Responsive Scrollable Menu

इटली की टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत:नेपाल को 10 विकेट से रौंदा; मोस्का ब्रदर्स ने जमाए अर्धशतक

Italy vs Nepal: इटली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराया। इटली ने 124 रन के लक्ष्य को 12.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। ये टी20 विश्व कप इतिहास में इटली की पहली जीत है। इटली की जीत के हीरो रहे मोस्का ब्रदर्स। मोस्का ब्रदर्स ने शतकीय साझेदारी की। जस्टिन मोस्का ने नाबाद 60 और बड़े भाई एंथोनी मोस्का ने नाबाद 62 रन बनाए।

मैच की अगर बात करें तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की थी। नेपाल की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट हो गई थी। नेपाल के लिए आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। दीपेंद्र सिंह ऐरी 17 रन, रोहित पौडेल 23 पर आउट हुए।  क्रिशन कालुगामगे ने 3 विकेट झटके। बेन मेनेंटी को 2 विकेट मिले। अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह को एक-एक सफलता मिली। 

18 रन देकर 3 विकेट लेने वाले क्रिशन कलुगामागे प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा टीम को मैच जिताने में मदद करना चाहता था और अपने देश, इटली के लिए अपना बेस्ट देना चाहता था। मैं खुश हूं। ये मेरे भाई हैं। मैं सच में बहुत खुश हूं।'

ग्लोबल टूर्नामेंट में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देने के बाद नेपाल अपनी दूसरी भिड़ंत में फेवरेट माना जा रहा था। स्टैंड्स में भी नेपाली फैंस की अच्छी मौजूदगी थी लेकिन मैदान पर कहानी अलग ही निकली। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद नेपाल की टीम शुरुआत से ही लय में नहीं दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी पारी में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। आसिफ शेख ने 24 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन यह स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित नहीं हुआ।

इटली के स्पिनर्स ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। क्रिशन कलुगामागे, बेन मानेनती और जेजे स्मट्स की तिकड़ी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 ओवर में सिर्फ 49 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी सटीक लाइन और कसी हुई गेंदबाजी के सामने नेपाल के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और टीम एक साधारण स्कोर तक ही सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम ने शुरुआत से ही सकारात्मक रवैया दिखाया। एंथनी मोस्का ने अपनी दूसरी ही गेंद पर मिडविकेट के ऊपर लंबा छक्का जड़कर इरादे साफ कर दिए। कुछ देर बाद जस्टिन भी रंग में आ गए और दोनों भाइयों ने तेजी से रन बनाए। जस्टिन ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि एंथनी ने सिर्फ 28 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी। आखिरकार एंथनी ने कवर की दिशा में सिंगल लेकर टीम को जीत दिलाई और इटली के खेमे में जश्न शुरू हो गया।

Continue reading on the app

SL vs Oman: ओमान के 43 साल के बैटर ने ठोकी फिफ्टी, जयसूर्या को छोड़ा पीछे; सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी किया नाम

SL vs Oman: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी के मैच में श्रीलंका ने ओमान पर 105 रन से बड़ी जीत दर्ज की। पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैSL vs Oman: ओमान के 43 साल के बैटर ने ठोकी फिफ्टी, जयसर्या को छोड़ा पीछे; सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी किया नामच में 225/5 के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जतिंदर सिंह की अगुआई वाली ओमान टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 120 रन ही बना सकी। यह हार रन के लिहाज से ओमान की टी20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी हार भी बन गई।

ओमान की तरफ से नंबर-4 बल्लेबाज मोहम्मद नदीम ने अकेले संघर्ष किया और 56 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। हालांकि उनकी यह पारी टीम को हार से नहीं बचा सकी लेकिन उन्होंने जरूर इतिहास रच दिया। 43 साल और 161 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर नदीम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2009 में 39 साल 345 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ 81 रन की पारी खेली थी।

टी20 विश्व कप में सबसे धीमा अर्धशतक (गेंद के लिहाज से)

खिलाड़ी देश गेंद विरुद्ध
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 52 कनाडा
मोहम्मद नदीम ओमान 52 श्रीलंका
डेविड मिलर साउथ अफ्रीका 50 नीदरलैंड्स
डेवॉन स्मिथ वेस्टइंडीज 49 बांग्लादेश
डेविड हसी ऑस्ट्रेलिया 49 इंग्लैंड

नदीम की पारी में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। उन्होंने 50 रन तक पहुंचने के लिए 52 गेंदें खेलीं, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे धीमे अर्धशतक की लिस्ट में शामिल हो गया। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने भी 2024 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ 52 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। इस तरह नदीम का नाम सबसे धीमी फिफ्टी के रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया।

नदीम ओमान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने। इससे पहले 2021 वर्ल्ड कप में जतिंदर सिंह और आकिब इलियास ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ नाबाद फिफ्टी लगाई थी जबकि 2024 में प्रतीक अथावले ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 54 रन बनाए थे।

ओमान की हार का अंतर भी रिकॉर्ड बना। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी हार 2025 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 93 रन से थी लेकिन अब श्रीलंका ने उसे पीछे छोड़ दिया। कुल मिलाकर यह मुकाबला ओमान के लिए निराशाजनक रहा, जबकि श्रीलंका ने दमदार जीत के साथ अपने अभियान को मजबूत किया।

Continue reading on the app

  Sports

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा दावा, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद बांग्लादेश की तरह भारतीय टेक्सटाइल पर लग सकता है जीरो टैरिफ

भारत के कपड़ा उद्योग के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ सकती है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को संकेत दिया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के अंतिम रूप लेने के बाद भारतीय कपड़ा उत्पादों पर अमेरिका शून्य टैरिफ लगा सकता है। यह सुविधा मिलने पर भारत … Thu, 12 Feb 2026 19:35:01 GMT

  Videos
See all

Bhart Band Today: भारत बंद का कितना असर? Hindi News Trade Unions Protest | Bank Strike | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T14:09:55+00:00

UP Politics : बंगाल में बाबरी, यूपी में 'संग्राम'..मस्जिद या राजनीतिक हथियार? | Babri Masjid | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T14:15:07+00:00

IND vs NAM: भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में किए दो बदलाव | T20 World Cup 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T14:09:21+00:00

UP Budget Session: विधानसभा में मंत्री एके शर्मा से भिड़ गए शिवपाल यादव | Viral Video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T14:12:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers