Responsive Scrollable Menu

Weather Update: दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम करवट लेने लगा है. सर्दी अब विदाई की तैयारी में है. लेकिन जाते-जाते अपना असर दिखाने से पीछे नहीं हट रही. राजधानी दिल्ली के आसमान में बादलों का जमावड़ा लगने वाला है. सुबह और शाम की ठंड लोगों को अब भी महसूस होगी. इसी बीच मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं और मौसम के अचानक बदलने की चेतावनी दी गई है. मौसम का यह बदलता मिजाज लोगों के लिए राहत और परेशानी दोनों लेकर आ सकता है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. 13 से 19 फरवरी के बीच देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं. दिल्ली में बादलों की आवाजाही से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. जबकि राजस्थान और पंजाब में तेज हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. 

दिल्ली में 13 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने 15 फरवरी से आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इससे सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है.

 यूपी और बिहार में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है. हालांकि कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. वहीं राजस्थान में 17 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है. पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाओं और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है.

 

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal Video: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल? यहां जानिए

Aaj Ka Rashifal Video: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज की तिथि एकादशी है और नक्षत्र मूल है. सूर्योदय सुबह 7:01 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:06 बजे होगा. करण पहले बालव रहेगा, उसके बाद कोलव करण होगा. चंद्रमा आज धनु राशि में स्थित रहेगा.

शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल

आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:13 बजे से 12:57 बजे तक है. इस समय में किया गया कार्य शुभ फल देता है. राहु काल सुबह 11:12 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा. राहु काल में कोई भी नया या महत्वपूर्ण काम शुरू नहीं करना चाहिए. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा जरूरी हो तो एक दिन पहले प्रस्थान करके उपाय किया जा सकता है.

आज का महामंत्र और उपाय

आज का महामंत्र है- “ॐ दम दम द्रोम सः शुक्राय नमः” यह मंत्र शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए माना जाता है. शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करके रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा. इससे सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है.

आज का राशिफल संकेत

अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन की जगह लेन के लिए तैयार 24 साल के खिलाड़ी, रियान पराग को मिलेगी आईपीएल में टीम की कप्तानी- रिपोर्ट

संजू सैमसन के इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नए सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने की वजह से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की जगह खाली है. जानकारी के मुताबिक पिछले सीजन में संजू के चोटिल होने पर टीम की कमान संभाल ने वाले रियान पराग को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है. Fri, 13 Feb 2026 11:34:00 +0530

  Videos
See all

National Song Row | Vande Mataram पर घमासान तेज.. विरोध में जमीयत-उलेमा और AIMPLB #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T06:02:33+00:00

PM Modi पर फायर हुए Imran Masood, संसद में होगी आर-पार की लड़ाई! | Lok Sabha | Congress vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T06:03:39+00:00

बाबरी मस्जिद पर हुमायूं का योगी को सीधा चैलेंज! #humayunkabir #cmyogi #babrimasjid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T05:55:01+00:00

Big Action on Babri Masjid LIVE: Bengal पहुंचे 1000 Bulldozer! | CM Yogi | Humayun | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T06:04:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers