Who is Chad Laycock: कौन हैं चैड लेकॉक? जिन्होंने 1 ओवर में 5 विकेट लेकर क्रिकेट वर्ल्ड में मचा दिया भूचाल
क्रिकेट के मैदान पर अगर कोई गेंदबाज लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी करता है, तो वह एक बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन क्या हो जब एक ओवर की 6 गेंदों में कोई गेंदबाज 5 विकेट निकाल ले? ऐसा ही एक अनोखा और अविश्वसनीय कारनामा साउथ अफ्रीका के चैड लेकॉक ने किया है, जिसने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है.
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस:28 अक्टूबर तक की मोहलत, अमेरिकी नागरिक हैं: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे
एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इमरान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था। जन्म से ही उनके पास अमेरिका की नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है। वे कानूनी रूप से भारत के नागरिक नहीं हैं। भारत में रहने और काम करने के लिए वे ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसलिए भारत में उनकी गतिविधियां वीजा और इमिग्रेशन नियमों के तहत आती हैं। भारत में विदेशी नागरिकों के प्रवेश, रहने और गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 लागू है। इसके तहत सरकार विदेशी नागरिकों के भारत में रहने और उनकी गतिविधियों पर शर्तें लगा सकती है। यदि कोई विदेशी नागरिक लागू नियमों या वीजा की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







.jpg)

