ट्रंप टैरिफ के बाद मोदी सरकार ने आपदा को अवसर में कैसे बदला? जीरो टैरिफ पर दुनिया के 70% GDP वाले देशों तक भारत की बढ़ी पहुंच
डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ का ऐलान करने के के बाद दुनियाभर में यही संभावनाएं जताई जा रही थी कि इससे भारत को भारी नुकसान होगा। यह भारत के लिए आपदा से कम नहीं था।
'अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार कर रहे राहुल गांधी', निशिकांत दुबे ने संसद में मांगा लाइफटाइम चुनाव बैन
लोकसभा में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पर 'अर्बन नक्सल' की तरह व्यवहार करने और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को तोड़ने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने सदन में नियम 352(5) और 353 के तहत एक 'सब्सटेंसिव मोशन' (विशिष्ट प्रस्ताव) पेश किया, जिसमें राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और उनके चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है. निशिकांत दुबे ने दावा किया कि राहुल गांधी की वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड और बहरीन जैसी विदेश यात्राएं सामान्य नहीं हैं. उनके मुताबिक, राहुल वहां सोरोस फाउंडेशन और फोर्ड फाउंडेशन जैसे भारत विरोधी इकोसिस्टम से जुड़े लोगों से मिलते हैं. दुबे ने कहा कि राहुल गांधी का हर संवैधानिक संस्था - चाहे वह चुनाव आयोग हो, सुप्रीम कोर्ट हो या लोकसभा स्पीकर - पर हमला करना एक सोची-समझी 'नैरेटिव वॉरफेयर' का हिस्सा है. इस दौरान सत्ता पक्ष ने मेजें थपथपाकर समर्थन किया, जबकि विपक्षी खेमे में भारी शोर-शराबा और नारेबाजी शुरू हो गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
News18























