Responsive Scrollable Menu

अगस्त-सितंबर का राशन एक साथ मिलेगा, 2 बार बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी; खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मध्य प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अगस्त और सितम्बर महीने की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों से अगस्त एवं सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गये हैं। उचित मूल्य दुकानों पर राशन सामग्री प्रदाय एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमित्ता पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गये हैं।

मंत्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राशन सामग्री का शत् प्रतिशत उठाव 15 अगस्त तक पूरा कर उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के अनुबंधित परिवहनकर्ताओं के माध्यम से दुकानों पर राशन सामग्री का प्रदाय समय पर सुनिश्चित करायें। इसकी जीपीएस के माध्यम से मॉनिटरिंग भी करें।

कितना मिलेगा राशन

  • अन्त्योदय अन्न योजना के हितग्राहियों को 35 किग्रा प्रति परिवार राशन दिया जाता है। इसमें गेहूं व चावल शामिल हैं।
  • इसके अलावा प्राथमिकता परिवार श्रेणी में आने वाले हितग्राहियों को 5 किग्रा प्रति सदस्य राशन मिलता है।
  • साथ ही दोनों श्रेणी के हितग्राहियों को एक किग्रा नमक प्रति परिवार भी दिया जाता है।
  • ध्यान रहे पीओएस मशीन में अगस्त एवं सितम्बर की राशन सामग्री को वितरित करते समय दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा।

Continue reading on the app

थके हुए दिन के बाद दिमाग को करें रीसेट, न्यूरोसर्जन ने बताए 6 तरीके

दिनभर काम से घर लौटने के बाद भी अगर आपका दिमाग टेंशन में रहता है तो आपको न्यूरोसर्जन के बताए तरीकों से इसे रिसेट करने की जरूरत है। यहां देखिए 6 आसान तरीके। 

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: पानी में रहकर मगर से बैर नहीं करते? टीम इंडिया में वापसी चाह रहे मोहम्मद शमी को ये बात समझनी होगी

Mohammed Shami: रिकॉर्ड बताते हैं कि 2025 में भारत के लिए आखिरी मैच (ODI) खेलने वाले मोहम्मद शमी बाहर होने के बाद से घरेलू क्रिकेट में 'आग' लगा रहे हैं. 67 शिकार करके वह विकेटों की झड़ी लगा चुके हैं. फिर आखिर ऐसी कौन सी अड़चन सामने आ चुकी है कि उन्हें सिलेक्टर्स दोबारा मौका ही नहीं दे रहे. Tue, 4 Aug 2026 17:28:12 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Student Protest Breaking News: झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM Soren | JPSC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:39:10+00:00

Ranchi Students Protest News: क्या विपक्ष को रांची के छात्र नहीं दिख रहें? | Congress | CJP | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:59+00:00

हलाल हटाओ नेपाल बचाओ ! Nepal Violence | Kanwar Yatra | Gen- Z Protest | Muslim | Hindu | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:11+00:00

Ghazipur में युवक Nilgai से टकराकर ट्रेलर की चपेट में आया | #Ghazipur #RoadAccident #Nilgai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers