Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा बिग बॉस, सलमान खान बोले- 'जो करण अर्जुन में हुआ था, वही होगा'

Bigg Boss 20: टीवी की दुनिया का सबसे फेमस और कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) एक बार फिर नए सीजन के साथ लौटने की तैयारी में है. हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) का धांसू अंदाज देखने को मिला. इसके साथ ही मेकर्स ने इसके प्रीमियर की ऑफिशियल डेट भी अनाउंस कर दी है. तो चलिए जानते हैं,  कहां और कब से बिग बॉस 20 को देख सकेंगे.

घोड़े संग हुई सलमान खान की एंट्री

'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) की घोड़े संग एंट्री दिखाई गई. इसमें भाईजान का बेहद ही धांसू अंदाज देखने को मिला है. वहीं, प्रोमो में सलमान कहते हैं- 'जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में होगा... तथास्तु!' वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- 'एक से भले दो.' प्रोमो वीडियो के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से होने वाली है. 

टीजर तो सिर्फ एक शुरुआत है- सलमान खान

वहीं, सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के बारे में कहा- 'बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल, नई डायनामिक्स और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट लेकर आता है. लेकिन इस सीजन में कुछ ऐसे ट्विस्ट आएंगे, जो इसे अब तक के सभी सीजन्स से बिल्कुल अलग बनाएंगे. पहला इशारा आपके सामने आ चुका है, बस आपको इसे दो बार ध्यान से देखने की जरूरत है. टीजर तो सिर्फ एक शुरुआत है, अभी बहुत कुछ होना बाकी है.'

ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 Winner Leak: शिवांगी जोशी नहीं इस कंटेस्टेंट ने जीती ट्रॉफी, एक ट्विस्ट ने बदल दिया पूरा गेम

बिग बॉस 20 में क्या होगा ट्विस्ट

बता दें, बिग बॉस 20 को लेकर पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि इस बार नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ पुराने लोग भी देखने को मिलेंगे. वहीं, अब जो प्रोमो सामने आया है उसमें सलमान खान के करण-अर्जुन वाले हिंट के बाद लोग कंफर्म समझ रहे हैं कि इस बार पुराने कंटेस्टेंट्स भी शो का हिस्सा होंगे. वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि  शो में लोग जोड़ी बनाकर खेलेंगे. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है.

चर्चा में इन कंटेस्टेंट्स का नाम 

बिग बॉस 20 के लिए जिन सेलेब्स और और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के नाम चर्चा में हैं, उनमें सबसे पहला नाम फैसल शेख (मिस्टर फैसु) (Mister Faizu)का है. वहीं, जन्नत जुबैर का भी नाम सामने आ रहा है. बता दें कि, फैसु और जन्नत के अफेयर को लेकर काफी अफवाह उड़ी थी. इनके अलावा  रिधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भव्य सिंह, रुरू ठाकुर और तुषार करवार के नाम भी सामने आ रहे हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से किसी भी कंटेस्टेंट के बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है. 

बिग बॉस में क्या होता है?

बिग बॉस पिछले 19 सालों से सबसे पॉपुलर रियलिटी शो में से एक है. यहां सेलिब्रिटी और कभी-कभी आम लोग एक ही घर में कई हफ्तों तक साथ रहते हैं. इस दौरान उन्हें बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग रखा जाता है और हर हफ्ते नए टास्क, नॉमिनेशन और एलिमिनेशन का सामना करना पड़ता है. घर के अंदर बनने वाली दोस्ती, झगड़े, रणनीतियां और इमोशनल पल दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं. शो के होस्ट समय-समय पर कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं. यही वजह है कि हर नया सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में रहता है. 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को 'मौसी' बोलना सनी देओल को पड़ा भारी, लोग बुला रहे गद्दार, कहा- 'कितना शर्मनाक है'

Continue reading on the app

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, राम मंदिर दान चोरी पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग, खड़गे का सरकार पर बड़ा हमला

संसद के मानसून सत्र में आज फिर एक बार हंगामा और गतिरोध दिखाई दिया, सदन के बाहर और सदन के अन्दर दोनों ही जगह विपक्षी सांसद गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते रहे वहीं राम मंदिर दान चोरी मुद्दे पर भी सरकार से जवाब मांगा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राममंदिर मुद्दे पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग कीऔर सरकार पर आरोप लगाये।

राम मंदिर के दान और चढ़ावे में हुई चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार आरोपियों को जेल भेज चुकी है, मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई एसआईटी गठित हो चुकी है और वो जाँच कर रही है लेकिन विपक्ष इससे संतुष्ट दिखाई नहीं दे रह और इसपर संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहा है, समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठा रही है और उसे कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिल रहा है।

उधर दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज और पैलेट गन के मुद्दे पर भी विपक्ष सरकार पर हमलावर है, इस मुद्दे पर अभी तक गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी और सदन से गैरहाजिरी विपक्ष को और मजबूर बना रही है , विपक्ष इस एलाक्र भी लगातार प्रदर्शन कर रहा है और अमित शाह से जवाब मांग रहा है।

संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा  

आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के सांसदों ने इन दोनों मुद्दों को उठाया, लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामा और शोर शराबा शुरू हो गया लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से कहा कि शोर शराबे के लिए सदन नहीं है चर्चा के लिए है, राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर दान चोरी मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन हंगामे के चलते दोनों सदन 2 बजे तक के लिएय स्थगित कर दिए गए।

राम मंदिर दान चोरी, छात्र बर्बरता पर चर्चा की मांग 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए कहा हम चाहते हैं राज्यसभा के चेयरमैन और लोकसभा के स्पीकर दोनों सदनों में चर्चा की अनुमति दें। राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्रों पर बर्बरता के मामले में चर्चा होगी तो सच अपने आप ही सामने आ जाएगा, लेकिन न जाने क्यों सरकार घबराई हुई है, ऊपर से गृह मंत्री अमित शाह भी सदन में नहीं आ रहे हैं। या तो वे डर गए हैं या फिर यहां न आकर सदन का अपमान कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

video: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय एथलीट ने बताया कैसे पूरा हुआ सपना

हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय एथलीट अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करती हैं. वह बताती हैं कि यह उनके लिए एक सपने जैसा है और अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स और ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीतना है. #CommonwealthGames #GoldMedal #IndianAthlete #SportsNews #MissionOlympics Tue, 4 Aug 2026 16:54:08 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Kuwait| Air Strike | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:17:28+00:00

Brajesh Pathak Interview: जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर Gen-Z एंकर का सवाल, सुनिए डिप्टी CM का जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:15:25+00:00

UP Vidhnsabha Monsoon Session: विधानसभा में धरने पर बैठे SP MLA चंदन यादव | CM Yogi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:14:57+00:00

ट्रंप ने दिया पाकिस्तान को झटका | US Iran War | Pakistan | Saudi Arabia | Qatar | Meddle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers