घर बैठे शुरू करें मधुमक्खी पालन, सरकार दे रही 60% तक सब्सिडी, कमाई बंपर
रोजगार और स्वरोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और किसानों के लिए मधुमक्खी पालन एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है. खास बात यह है कि इस व्यवसाय को घर की छत पर भी आसानी से शुरू किया जा सकता है. इसके लिए ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं होती. खुले और धूपदार स्थान पर 3 से 5 बॉक्स लगाकर शुद्ध शहद का उत्पादन किया जा सकता है. आर-सेटी के निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि मधुमक्खी पालन में लागत कम और मुनाफा अच्छा होता है. एक बॉक्स से साल में औसतन 20 से 25 किलो शहद मिल सकता है.
Rubika Liyaquat Show: स्पीकर के चेम्बर में ऐसा क्या हुआ कि विपक्ष-सत्ता आमने-सामने आ गए?
पिछले कुछ दिनों से भारत की संसद में जो घटनाएं हो रही हैं, वह चर्चा का विषय बन गई हैं. हाल ही में लोकसभा के स्पीकर के चेम्बर में विपक्ष और सत्ता पक्ष के सांसदों के बीच हंगामा का वीडियो वायरल हुआ. इसमें दिख रहा है कि कुछ सांसद स्पीकर और प्रधानमंत्री को धमकी देते और अपशब्द बोलते नजर आए. केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चेम्बर में अनुशासन तोड़ा और प्रधानमंत्री को धमकी दी. इसके जवाब में कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ और कुछ सांसद ज्यादा नाराज थे. वायरल वीडियो और घटनाओं ने संसद में बहस की मर्यादा और सियासी भाषा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. यह भी सामने आया कि प्रधानमंत्री के भाषण से पहले उनकी कुर्सी को घेरे जाने जैसी घटनाएं भी हुईं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



