यूपी के विकास को मिले 59,014 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया अनुपूरक बजट
UP Supplementary Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश कर दिया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच 59,019.54 करोड़ रुपये का बजट सदन के पटल पर रखा। इस अतिरिक्त बजट का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धन उपलब्ध कराना है.
Presenting the supplementary budget in Uttar Pradesh Assembly, State Finance Minister Suresh Khanna says, "The size of the proposed supplementary budget for the financial year 2026–27 is Rs 59,019.54 crore. Revenue expenditure: Rs 17,399.50 crore; Capital expenditure: Rs…
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 4, 2026
क्या बोले वित्त मंत्री?
सप्लीमेंट्री बजट पर मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सप्लीमेंट्री बजट का मुख्य मकसद हमारी चल रही योजनाओं को पूरा करना और जनहित में जरूरी कामों के लिए जहां भी जरूरत हो, वहां फंड उपलब्ध कराना है. इसलिए, मेरा मानना है कि यह बजट निश्चित रूप से हमारे विकास की गति को तेज करने में मदद करेगा.
खबर अपडेट की जा रही है...
करीना कपूर खान के ‘दायरा’ से पहले के सबसे दमदार और इंटेंस परफॉर्मेंस
Kareena Kapoor Khan most Powerful Performances: दो दशक से भी ज़्यादा के शानदार करियर में करीना कपूर खान ने एक तरफ जहां कई ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर्स दिए, वहीं दूसरी तरफ अपनी दमदार एक्टिंग से भी अलग पहचान बनाई. उनकी शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और आइकॉनिक कमर्शियल किरदारों की जितनी चर्चा होती है, उतनी ही तारीफ उन किरदारों की भी होती है जिनमें उन्होंने गहरी भावनाएं, सादगी और जबरदस्त अभिनय का संगम दिखाया. अब मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ में पहली बार एक महिला DCP के रोल में नज़र आने जा रहीं करीना, जिसकी रिलीज़ 18 सितंबर को होगी. उससे पहले नज़र डालते हैं उनके पांच यादगार परफॉर्मेंस पर, जिन्होंने उनकी एक्टिंग का अलग ही रंग दिखाया.
1. लाल सिंह चड्ढा (2022) – रूपा डी’सूज़ा
‘रूपा’ के किरदार में करीना ने अपने करियर की सबसे सधी हुई और इमोशनल परफॉर्मेंस दी. लाल के बचपन के प्यार के रूप में, जिसकी ज़िंदगी दर्द, महत्वाकांक्षा और मुश्किल फैसलों से गुजरती है, उन्होंने बेहद शांत अंदाज़ में उस किरदार की अंदरूनी टूटन और जज़्बात को पर्दे पर उतारा. उनकी परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे मज़बूत भावनात्मक कड़ी बनकर उभरी.
2. उड़ता पंजाब (2016) – डॉ. प्रीत साहनी
फिल्म में भले ही उनका स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन डॉ. प्रीत साहनी कहानी की नैतिक ताकत बनकर सामने आईं. पंजाब में ड्रग्स की भयावह समस्या को उजागर करने के लिए संघर्ष करती डॉक्टर के किरदार में करीना ने संवेदनशीलता और दृढ़ता का बेहतरीन मेल दिखाया. उन्होंने साबित किया कि असरदार परफॉर्मेंस के लिए लंबे स्क्रीन टाइम की नहीं, दमदार अभिनय की ज़रूरत होती है.
3. तलाश (2012) – रोज़ी
‘तलाश’ में रोज़ी का किरदार करीना के सबसे रहस्यमयी और यादगार किरदारों में गिना जाता है. रहस्य और संवेदनशीलता से भरे इस किरदार की परतें जैसे-जैसे खुलती हैं, दर्शक उससे और जुड़ते चले जाते हैं. उनकी रहस्यमयी मौजूदगी ने फिल्म के क्लाइमैक्स को और भी असरदार बना दिया, जिससे रोज़ी उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में शामिल हो गई.
4. चमेली (2004) – चमेली
‘चमेली’ करीना कपूर खान के करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. मुंबई की सड़कों पर ज़िंदगी से जूझती एक सेक्स वर्कर के किरदार में उन्होंने ग्लैमर से पूरी तरह अलग हटकर अभिनय किया. इस रोल में उन्होंने मासूमियत, हिम्मत और ज़िंदगी से लड़ने का जज़्बा बेहद खूबसूरती से पेश किया. इसी फिल्म ने उन्हें एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया जो चुनौतीपूर्ण और अलग तरह के किरदार निभाने से कभी नहीं घबराती.
अब ‘दायरा’ में करीना कपूर खान एक बार फिर जांच, न्याय और सच्चाई की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, जहां वह एक महिला DCP की भूमिका निभाएंगी. उनके हालिया किरदारों को देखते हुए कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मेघना गुलज़ार की यह फिल्म उनके शानदार अभिनय सफर में एक और यादगार अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है.
जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित, पेन मरुधर द्वारा वितरित और मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
ये भी पढ़ें: 'जेल गया था, 60-70 लोग, एक बाथरूम...', Salman Khan ने लॉकअप में बिताए दिनों को किया याद, सुनाई आपबीती
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)




