IND Playing XI vs WI 3rd T20I: भारत की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव, शिवम दुबे और कुलदीप बाहर, नितीश-प्रिंंस की एंट्री
India's Playing XI vs West Indies 3rd T20I: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. इस मुकाबले में ओस अहम भूमिका निभा सकती हैं. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि ओस पर किसी का जोर नहीं है इसलिए हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी और स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगना होगा. भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. शिवम दुबे और कुलदीप यादव को बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह नितीश रेड्डी और प्रिंस यादव को मौका मिला है.
इंडिया ए ने तीसरा वनडे 49 रन से जीता, ऑस्ट्रेलिया ए का सीरीज पर 2-1 से कब्जा, सूर्यांश शेड्गे और गुरजपनीत सिंह चमके
India A beat Australia A: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम अनौपचारिक वनडे मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 रनों से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने सूर्यांश शेडगे के शानदार 66 और विपराज निगम के 40 रनों की मदद से 275 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की पूरी टीम 226 रनों पर सिमट गई. जोश फिलिप ने सर्वाधिक 56 रन बनाए. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ए ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








