Responsive Scrollable Menu

कैसी है अर्शदीप सिंह की हालत, क्या पांचवें टी-20 मैच में खेल पाएंगे? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Arshdeep Singh injury Update : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के चौथा मुकाबला बीते बुधवार को खेला गया. 

 

ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर ने 3 गेंद शेष रहते हुए डिक्लेयर कर क्यों मान ली हार? कारण जानकर आप भी करेंगे कप्तान को सलाम

Continue reading on the app

Joint Pain Disease: दुनियाभर में बढ़ रहा गाउट का कहर, पुरुषों में ज्यादा क्यों है इसका खतरा? जानें बचाव का तरीका

Joint Pain Disease: गाउट एक ऐसी बीमारी है, जिसे पहले राजाओं वाली बीमारी कहा जाता था. इसके होने का कारण डाइट और खराब खानपान की आदतों को माना जाता था. हालांकि, मेडिकल साइंस के अनुसार गाउट सिर्फ खानपान से होने वाली बीमारी नहीं है बल्कि यह एक इंफ्लेमेटरी डिजीज है. इसमें मरीज के शरीर में ब्लड में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने पर उसके क्रिस्टल जोड़ों में जमा हो जाते हैं. इससे तेज दर्द के साथ-साथ गाउट का अटैक भी हो जाता है. 

नई रिपोर्ट में बड़ा दावा

द लैंसेट रेह्यूमेटोलॉजी में छपी ग्लोबल बर्डन डिजीज 2021 के अनुसार, वर्ष 2020 में दुनिया में करीब 5.58 करोड़ लोगों को गाउट की परेशानी थी. वर्ष 1990 के मुकाबले मामले की संख्या 150.6% बढ़ चुकी है. वर्ष 2050 तक दुनिया में गाउट के मामलों की संख्या 9.58 करोड़ पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसलिए, गाउट के बारे में विस्तार से समझना जरूरी हो गया है.

ये भी पढ़ें- Smartphone Use Among Children: 10-19 साल के 91% बच्चे कर रहे स्मार्टफोन का यूज, अब ऑनलाइन सेफ्टी बनी बड़ी चुनौती

पुरुषों को क्यों ज्यादा होती गाउट की समस्या?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, पुरुषों में महिलाओं की तुलना में गाउट की समस्या 3 से 4 गुना ज्यादा होती है. इसका प्रमुख कारण हार्मोनल डिफरेंस और लाइफस्टाइल बताया जाता है. महिलाओं में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन शरीर से यूरिक एसिड को आसानी से बाहर निकाल सकता है. इससे उन्हें मेनोपॉज होने से पहले ही शरीर में कम यूरिक एसिड बनता है. पुरुषों के खून में स्वाभाविक रूप से जीवनभर के लिए महिलाओं की तुलना में ज्यादा यूरिक एसिड होता है. पुरुषों के खान-पान में प्यूरिन से भरपूर चीजें अधिक होती है. वे लोग बीयर और अल्कोहल का सेवन महिलाओं की तुलना में अधिक करते हैं. इसलिए, पुरुष गाउट की समस्या से ज्यादा पीड़ित पाए जाते हैं. 

गाउट क्या है? (What is Gout)

गाउट गठिया का खतरनाक प्रकार का दर्द होता है. जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो दर्द अचानक से उठता है. यह दर्द आमतौर पर पैर के अंगूठे में होता है. यहां नुकीले क्रिस्टल बन जाते हैं. दर्द और सूडन जैसे लक्षण गाउट में बार-बार देखने को मिलता है. इसे गाउट अटैक कहा जाता है.

गाउट का दर्द शरीर के किस हिस्सों में ज्यादा होता है?

  • घुटनों
  • एड़ियों
  • पैर
  • हाथ और कलाई
  • कोहनियां

गाउट के लक्षण (Gout Symptoms)

गाउट का दर्द बहुत ज्यादा तकलीफ देने वाला है. ये अक्सर रातों में होता है और बिना किसी शुरुआती लक्षण के अचानक महसूस होता है. जब आपको दर्द होता है, तो प्रभावित अंग को जरा सा छूने पर भी दर्द होता है. बिस्तर की चादरें भी दर्द दे सकती है. वहां की त्वचा का रंग बदल जाता है और सूजन के साथ गर्माहट भी महसूस होती है.

गाउट के कारण

गाउट होने के कई कारण होते हैं जैसे कि-

  • ज्यादा वजन और मोटापा
  • डायबिटीज
  • हाई बीपी
  • किडनी डिजीज
  • ब्लड कैंसर
  • एनिमल प्रोटीन का बहुत ज्यादा सेवन
  • बहुत ज्यादा शराब पीना

यूरिक एसिड किन चीजों से बढ़ता है?

यूरिक एसिड का बढ़ना एक सबसे बड़ा कारण गाउट की समस्या का माना जाता है. जिन फूड आइटम्स में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है. उन्हें खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है. जैसे कि- सी फूड, रेड मीट, शुगरी ड्रिंक्स एंड फूड्स, हाई-फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप वाले फूड आइटम्स, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स और शराब.

गाउट का इलाज कैसे किया जाएगा?

गाउट का इलाज करने के लिए दवाएं, खानपान में बदलाव और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है. गाउट का अैटक आने पर डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा ले सकते हैं. उसके साथ-साथ यूरिक एसिड को कम करने वाली गोलियां भी ले सकते हैं. अपनी डाइट में लो प्यूरीन फूड आइटम्स को शामिल करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और वजन को नियंत्रित करें. 

गाउट से बचने के लिए जरूरी टिप्स

  1. हाइड्रेशन लेवल को मेंटेन करें.
  2. वजन नियंत्रित करें
  3. हाई-प्यूरीन फूड्स का सेवन कम करें
  4. शराब न पिएं
  5. शुगर ड्रिंक्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूरी बनाएं
  6. फिजिकल एक्टिविटी करें
  7. क्रैश डाइटिंग या लंबे समय तक भूखे न रहे
  8. डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी डिजीज को नियंत्रित रखें
  9. रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं
  10. गाउट के शुरुआती लक्षण दिखें तो इलाज में देरी न करें

ये भी पढ़ें- Explainer: बार-बार भूलना- फोकस में कमी जैसे लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें, ब्रेन फॉग से आएगा हार्ट अटैक?

Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल बने बिजनेसमैन, अब बेचेंगे कपड़े और बैग, ये है ब्रांड का नाम

यशस्वी जायसवाल बहुत जल्दी अपना क्लॉथिंग ब्रांड लॉन्च करने वाले हैं. उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टा स्टोरी के जरिए दी. Thu, 15 Oct 2026 15:00:07 +0530

  Videos
See all

Breaking News: बांग्लादेश जैसी हिंसा की मंशा? Neha Bora एक्सपोज़ | Anti National Agenda | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T09:45:32+00:00

Weather Update : इन राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट! | Top News | IMD Alert | Monsoon | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T09:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers