Aaj Ka Rashifal Video: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल? यहां जानिए
Aaj Ka Rashifal Video: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज की तिथि एकादशी है और नक्षत्र मूल है. सूर्योदय सुबह 7:01 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:06 बजे होगा. करण पहले बालव रहेगा, उसके बाद कोलव करण होगा. चंद्रमा आज धनु राशि में स्थित रहेगा.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:13 बजे से 12:57 बजे तक है. इस समय में किया गया कार्य शुभ फल देता है. राहु काल सुबह 11:12 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा. राहु काल में कोई भी नया या महत्वपूर्ण काम शुरू नहीं करना चाहिए. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा जरूरी हो तो एक दिन पहले प्रस्थान करके उपाय किया जा सकता है.
आज का महामंत्र और उपाय
आज का महामंत्र है- “ॐ दम दम द्रोम सः शुक्राय नमः” यह मंत्र शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए माना जाता है. शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करके रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा. इससे सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
Bangladesh Elections: बांग्लादेश में BNP को मिला पूर्ण बहुमत, 17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान बन सकते हैं प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में गुरुवार को आम चुनाव हुए, जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बहुमत मिल गया है. पार्टी ने 299 सीटों में से 165 सीटों पर जीत हासिल की है.
पूर्व PM खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है. रहमान ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, दोनों पर उनकी जीत हुई है. रहमान पिछले साल दिसंबर में ही 17 साल बाद देश लौटे थे.
वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 पार्टियों के गठबंधन को अब तक सिर्फ 45 सीटें मिली हैं. जमात चीफ शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है. 3 सीटों पर अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है. अब 206 सीटों के नतीजे सामने आए हैं. आम चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक 48% वोटिंग हुईं. मतदान 4:30 तक चला. अभी कुल मतदान के आंकड़े आने बाकी हैं.
भारत में रह रहीं पूर्व बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने इन चुनाव को पूरी तरह फर्जी और असंवैधानिक बताया है. उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस ने गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा किया और उसी के तहत यह चुनाव कराया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























