इधर विपक्ष बेकार का हो-हल्ला करता रहा, उधर Modi Cabinet ने बड़े फैसले लेकर महीने भर पहले ही जनता को दे दिया Diwali Gift
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों, सामाजिक सुरक्षा और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने करीब 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का उत्पादकता आधारित बोनस देने, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने और IDBI बैंक की रणनीतिक बिक्री को मंजूरी देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन फैसलों में रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान खास तौर पर महत्वपूर्ण है, वहीं पेंशन योजनाओं में बदलाव से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाने की तैयारी है।
11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 2,009 करोड़ रुपये का बोनस
हम आपको बता दें कि कैबिनेट ने रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) देने की मंजूरी दी है। इस पर कुल 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे। ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, तकनीशियन, पॉइंट्समैन और अन्य ग्रुप-सी कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। मोदी सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब रेलवे ने माल ढुलाई का नया रिकॉर्ड कायम किया साथ ही करीब 7.41 अरब यात्रियों को सफर कराया। बोनस को रेलवे कर्मचारियों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने और उनकी मेहनत को मान्यता देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Indian Navy को Modi ने दिया Power Boost! INS Mangrol और नई Submarines से बदल गया हिंद महासागर का खेल
IDBI बैंक की बिक्री पर बड़ा फैसला
वहीं बैंकिंग क्षेत्र में भी कैबिनेट ने बड़ा कदम उठाया है। IDBI बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी Fairfax Financial Holdings की सहायक कंपनी को 52,878.08 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दी गई है। इस सौदे में केंद्र सरकार की 30.48 प्रतिशत और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है। सौदा पूरा होने के बाद सरकार के पास 15 प्रतिशत और LIC के पास 19 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 34 प्रतिशत होगी। अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, सौदा पूरा होने पर यह भारत के वित्तीय क्षेत्र में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) होगा।
सामाजिक सुरक्षा योजना पर 53,428 करोड़ रुपये
इसके अलावा, कैबिनेट ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के लिए 53,428 करोड़ रुपये के कुल बजट को मंजूरी दी है। इस फैसले से देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में करीब 3.20 करोड़ लाभार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसके तहत योजना और उसकी उप-योजनाओं के नाम बदले जाएंगे। पहले इन योजनाओं के नाम इंदिरा गांधी के नाम पर थे।
साथ ही कैबिनेट ने दिव्यांगजन पेंशन के लिए पात्रता में बड़ा बदलाव करते हुए निर्धारित दिव्यांगता का मानदंड 80 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत किया गया है। न्यूनतम आयु की शर्त भी जन्म से लागू करने का फैसला लिया गया है। दिव्यांगजन पेंशन की सहायता राशि 0 से 79 वर्ष की आयु के लिए 375 रुपये और 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के लिए 625 रुपये निर्धारित की गई है। वृद्धावस्था और विधवा पेंशन तथा परिवार लाभ योजना मौजूदा स्वरूप में जारी रहेंगी।
बहरहाल, कैबिनेट के फैसलों में रेलवे कर्मचारियों को आर्थिक राहत, बैंकिंग क्षेत्र में बड़ा निवेश और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार तीन प्रमुख संदेश हैं। अब इन फैसलों का वास्तविक असर उनके समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगा।
कुट्टू, दही और स्ट्रॉबेरी से बनाएं व्रत का ये खास डेजर्ट, Kunal Kapur ने शेयर की है रेसिपी
नवरात्रि के व्रत में साबूदाने की खीर, मखाने की बर्फी और आलू का हलवा तो हम अक्सर खाते हैं। लेकिन अगर इस बार व्रत में कुछ नया, हल्का और स्वाद से भरपूर खाने का मन है, तो मशहूर शेफ कुणाल कपूर की यह व्रत वाली स्ट्रॉबेरी पारफे आपके लिए एक अलग और स्वादिष्ट विकल्प हो सकती है।
पारफे एक विदेशी मीठी डिश है, जिसमें केक, बिस्कुट, दही या क्रीम और फलों की अलग-अलग परतें बनाई जाती हैं। शेफ कुणाल कपूर ने इसे व्रत के हिसाब से तैयार किया है। इसमें कुट्टू के आटे और एयर फ्रायर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पारंपरिक व्रत की सामग्री को एक नए अंदाज में परोसा जाता है।
स्ट्रॉबेरी पारफे के लिए सामग्री
कुट्टू का आटा: 1 कप
देशी घी: 1 से 2 छोटे चम्मच
स्ट्रॉबेरी: 1 कप, बारीक कटी हुई
गाढ़ा दही: 1.5 कप, फेंटा हुआ
इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
शहद या धागे वाली मिश्री का पाउडर: स्वाद के अनुसार
कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता: सजाने के लिए
इसे भी पढ़ें: Navratri Vrat में बनाएं मलाईदार Makhana Kheer, शकरकंद से मिलेगा खास स्वाद
ऐसे बनाएं व्रत वाली स्ट्रॉबेरी पारफे
सबसे पहले कुट्टू के आटे में थोड़ा घी और हल्की सी मिश्री मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर भुरभुरा मिश्रण तैयार कर लें।
अब इस मिश्रण को एयर फ्रायर में 160 डिग्री सेल्सियस पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं। इसे तब तक पकाएं, जब तक यह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। इसके बाद इसे बाहर निकालकर ठंडा होने दें।
एक बाउल में गाढ़ा दही लें। इसमें इलायची पाउडर और स्वाद के अनुसार शहद या मिश्री पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें। दही को तब तक फेंटें, जब तक वह क्रीमी न हो जाए।
अब एक पारदर्शी गिलास या जार लें। सबसे पहले उसमें कुट्टू के कुरकुरे मिश्रण की एक परत डालें। इसके ऊपर मीठे दही की परत लगाएं और फिर बारीक कटी स्ट्रॉबेरी डालें।
इसी तरह दो से तीन परतें तैयार करें। सबसे ऊपर स्ट्रॉबेरी के टुकड़े और बारीक कटे बादाम-पिस्ता डालकर सजाएं। इसे तुरंत परोस सकते हैं या थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा करके खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Navratri में फलाहार खाकर हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 3 चटपटी रेसिपी
व्रत में क्यों खास है यह डेजर्ट?
कुट्टू का आटा नवरात्रि के व्रत में खाई जाने वाली आम चीजों में शामिल है। शेफ कुणाल कपूर ने इसी आटे से एयर फ्रायर में कुरकुरा मिश्रण तैयार किया है। इसे दही और ताजी स्ट्रॉबेरी के साथ मिलाकर एक अलग तरह की मीठी डिश बनाई गई है। एयर फ्रायर में इसे बनाने के कारण इसमें बहुत कम तेल या घी इस्तेमाल होता है। ऐसे में यह व्रत के दौरान हल्की और स्वादिष्ट डिश का विकल्प बन सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








