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें और ‘हिंदूफोबिया’ (हिंदुओं के प्रति नफरत) की स्पष्ट शब्दों में निंदा करें।” ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ की कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि यह नफरत अब एक स्पष्ट हिंदू-विरोधी भावना का रूप ले चुकी है, जो ऑनलाइन ‘श्वेत वर्चस्ववादियों’ को कट्टर बना रही है। ऑनलाइन नफरत के असल दुनिया में हिंसा का रूप धारण कर लेने का खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।”

Continue reading on the app

CP का सेंट्रल पार्क आज से बंद, धारा 163 लागू, लगे बैरिकेड्स, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

शुक्रवार को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा. धारा 163 के आदेश और ट्रैफिक एडवाइजरी के बीच जानें किन सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे सीरीज से पहले भारतीय बैटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा स्पेशल मैसेज

Poonam Raut Retire: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले 37 वर्षीय पूनम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले की घोषणा की. उन्होंने 2009 से 2021 के बीच भारत के लिए 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 मैच खेले. उन्होंने अपने शानदार सफर के लिए मुंबई क्रिकेट संघ और प्रशंसकों का आभार जताया है. Thu, 15 Oct 2026 22:54:26 +0530

  Videos
See all

16 और 17 अक्टूबर को सेट्रल पार्क बंद रहेगा: Neha Yadav | CJP Protest । CJP Tiranga Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T18:08:26+00:00

Panchayat Aaj Tak: अवॉर्ड खरीदे और बेचे जाते हैं - इला अरुण #illaarun #illaaruninterview #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T18:05:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers