Responsive Scrollable Menu

भारत के रिटेल सेक्टर में जबरदस्त उछाल, 4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची लीजिंग

India Retail Sector: भारत के रिटेल सेक्टर में तेजी बनी हुई है. साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में देश के सात बड़े शहरों में दुकानों और कमर्शियल स्पेस की लीजिंग 10.5% बढ़कर 62.7 लाख वर्ग फुट पहुंच गई है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह पिछले चार साल में किसी भी छमाही का सबसे बड़ा लीजिंग रिकॉर्ड है, जो रिटेल बाजार में बढ़ती मांग और निवेशकों के भरोसे को दिखाता है.

कमर्शियल रियल एस्टेट सर्विसेज फर्म जेएलएल की रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग को प्रभावित करने वाले कई बाहरी कारकों के बावजूद भारतीय रिटेल बाजार ने मजबूत वृद्धि का रुझान दिखाया है. जनवरी से जून 2026 के बीच रिटेल स्पेस की मांग स्थिर बनी रही और आपूर्ति की कमी के बावजूद खुदरा विक्रेताओं के विस्तार के चलते पहली तिमाही में कुल लीजिंग 30.9 लाख वर्ग फुट रही. वहीं, दूसरी तिमाही में लीजिंग की रफ्तार और मजबूत हुई. यह क्रमिक रूप से 2.7 प्रतिशत बढ़कर 31.8 लाख वर्ग फुट हो गई। इस विस्तार में मुख्य रूप से घरेलू ब्रांडों का योगदान रहा, जिनकी कुल लीजिंग में 79.1 प्रतिशत हिस्सेदारी रही.

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सावन के महीने में चढ़ने लगी सोने-चांदी की कीमतें, जानें आज कहां कितने बढ़े दाम

 

ये हैं टॉप 7 शहर

भारत के शीर्ष सात शहरों में मुंबई (29 प्रतिशत) और दिल्ली एनसीआर (24 प्रतिशत) की 2026 की पहली छमाही के कुल लीजिंग वॉल्यूम में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। बेंगलुरु (23 प्रतिशत) को मिलाकर इन तीनों प्रमुख बाजारों ने रिटेल स्पेस की कुल मांग का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा संभाला. हालांकि, 2026 की दूसरी तिमाही में नए शॉपिंग मॉल की आपूर्ति सीमित रही, लेकिन दिल्ली एनसीआर और हैदराबाद के बाहरी इलाकों में नए रिटेल स्पेस की उपलब्धता ने अपने भौतिक स्टोर नेटवर्क का विस्तार करने वाले रिटेलर्स को नए अवसर प्रदान किए.

नए शॉपिंग मॉल की आपूर्ति

2026 की पहली छमाही में नए शॉपिंग मॉल की आपूर्ति 8.2 लाख वर्ग फुट रही, जो 2025 की पहली छमाही में दर्ज की गई मजबूत आपूर्ति की तुलना में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 64 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है. पिछले छह से नौ महीनों से, प्रमुख रिटेल ब्रांड शॉपिंग मॉल में गुणवत्तापूर्ण स्थान की कमी के कारण विस्तार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसने उन्हें स्टोर विस्तार के लिए वैकल्पिक प्रारूपों का मूल्यांकन करने पर मजबूर किया है.

यह भी पढ़ें: इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार का दावा, अगर कदम न उठाए तो बढ़ जाते इतने दाम

क्यों आया उछाल?

उपभोक्ताओं की अनुभव-आधारित खुदरा प्राथमिकताओं के कारण संगठित रिटेल स्पेस की मांग मजबूत हुई है. इसके साथ ही कुल लीजिंग में मॉल की हिस्सेदारी 2025 की पहली छमाही के 38.9 प्रतिशत से बढ़कर 2026 की पहली छमाही में 43.1 प्रतिशत हो गई है. 

(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा बिग बॉस, सलमान खान बोले- 'जो करण अर्जुन में हुआ था, वही होगा'

Bigg Boss 20: टीवी की दुनिया का सबसे फेमस और कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) एक बार फिर नए सीजन के साथ लौटने की तैयारी में है. हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) का धांसू अंदाज देखने को मिला. इसके साथ ही मेकर्स ने इसके प्रीमियर की ऑफिशियल डेट भी अनाउंस कर दी है. तो चलिए जानते हैं,  कहां और कब से बिग बॉस 20 को देख सकेंगे.

घोड़े संग हुई सलमान खान की एंट्री

'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) की घोड़े संग एंट्री दिखाई गई. इसमें भाईजान का बेहद ही धांसू अंदाज देखने को मिला है. वहीं, प्रोमो में सलमान कहते हैं- 'जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में होगा... तथास्तु!' वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- 'एक से भले दो.' प्रोमो वीडियो के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से होने वाली है. 

टीजर तो सिर्फ एक शुरुआत है- सलमान खान

वहीं, सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के बारे में कहा- 'बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल, नई डायनामिक्स और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट लेकर आता है. लेकिन इस सीजन में कुछ ऐसे ट्विस्ट आएंगे, जो इसे अब तक के सभी सीजन्स से बिल्कुल अलग बनाएंगे. पहला इशारा आपके सामने आ चुका है, बस आपको इसे दो बार ध्यान से देखने की जरूरत है. टीजर तो सिर्फ एक शुरुआत है, अभी बहुत कुछ होना बाकी है.'

ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 Winner Leak: शिवांगी जोशी नहीं इस कंटेस्टेंट ने जीती ट्रॉफी, एक ट्विस्ट ने बदल दिया पूरा गेम

बिग बॉस 20 में क्या होगा ट्विस्ट

बता दें, बिग बॉस 20 को लेकर पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि इस बार नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ पुराने लोग भी देखने को मिलेंगे. वहीं, अब जो प्रोमो सामने आया है उसमें सलमान खान के करण-अर्जुन वाले हिंट के बाद लोग कंफर्म समझ रहे हैं कि इस बार पुराने कंटेस्टेंट्स भी शो का हिस्सा होंगे. वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि  शो में लोग जोड़ी बनाकर खेलेंगे. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है.

चर्चा में इन कंटेस्टेंट्स का नाम 

बिग बॉस 20 के लिए जिन सेलेब्स और और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के नाम चर्चा में हैं, उनमें सबसे पहला नाम फैसल शेख (मिस्टर फैसु) (Mister Faizu)का है. वहीं, जन्नत जुबैर का भी नाम सामने आ रहा है. बता दें कि, फैसु और जन्नत के अफेयर को लेकर काफी अफवाह उड़ी थी. इनके अलावा  रिधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भव्य सिंह, रुरू ठाकुर और तुषार करवार के नाम भी सामने आ रहे हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से किसी भी कंटेस्टेंट के बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है. 

बिग बॉस में क्या होता है?

बिग बॉस पिछले 19 सालों से सबसे पॉपुलर रियलिटी शो में से एक है. यहां सेलिब्रिटी और कभी-कभी आम लोग एक ही घर में कई हफ्तों तक साथ रहते हैं. इस दौरान उन्हें बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग रखा जाता है और हर हफ्ते नए टास्क, नॉमिनेशन और एलिमिनेशन का सामना करना पड़ता है. घर के अंदर बनने वाली दोस्ती, झगड़े, रणनीतियां और इमोशनल पल दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं. शो के होस्ट समय-समय पर कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं. यही वजह है कि हर नया सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में रहता है. 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को 'मौसी' बोलना सनी देओल को पड़ा भारी, लोग बुला रहे गद्दार, कहा- 'कितना शर्मनाक है'

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: पिता की सरेआम गोली मारकर कर दी गई थी हत्या, अब भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेलेगा बेटा

IND vs SL Test: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में धनंजय डी सिल्वा भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. साल 2018 में उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. Tue, 04 Aug 2026 15:58:59 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Student Protest: छात्रों के आंदोनल पर सीएम Hemant Soren का बड़ा बयान #shorts | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:10:25+00:00

Nepal Violence LIVE Updates: नेपाल में बिगड़े हालात, हिंदुओं पर हमले! | Kanwar Yatra | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:10:37+00:00

Pakistan Political Crisis: Gen Z ने पाकिस्तान में किया तख्तापलट?Munir ने Shahbaz को कुर्सी से हटाया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:16:14+00:00

Master Stroke LIVE: Karnataka में छात्रों पर लाठीचार्ज! | Jharkhand Protest | Nepal Violence | Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:08:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers