Responsive Scrollable Menu

करेंट अफेयर्स 15 अक्टूबर:एल मुरुगन ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया, शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार सस्पेंड 2. एल मुरुगन ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया 3. DRDO ने किया क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन का सफल परीक्षण क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन यह एक ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से दो संचार पक्षों के बीच संदेशों को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होने वाली क्रिप्टोग्राफिक कुंजियों (Key) का वितरण किया जाता है। 4. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मदरसा सेवा आयोग का विलय मदरसा सर्विस कमीशन स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें 6. युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बनें आज का इतिहास : ये खबर भी पढ़ें करेंट अफेयर्स 14 अक्टूबर:दिल्ली में पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम, ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का समापन आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

दिल्ली में इंटरनेट-मेट्रो बंद करने पर केंद्र ने माफी मांगी:सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJP प्रोटेस्ट में 7 हजार लोग कस्टडी में लिए गए थे

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने दिल्ली में इंटरनेट बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है। उन्होंने कोर्ट को दिए हलफनामे में कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को रोकने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। वहीं, मेट्रो सेवा के मुद्दे पर DMRC ने कहा कि मेट्रो को पूरी तरह बंद नहीं किया गया था। सिर्फ 45 स्टेशनों पर ही आवाजाही रोकी गई थी। पूरा मामला 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के बुलाए गए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस की अनुमति न होने के कारण दिल्ली में कड़ी बैरिकेडिंग की गई थी, मेट्रो स्टेशन बंद किए गए थे, इंटरनेट सेवाएं रोकी गई थीं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 11 अक्टूबर को इन पाबंदियों पर नाराजगी जताते हुए सरकार और प्रशासन से जवाब तलब किया था। अदालत इस मामले से जुड़ी याचिकाओं पर अब सुनवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस बोली- CJI ने हिंसा की दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने कहा कि रोक और प्रदर्शनकारियों की हिरासत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी थी। उन्होंने CJP पर हिंसा, संपत्ति नुकसान और लोगों को घायल करने का आरोप लगाया। हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने CJP के 20 जुलाई के NEET-UG पेपर लीक विरोधी मार्च को भी अवैध और गैरकानूनी बताया गया है। पुलिस ने कहा कि उस मार्च में शामिल लोग गैरकानूनी जमावड़े का हिस्सा थे। 2 याचिकाएं दाखिल की गई थीं याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि 9 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया था कि प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो और यहां आने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक न लगाई जाए। इसके बावजूद शनिवार को कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हुआ। इस पर इसके बाद कोर्ट ने रविवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली के अधिकारियों को नोटिस जारी कर मंगलवार तक जवाब मांगा था। कोर्ट ने कहा था कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलनी चाहिए। इंटरनेट बाधित नहीं होना चाहिए और लोगों की आवाजाही नहीं रोकी जानी चाहिए। सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर 2 याचिकाएं दाखिल की गई थीं। जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहन की बेंच ने इस पर सुनवाई की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार और दिल्ली पुलिस का पक्ष रखा। वहीं, एडवोकेट कपिल सिब्बल, गोपाल शंकरनारायणन, मेनका गुरुस्वामी, संजय हेगड़े, शोएब आलम और शादान फरासत ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखा। 10 अक्टूबर: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी ने SIR के विरोध में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को धरने का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शन रोक दिया था। पार्टी की टॉप लीडरशिप अभिजीत दीपके,सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान से ही हिरासत में ले लिया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीनों को रविवार सुबह करीब 10 बजे रिहा करने का आदेश दिया था। तीनों 23 घंटे पुलिस कस्टडी में रहे। वहीं अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और 2 पूर्व सीएम समेत 7000 लोगों को भी हिरासत में लिया था। दो जगह पथराव भी हुआ था, जिसमें पुलिस के 7 जवान घायल हुए थे। मामले से जुड़ी पिछली 2 सुनवाईं… 11 अक्टूबर: सुप्रीम कोर्ट बोला- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं बंद करने, इंटरनेट बाधित करने और लोगों को हिरासत में लेने से जुड़ी याचिकाओं पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलनी चाहिए। इंटरनेट बाधित नहीं होना चाहिए और लोगों की आवाजाही नहीं रोकी जानी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9 अक्टूबर: CJI बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी। CJI सूर्यकांत ने कहा- आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में सिल्वर जीतने वाले बने पहले भारतीय पहलवान

भारत के विश्वजीत मोरे ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. विश्वजीत ने अंडर-23 में 55 किलोग्राम भारवर्ग में ये उपलब्धि हासिल की है. ग्रीको रोमन कुश्ती में विश्वजीत भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने बैं. Thu, 15 Oct 2026 15:05:38 +0530

  Videos
See all

Breaking News: बांग्लादेश जैसी हिंसा की मंशा? Neha Bora एक्सपोज़ | Anti National Agenda | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T09:45:32+00:00

Weather Update : इन राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट! | Top News | IMD Alert | Monsoon | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T09:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers