'आपने अपना वादा पूरा नहीं किया', राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है. हाईकोर्ट के जज स्वर्णकांता शर्मा ने राजपाल को फटकार लगाते हुए कहा कि वह लोन चुकाने का वादा निभाने में असफल रहे. उन्हें दो दर्जन से ज्यादा मौके मिले, लेकिन वह अपने वादे का मान नहीं रख पाए. कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की है.
OPINION: राजपाल यादव की जिंदगी का सबसे मुश्किल चैप्टर
पर्दे पर अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लाखों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले राजपाल यादव अब अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक छोटे से शहर से निकलकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाले इस कलाकार के लिए, मौजूदा कानूनी और पैसे की तंगी किसी कड़ी परीक्षा से कम नहीं है. हालांकि, इस मुश्किल दौर की सबसे अच्छी बात यह है कि राजपाल अकेले नहीं हैं. फिल्मी दिग्गजों से लेकर पॉलिटिकल हस्तियों तक, पूरा देश उनके सपोर्ट में खड़ा है. यह ओपिनियन पीस राजपाल यादव के स्ट्रगल, उनकी सादगी और उस इंसानी जुड़ाव पर है, जिसने पूरे बॉलीवुड को उनके सपोर्ट में एक साथ ला खड़ा किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















