Responsive Scrollable Menu

VIDEO: यू आर ए ग्रेट स्टोरी टेलर मैम! जया बच्चन ने सीतारमण पर कसा तंज, फिर भड़ककर बोलीं- डोंट डू दिस

राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान गहमागहमी देखने को मिली. समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जवाब पसंद नहीं आया. उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, 'अगर आप जो मैंने कहा उसको अगर ठीक से पढ़ें आपने बहुत अच्छा अच्छा जवाब दिया. यू अरे ए ग्रेट स्टोरी टेलर मैम! कॉन्गरेचुलेशंस, लेकिन मैंने टिकट की बात की है.' इस बीच सत्ता पक्ष से कुछ शोर हुआ तो जया तमतमा गईं. उन्होंने कहा, 'देखिए मैं चुपचाप खड़ी थी आप लोग… डोंट डू दिस. सर यू प्लीज गेट द हाउस इन ऑर्डर.' इसके बाद सपा सांसद ने कहा कि हम लोग (एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री) देश में सबसे ज्यादा टैक्‍स देने वालों में से हैं. जब निर्मला ने जवाब देना शुरू किया तो फिर विपक्षी सीटों से शोर-शराबा होने लगा. इस पर उनका पारा भी चढ़ गया. वित्त मंत्री ने कहा कि 'एक सदस्य ने सवाल पूछा है और मैं उस सवाल का जवाब देने को राजी हूं. इससे बाकी सदस्यों को क्या तकलीफ है?'

Continue reading on the app

घर बैठे शुरू करें मधुमक्खी पालन, सरकार दे रही 60% तक सब्सिडी, कमाई बंपर

रोजगार और स्वरोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और किसानों के लिए मधुमक्खी पालन एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है. खास बात यह है कि इस व्यवसाय को घर की छत पर भी आसानी से शुरू किया जा सकता है. इसके लिए ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं होती. खुले और धूपदार स्थान पर 3 से 5 बॉक्स लगाकर शुद्ध शहद का उत्पादन किया जा सकता है. आर-सेटी के निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि मधुमक्खी पालन में लागत कम और मुनाफा अच्छा होता है. एक बॉक्स से साल में औसतन 20 से 25 किलो शहद मिल सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे Abhishek Sharma? कप्तान Suryakumar Yadav ने दिया बड़ा अपडेट

भारत के तूफानी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच के दौरान उन्हें वायरल बुखार था, लेकिन फिर भी उन्होंने खेलने का फैसला किया। दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और पेट में संक्रमण का पता चला, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
 

इसे भी पढ़ें: IND vs NAM Live Cricket Score Updates: भारत की पहले बल्लेबाजी, Playing XI में बड़े बदलाव


टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की कि अभिषेक ठीक हो रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह से मैच फिटनेस हासिल करने में समय लगेगा। हालांकि वे टीम के साथ स्टेडियम पहुंचे, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया और सिर्फ मैदान पर घूमते हुए नजर आए। कप्तान ने यह भी संकेत दिया कि सलामी बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें वापसी के लिए एक या दो और मैच खेलने की जरूरत पड़ सकती है।
 

इसे भी पढ़ें: कप्तान Dasun Shanaka की Record तोड़ पारी, T20 World Cup में Sri Lanka ने Oman को बुरी तरह हराया


सूर्यकुमार ने टॉस के बाद कहा कि अभिषेक अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं, वे एक-दो मैच नहीं खेल पाएंगे। संजू टीम में आए हैं, वे भी अभिषेक जैसे ही विस्फोटक बल्लेबाज हैं। बुमराह सिराज की जगह आए हैं। बीसीसीआई ने भारतीय सलामी बल्लेबाज की सेहत के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम फिलहाल अभिषेक की सेहत पर नजर रख रही है। बीसीसीआई ने ट्वीट किया कि अभिषेक शर्मा अभी भी अपनी बीमारी से उबर रहे हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी सेहत पर कड़ी नजर रख रही है।
Thu, 12 Feb 2026 19:50:00 +0530

  Videos
See all

Maulana Sajid Rashidi On Vande Mataram | 'हमारा सर कट जाए, लेकिन इन पंक्तियों को नहीं गाएंगे।” #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T14:34:11+00:00

Bangladesh Election 2026 Live: चुनाव खत्म, वोटिंग जारी | BNP | Jamaat-e-Islami | Counting Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T14:44:00+00:00

Pakadua Marriage: 'होश आया तो खुद को मड़वा में पाया' बिहार का पकड़ौआ विवाह #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T14:37:19+00:00

Aligarh News: दामाद को छोड़ अब जीजा के साथ फरार हुई 'सास'! | Viral Love Story | UP News | TOP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T14:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers