Responsive Scrollable Menu

Rajya Sabha में परिवहन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए Transport Commission के गठन की मांग

नयी दिल्ली, चार अगस्त राज्यसभा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की एक सदस्य ने शून्यकाल के दौरान देश में परिवहन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए परिवहन आयोग के गठन की मांग की। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच, केवल दो सदस्यों ही ही लोकमहत्व से जुड़े मुद्दे उठा पाए और बैठक दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा की सीमा द्विवेदी ने शून्यकाल के दौरान देश में परिवहन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए परिवहन आयोग के गठन की मांग की।

उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए एक समर्पित आयोग का गठन समय की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से छह सितंबर को राष्ट्रीय परिवहन दिवस के रूप में मनाए जाने की मांग पर भी विचार करने का आग्रह किया। उनका कहना था कि इससे परिवहन क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों और संस्थानों के योगदान को सम्मान मिलेगा तथा सड़क सुरक्षा, यातायात जागरूकता और बेहतर परिवहन व्यवस्था के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

भाजपा की ही गीता उर्फ चंद्रप्रभा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कौशल विकास केंद्र खोलने की मांग करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं तथा शिक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि बदलती हुई परिस्थितियों में कौशल विकास बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि औरैया में बड़ी संख्या में युवा तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक हैं।

उन्होंने औरैया जनपद में कौशल विकास केंद्र खोलने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे युवाओं को कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए आवश्यक सुविधाओं का और विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

Continue reading on the app

BJP का 'मंगल मिलन': चेहरों पर टेंशन, गायब मुस्कान..बहुत कुछ कह रहीं ये 8 तस्वीरें

BJP Mangal Milan: बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में करारी हार के बाद 4 अगस्त को संसद में भारतीय जनता पार्टी की 'मंगल मिलन' बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व समेत NDA के सहयोगी भी शामिल हुए। 8 तस्वीरों में देखिए मंगल मिलन में कौन-कौन पहुंचा।

Continue reading on the app

  Sports

आतंकी हमले ने छीना पैर, लेकिन डिगा नहीं हौसला... इंडियन आर्मी का सूबेदार कैसे बना वर्ल्ड नंबर-1 एथलीट

hokato sema indian army: दुनिया के नंबर-1 शॉट पुट पैरा एथलीट सूबेदार होकातो सेमा एलओसी पर बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में अपना एक पैर गंवा बैठे थे. हालांकि, उनके हौसले इतने बुलंद थे कि आज वह पैरा शॉटपुट के चैंपियन, दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी और भारतीय सेना के सबसे सम्मानित पैरा एथलीटों में से एक हैं. Tue, 4 Aug 2026 17:32:33 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Kuwait| Air Strike | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:17:28+00:00

UP Vidhnsabha Monsoon Session: विधानसभा में धरने पर बैठे SP MLA चंदन यादव | CM Yogi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:14:57+00:00

Brajesh Pathak Interview: जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर Gen-Z एंकर का सवाल, सुनिए डिप्टी CM का जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:15:25+00:00

Iran America War Update: ईरान की अमेरिका को खुली धमकी! | N18S | Trump | Shorts | Iran Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:14:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers