Responsive Scrollable Menu

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के लोगों से की पानी बचाने की अपील, बोले – ‘नल खुला न छोड़ें, RO का बचा पानी भी इस्तेमाल करें’

इंदौर में मानसून की विदाई के 14 दिन बाद ही आने वाली गर्मियों में पानी की कमी को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोगों से अभी से पानी बचाने की आदत अपनाने की अपील की है। उन्होंने RO के वेस्ट पानी से पोछा लगाने, टंकी में ओवरफ्लो रोकने के लिए अलार्म लगवाने और शावर की जगह बाल्टी से नहाने जैसे उपाय बताए हैं। वहीं दूसरी ओर नगर निगम रोज 3 करोड़ लीटर उपचारित पानी दोबारा इस्तेमाल करने की योजना पर काम कर रहा है।

दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आम तौर पर इंदौर में 30 से 40 इंच बारिश होती है जबकि इस बार मालवा-निमाड़ में औसतन 20 से 21 इंच बारिश हुई है। उन्होंने लोगों से परिवार के साथ बैठकर पानी बचाने का चार्ट बनाने और रोजमर्रा के कामों में पानी की बर्बादी रोकने की अपील की है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताए ये तरीके

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पानी बचाने की शुरुआत घर से होनी चाहिए। कई बार टंकी भरने के बाद भी पानी बहता रहता है। इसे रोकने के लिए घरों में अलार्म लगवाने की सलाह दी गई है ताकि टंकी भरते ही लोगों को पता चल जाए। उन्होंने RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को बेकार समझकर फेंकने के बजाय पोछा लगाने जैसे कामों में इस्तेमाल करने की बात कही है। इससे रोजमर्रा के कामों में साफ पानी की खपत कम की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने शावर के बजाय बाल्टी से नहाने और बर्तन धोते समय नल लगातार खुला नहीं रखने की भी अपील की। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि परिवार के सभी सदस्य मिलकर पानी बचाने का चार्ट बनाएं और तय करें कि घर में कहां पानी की खपत कम की जा सकती है। उन्होंने नवरात्रि के दौरान माता के सामने पानी बचाने का संकल्प लेने की अपील भी की है। उनका कहना है कि इंदौर से पानी बचाने का संदेश पूरे मालवा-निमाड़ में जाना चाहिए।

रोज 3 करोड़ लीटर उपचारित पानी का होगा इस्तेमाल

दरअसल घरों में पानी बचाने की अपील के साथ नगर निगम भी ताजे पानी की मांग कम करने की तैयारी कर रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को अमृत प्रोजेक्ट और सीवरेज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की है। नगर निगम की योजना चार जगह कुल 30 एमएलडी क्षमता के टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की है। इनसे रोज करीब 3 करोड़ लीटर उपचारित पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस पानी का इस्तेमाल उन कामों में किया जाएगा जहां पीने योग्य पानी की जरूरत नहीं होती।

प्रस्तावित प्लांट सांवेर औद्योगिक क्षेत्र में 3 एमएलडी, कनाड़िया में 8 एमएलडी, टिगरिया बादशाह तालाब में 9 एमएलडी और कबिटखेड़ी एसटीपी परिसर में 10 एमएलडी क्षमता के होंगे। उपचारित पानी का इस्तेमाल उद्यानों की सिंचाई, सड़कों की धुलाई, निर्माण कार्य, सीवर सफाई और धूल नियंत्रण में किया जा सकेगा। सरकारी भवनों, अस्पतालों, एयरपोर्ट, मेट्रो और औद्योगिक क्षेत्रों तक भी इसकी आपूर्ति की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। दरअसल योजना का मकसद ऐसे कामों के लिए नर्मदा सहित ताजे पानी के स्रोतों पर निर्भरता घटाना है।

21.59 करोड़ रुपए से बनेगा ट्रीटेड वाटर नेटवर्क

दरअसल ‘जल ही अमृत’ परियोजना के तहत उपचारित पानी जमा करने और अलग पाइपलाइन से पहुंचाने के लिए 21.59 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है। योजना में स्कीम नंबर 78 में 30 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक और कबिटखेड़ी एसटीपी परिसर में 15 लाख लीटर क्षमता का ग्राउंड स्टोरेज रिजर्वायर बनाने की बात शामिल है। इसके साथ पंपिंग व्यवस्था और पानी बांटने वाली पाइपलाइन भी विकसित की जाएगी। प्रस्तावित नेटवर्क से निपानिया, बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र, महालक्ष्मी नगर, देवास नाका और न्यू लोहा मंडी सहित चिन्हित इलाकों तक उपचारित पानी पहुंचाने की योजना भी है।

नगर निगम 133 उद्यानों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इनमें 23 मौजूदा और 110 नए उद्यान शामिल हैं। इसके अलावा 30 हाइड्रेंट लगाने का प्रस्ताव है। उद्यानों की सिंचाई और दूसरे गैर-पेयजल कामों में उपचारित पानी इस्तेमाल होने से पीने योग्य पानी की बचत हो सकती है। हालांकि, इसके लिए पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच, अलग वितरण व्यवस्था और प्रस्तावित प्लांटों व पाइपलाइन का काम समय पर पूरा होना जरूरी होगा।

Continue reading on the app

IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ चौंकाने वाला प्लेयर ट्रेड

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसी बीच फ्रेंचाइजी टीमों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ट्रेड का सिलसिला भी तेज हो गया है. अब सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने आपस में एक खिलाड़ी का ट्रेड पूरा किया है. इस ट्रेड के जरिए भारतीय तेज गेंदबाज टी. नटराजन एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में लौट आए हैं, वहीं उनके बदले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में स्पिनर जीशान अंसारी को शामिल किया है. 

SRH में हुई टी. नटराजन की वापसी

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का साथ हमेशा से बेहद खास रहा है. हैदराबाद के लिए ही खेलते हुए उन्होंने आईपीएल में अपनी सटीक यॉर्कर गेंदबाजी से पहचान बनाई थी और टीम इंडिया के लिए डेब्यू का रास्ता साफ किया था. दिल्ली कैपिटल्स से दोबारा ऑरेंज आर्मी में शामिल होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का डेथ ओवर्स का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत हो जाएगा. 

हैदराबाद के लिए खेलते हुए नटराजन पहले भी कई मैचों में आखिरी ओवरों में विपक्षी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर चुके हैं. आईपीएल 2024 में भी उन्होंने 19 विकेट चटकाकर अपनी काबिलियत साबित की थी. ऐसे में कप्तान और मैनेजमेंट के लिए नटराजन का टीम में आना एक बड़ी राहत लेकर आया है, जो आगामी आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले टीम की तेज गेंदबाजी की मुख्य धुरी बनेंगे. 

दिल्ली कैपिटल्स में जीशान अंसारी की एंट्री

इस ट्रेड डील के जरिए दिल्ली कैपिटल्स ने युवा और उभरते हुए लेग स्पिनर जीशान अंसारी को अपनी टीम में शामिल किया है. जीशान अपनी फिरकी गेंदों से बल्लेबाजों को छकाने की काबिलियत रखते हैं. घरेलू टी20 और विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में शुमार जीशान को उनकी घातक गूगली के लिए जाना जाता है.

दिल्ली कैपिटल्स की स्पिन डिपार्टमेंट और होगा मजबूत

दिल्ली ने आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले यह काफी सोच-समझकर दांव खेला है, जिससे उनके स्पिन बैकअप को एक नया और आक्रामक विकल्प मिल गया है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम हमेशा से युवा प्रतिभाओं को तराशने के लिए जानी जाती है, ऐसे में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी स्पिनरों के साथ मिलकर जीशान अंसारी दिल्ली के स्पिन विभाग को और ज्यादा मजबूती देंगे और विरोधी बल्लेबाजों के लिए दिल्ली की टर्निंग पिचों पर टिक पाना नामुमकिन बना देंगे.

SRH और DC का मेगा ऑक्शन से पहले बड़ा दांव

यह ट्रेड सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही फ्रेंचाइजियों के लिए काफी रणनीतिक माना जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद को जहां एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज की सख्त जरूरत थी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपनी स्पिन गेंदबाजी में बैकअप और भविष्य के विकल्प तलाश रही थी. इस अदला-बदली से दोनों टीमों ने अपनी-अपनी कमजोर कड़ियों को सुधारने की कोशिश की है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी आईपीएल सीजन में यह ट्रेड किस टीम के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.

यह भी पढ़ें:  अभिषेक शर्मा के पास है इतिहास रचने का मौका, सिर्फ इतना रन बनाते ही T20I में बना देंगे ये कीर्तिमान

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

Congress Leader Statement | Aman Chopra | कांग्रेस नेता का झूठ पकड़ा गया! #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:44:00+00:00

तिराना में बवाल! छात्रों ने मंत्रालय पर फेंकीं ईंटें | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:50:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers