दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टर्बुलेंस से एयर इंडिया फ्लाइट में कई यात्री घायल
फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट मंगलवार को तेज टर्बुलेंस (हवा के तेज झटकों) की चपेट में आ गई. इस दौरान विमान अचानक कुछ देर के लिए नीचे आया, जिससे कई यात्रियों और कुछ क्रू मेंबर्स को हल्की चोटें लगीं. राहत की बात यह रही कि विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए. घटना के बाद घायलों को एहतियात के तौर पर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल और एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर भेजा गया.
उड़ान के दौरान अचानक लगे तेज झटके
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही थी. उड़ान के दौरान विमान को कुछ समय के लिए तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इसी दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव हुआ, जिससे यात्रियों को जोरदार झटके महसूस हुए. कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए और उन्हें चोटें आईं.
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र गोचर, अक्टूबर तक इन 3 राशियों के जीवन में होगी खतरनाक उथल-पुथल
Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्मों का देवता माना जाता है. जब भी शनि ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो उससे राशियों पर भी असर पड़ता है. अगस्त के महीने में शनि की चाल बदलने वाली है. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, अगस्त में शनि ग्रह रेवती नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करने वाले हैं. इस स्थिति में वह 9 अक्टूबर 2026 तक रहने वाले हैं. बता दें कि रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. इससे शनि और बुध के संबंध से 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव दिखता है. सभी के जीवन में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार, 20 अगस्त के बाद से राशिचक्र की इन 3 राशियों के लिए मुश्किल का दौर शुरू हो जाएगा. ऐसे में इन्हें विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत होगी.
शनि के गोचर से 3 राशियों के लिए खतरे का समय
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस गोचर के बाद पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर काम करना होगा. हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा. किसी भी योजना को सफल बनाने के लिए पहले उसकी जानकारी प्राप्त कर लें. निवेश करने से पहले भी जरूरी सावधानियां बरतें. आर्थिक नुकसान होने की संभावना बनी हुई है. कार्यस्थल पर दबाव महसूस करेंगे. अपने गुस्से को काबू में रखें और छोटी-मोटी बातों का विवाद न करें. जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें. सेहत के प्रति ज्यादा सावधान रहे.
ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: 11 या 12 अगस्त, कब मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या? जानें वृक्षारोपण, तर्पण और दान का महत्व
2.कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस समय तनाव हो सकता है. यह समय आपको मानसिक रूप से कष्ट पहुंचा सकता है. ज्यादा ओवरथिंकिंग न करें. बड़े फैसलों को शांत मन से लें. अगर कोई नया काम और बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो बिना ठोस प्लानिंग आगे न बढ़ें. रिश्तों में पारदर्शिता बनाएं रखें और बात छिपाने की कोशिश न करें. इससे गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. यात्रा के दौरान अपने सामान का ख्याल रखें और सेहत का ध्यान रखें.
3.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को इस समय फालतू खर्चों को कम करने की जरूरत है. अपनी आय के मुताबिक ही बजट बनाएं. आर्थिक मामलों में किसी पर भी भरोसा बिल्कुल न करें. कामकाज में मेहनत करने वाले लोगों को इस समय मेहनत का फल अभी मिलने में दिक्कत होगी. आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें. इसलिए, धैर्य बनाएं रखें. किसी से भी व्यर्थ की बातों पर बहस न करें. किसी भी तरह की शारीरिक समस्या को नजरअंदाज बिल्कुल न करें.
रेवती नक्षत्र का महत्व
नक्षत्रों की बात करें तो रेवती नक्षत्र 27वां और अंतिम नक्षत्र होता है. यह मीन राशि का नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह बुध होता है और इसके आराध्य देवता पूषा है. इसे समृद्धि, पूर्णता और यात्रा का प्रतीक माना जाता है. इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हैं मछली की जोड़ी होती है. इस नक्षत्र में पैदा हुए लोग दयालु, रचनात्मक और परोपकारी स्वभाव के होते हैं. इस नक्षत्र में गृह प्रवेश, विवाह और आभूषणों का निर्माण के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.
रेवती नक्षत्र का नकारात्मक प्रभाव
रेवती नक्षत्र के नकारात्मक प्रभाव पड़ने से जातक बहुत ज्यादा संवेदनशील हो जाता है. इन्हें निर्णय लेने में असमर्थता आती है. अत्यधिक कल्पनाशीलता में रहने लगते हैं यानी कि इन्हें ख्याली दुनिया में रहने की आदत होती है. ये लोग कई बार आत्मविश्वास में कमी देखते हैं और दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहते हैं.
शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के उपाय
1.हनुमान पूजा
प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.
2.दान-पुण्य
शनिवार के दिन काली उड़द की दाल, काले तिल और जूते-चप्पलों का जरूरतमंदों को दान करें.
3.अच्छा व्यवहार
अपनी वाणी को मधुर रखें, आचरण को शुद्ध रखें और किसी को भी बेवजह कष्ट न दें.
शनि के गोचर के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
- इस अवधि में ईमानदारी और मेहनत से काम करें.
- सावन के महीने में शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर जल के साथ काले तिल मिलाकर जलाभिषेक करना चाहिए.
- शनिवार के दिन जरूरतमंदों को दान अवश्य करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























