'अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार कर रहे राहुल गांधी', निशिकांत दुबे ने संसद में मांगा लाइफटाइम चुनाव बैन
लोकसभा में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पर 'अर्बन नक्सल' की तरह व्यवहार करने और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को तोड़ने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने सदन में नियम 352(5) और 353 के तहत एक 'सब्सटेंसिव मोशन' (विशिष्ट प्रस्ताव) पेश किया, जिसमें राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और उनके चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है. निशिकांत दुबे ने दावा किया कि राहुल गांधी की वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड और बहरीन जैसी विदेश यात्राएं सामान्य नहीं हैं. उनके मुताबिक, राहुल वहां सोरोस फाउंडेशन और फोर्ड फाउंडेशन जैसे भारत विरोधी इकोसिस्टम से जुड़े लोगों से मिलते हैं. दुबे ने कहा कि राहुल गांधी का हर संवैधानिक संस्था - चाहे वह चुनाव आयोग हो, सुप्रीम कोर्ट हो या लोकसभा स्पीकर - पर हमला करना एक सोची-समझी 'नैरेटिव वॉरफेयर' का हिस्सा है. इस दौरान सत्ता पक्ष ने मेजें थपथपाकर समर्थन किया, जबकि विपक्षी खेमे में भारी शोर-शराबा और नारेबाजी शुरू हो गई.
नशे की लत से हैं परेशान? तो पानी में मिलाकर पिला दें ये चीज, नशा छुटकारे के साथ होंगे कई फायदे!
आज के समय में नशे की लत एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है. तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थ शरीर, मन और परिवार-तीनों पर बुरा प्रभाव डालते हैं. लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे इलाज का सहारा लेते हैं, जबकि रसोई में मौजूद अजवाइन सहायक हो सकती है. आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर गर्म होती है और इसमें आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस व फाइबर पाए जाते हैं. यह पाचन सुधारती है और लत कम करने में मददगार मानी जाती है. नशा छोड़ने के लिए अजवाइन को हल्का भूनकर चबाएं या इसका काढ़ा बनाकर नियमित सेवन करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















