Responsive Scrollable Menu

लखनऊ में 50 हजार से ज्यादा घरों में पानी भरा:केरल के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी शुरू

लखनऊ का फैजुल्लागंज 2 हफ्तों से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति भयावह हो चुकी है। 50 हजार से ज्यादा घरों में 5 फीट तक पानी भरा है। एक मंजिला मकानों में रहने वाले लोग छतों पर तिरपाल डालकर दिन काट रहे हैं। मौसम विभाग ने केरल में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने 15 अक्टूबर के लिए राज्य के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और आठ अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पथनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में गुरुवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की अफरवात चोटी पर बर्फबारी हो रही है। इससे इलाके में सर्दियों जैसा नजारा है। पर्यटक इस खूबसूरत मौसम का आनंद ले रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य के किसानों को दिवाली से पहले 5,000 रुपये की शुरुआती आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य के 85% से अधिक तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देश में आज कहां-कहां बारिश होगी, नक्शे से समझें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 16 अक्टूबर 17 अक्टूबर देश के प्रमुख शहरों में आज का संभावित तापमान

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई:राहुल समेत 13 नेताओं ने 3 दिन पहले याचिका लगाई; डेटा ऑडिट, कानूनी जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में आज SIR के खिलाफ सुनवाई होगी। यह याचिका 12 अक्टूबर को राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने लगाई थी। याचिका में SIR से जुड़े फैसलों के ऑडिट, हटाए गए वोटर्स के नाम हटाने की वजह सार्वजनिक करने और फॉर्म 6 में बदलाव से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई है। विपक्ष की तरफ से यह याचिका चीफ जस्टिस सूर्यकांत के मिलने से इनकार के बाद दाखिल की गई थी। 11 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। सीजेआई ने मना कर दिया था। फिर राहुल, प्रियंका, खड़गे के साथ अन्य विपक्षी सांसद 12 अक्टूबर की शाम अचानक सुप्रीम कोर्ट के अंदर पहुंच गए। उससे पहले सांसदों ने दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था। 12 अक्टूबर: विपक्ष एकजुट हुए, मार्च निकला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्ष के निशाने पर चुनाव आयोग क्यों; 4 वजहें… 1. SIR पर 14 बार आपत्ति: SIR को लेकर कॉकरोच पार्टी पहले से ही सवाल उठा रही है। इस बीच द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट पब्लिश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई। 2. वोटर लिस्ट पर सवाल: दोनों आयुक्तों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और बहाल करने की प्रक्रिया के साथ चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों पर सवाल उठाए। 3. फॉर्म-6 में बदलाव पर आपत्ति: एक मामले में फॉर्म-6 में SIR से जुड़ा सवाल जोड़ने पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी। 4. डेटा और काम के बंटवारे पर चिंता: दोनों ने चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर तक पहुंच को लेकर कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा था। वहीं, काम के बंटवारे से जुड़े एक आदेश को भी उन्होंने नियमों का उल्लंघन बताया था।

Continue reading on the app

  Sports

हारने में श्रेयस अय्यर की स्पीड का कोई मुकाबला नहीं, T20I के सारे भारतीय कप्तान छूटे पीछे

श्रेयस अय्यर अब तक जितने T20I हार चुके हैं अगर उसी रफ्तार से बढ़ते रहे तो फिर उनके खाते में सबसे ज्यादा हार भारतीय रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है. Thu, 15 Oct 2026 10:12:41 +0530

  Videos
See all

Iran America War Latest News: ईरान की PAK-तुर्किए को धमकी! क्या बढ़ने वाला है नया तनाव? Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:15:27+00:00

Rajasthan News: बेकाबू ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत | Tractor Accident | CCTV Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers