Responsive Scrollable Menu

Vatican confirms Pope Leo had a 'peaceful night' in hospital after cancer surgery | BBC News

The Vatican has confirmed that Pope Leo XIV had a ‘peaceful night’ in hospital after surgery to remove a lower lobe of his right lung on Tuesday. The pontiff is expected to remain in Rome's Gemelli Hospital for about a week before returning to work. The 71-year-old underwent a 90-minute surgery on Tuesday and was subsequently diagnosed with lung adenocarcinoma, a form of lung cancer. Leo had announced his surgery to a crowd in St Peter’s Square on Sunday, telling them doctors had found a nodule on his lung. Although nodules are quite common and often benign, the Vatican said that a pre-operative examination of Pope Leo’s suggested it to be cancerous. Cardinal Kikuchi Tarcisio Isao of Tokyo said he met with Leo on Monday and that Leo explained he felt physically fine, and had opted for the surgery as soon as possible so as not to delay a planned trip to Latin America in early November. The trip is particularly significant because it includes a visit to Peru, where he was a missionary and then a Bishop for many years. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Pope #Vatican #Cancer #BBCNews

Continue reading on the app

होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर जहाज डूबा:जंग शुरू होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ, 2,500 कंटेनर थे

होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग से टकराकर एक मालवाहक जहाज डूब गया। जहाज में 2,500 कंटेनर थे। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने बुधवार को यह बताया। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब ईरान ने बारूदी सुरंग से टकराकर किसी जहाज के डूबने की बात कही है। बारूदी सुरंग से टक्कर के बाद जहाज में आग लग गई थी। फिलहाल जहाज के क्रू के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। IRGC बोली- जहाज खतरनाक रास्ते से जा रहा था IRGC ने बुधवार को बताया कि जहाज होर्मुज के पास एक ऐसे रास्ते से गुजर रहा था, जिसे इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी और रास्ता खतरनाक था। जहाज का नाम और वह कहां से कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। जहाज पर कितने लोग सवार थे और इस घटना में किसी की मौत हुई या नहीं, यह भी साफ नहीं है। IRGC ने कहा- कंटेनरों से दूर रहें घटना के बाद IRGC ने स्थानीय जहाजों और मछुआरों को सावधान रहने को कहा है। उसने समुद्र में तैर रहे कंटेनरों से दूर रहने की अपील की है। ये कंटेनर दूसरे जहाजों के लिए खतरा बन सकते हैं और समुद्री रास्ते पर आवाजाही में रुकावट डाल सकते हैं। होर्मुज स्ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और दूसरे सामान ले जाने वाले जहाज गुजरते हैं। इस इलाके में जहाजों की सुरक्षा को लेकर पहले से चिंता बनी हुई है। होर्मुज में 2 जहाजों पर मंगलवार को हमला हुआ था ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा निगरानी एजेंसी UKMTO के मुताबिक, मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में दो व्यापारिक जहाजों पर अज्ञात चीजों से हमला हुआ। दोनों जहाजों को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दोनों जहाज हमले के बाद भी अपना सफर जारी रखने में कामयाब रहे। एजेंसी ने यह नहीं बताया कि हमलों में किस चीज का इस्तेमाल किया गया था। जंग के बाद होर्मुज से जहाजों की आवाजाही घटी अमेरिका और इजराइल के 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हमले शुरू करने के बाद से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ईरान ने इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर पाबंदियां लगाईं हैं और कई जहाजों पर हमले भी हुए। इसके चलते कई शिपिंग कंपनियां इस रास्ते से जहाज भेजने से बच रही हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, 7 अक्टूबर को होर्मुज से सिर्फ 7 मालवाहक जहाज गुजरे थे। हालांकि, इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है। कुछ जहाज अब भी गुजर रहे हैं, लेकिन युद्ध से पहले के मुकाबले इनकी संख्या काफी कम है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… होर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय लापता: भारत ने हमले रोकने को कहा होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय क्रू वाले जहाज एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर रविवार को ड्रोन से हमला हुआ। जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से 9 को बचा लिया गया, जबकि 2 अब भी लापता हैं। हमले के पीछे कौन है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

आसमान में Hijack की धमकी, Jaipur में क्यों उतारी गई Air India की फ्लाइट? | Emergency Landing #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T22:00:16+00:00

ChakraView | SIR पर संग्राम, CEC पर सवाल.. क्या विपक्ष की एकजुटता बदलेगी सियासी तस्वीर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T22:07:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers