Responsive Scrollable Menu

W, 2, W, W, W, W, 6 गेंदों में पलटा इतिहास, साउथ अफ्रीका के इस बॉलर ने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई नहीं कर पाया

क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ कारनामे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक अविश्वसनीय कारनामा साउथ अफ्रीका के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में देखने को मिला है. टस्कर्स के तेज गेंदबाज चाड लेकॉक ने टाइटंस के खिलाफ मैच के 19वें ओवर में ऐसी गेंदबाजी की, जिसने विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. लेकॉक ने अपने इस घातक स्पेल में 26 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जिसमें एक ही ओवर के अंदर 5 विकेट लेने का चमत्कार भी शामिल है. 

लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट, साउथ अफ्रीका में पहली बार

मैच का 19वां ओवर फेंकने आए चाड लेकॉक ने पहली ही गेंद पर ल्यूस डु प्लूय को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. दूसरी गेंद पर दयाल गालिएम ने 2 रन लिए, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने इतिहास रच दिया. लेकॉक ने अगली चार गेंदों पर लगातार चार बल्लेबाजों (दयाल गालिएम, अफीवे म्न्यांडा, जान्को स्मिट और एसोसा अहेवबा) को आउट कर दिया. वह साउथ अफ्रीकी टी20 क्रिकेट के इतिहास में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. 

इस एलीट क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के 5वें गेंदबाज

चाड लेकॉक ने इस ओवर में कुल 5 विकेट झटके. इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. अगर ओवरऑल विश्व क्रिकेट की बात की जाए, तो वह दुनिया के सिर्फ 5वें गेंदबाज हैं जिन्होंने इस जादुई आंकड़े को छुआ है. उनसे पहले अल-अमीन हुसैन (बांग्लादेश), अभिमन्यु मिथुन (भारत), गेड प्रियांदाना (इंडोनेशिया) जैसे चुनिंदा गेंदबाज ही ये कारनामा कर पाए हैं.

चाड लेकॉक ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त

चाड लेकॉक ने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 26 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. यह न सिर्फ उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, बल्कि इस टूर्नामेंट के इतिहास का भी सबसे बेस्ट बॉलिंग फिगर है. उन्होंने साल 2014 में बेउरन हेंड्रिक्स द्वारा बनाए गए 6/29 के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम यह मैच 21 रनों से हार गई, लेकिन चाड लेकॉक ने अपनी जादुई गेंदबाजी से करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में अमर कर लिया. 

यह भी पढ़ें:  अभिषेक शर्मा के पास है इतिहास रचने का मौका, सिर्फ इतना रन बनाते ही T20I में बना देंगे ये कीर्तिमान

Continue reading on the app

आईएसआईजी समिट: चिप उद्योग के भविष्य पर भारत में होगी वैश्विक चर्चा, शामिल होंगे उद्योग और नीति जगत के नेता

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री ग्रुप (आईएसआईजी) 3-4 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आईएसआईजी एग्जीक्यूटिव समिट इंडिया 2026 का आयोजन करेगा। बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, इस दो दिवसीय सम्मेलन में वैश्विक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, शोधकर्ता और नीति निर्माता भाग लेंगे।

यह कार्यक्रम सेमीकंडक्टर उद्योग को आकार देने वाली तकनीकों, नीतिगत विकास और आपूर्ति शृंखला संबंधी प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए एक मंच का काम करेगा।

यह समिट अमेरिका, ताइवान, दक्षिण कोरिया और यूरोप में आयोजित आईएसआईजी की 2026 एग्जीक्यूटिव समिट शृंखला के बाद आयोजित की जा रही है, जिनमें सभी सीटें पूरी तरह भर गई थीं।

आईएसआईजी ने यह भी पुष्टि की है कि यह समिट 30 नवंबर से 1 दिसंबर, 2027 तक फिर से भारत में आयोजित की जाएगी।

भारत सेमीकंडक्टर निर्माण क्षेत्र में अपने लक्ष्यों को इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) जैसी नीतिगत पहलों के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में इस समिट का उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के बीच इकोसिस्टम विकास, तकनीकी सहयोग और वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में भारत की भूमिका पर संवाद को बढ़ावा देना है।

आईएसआईजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक सलाह नसरी ने कहा, भारत अब सेमीकंडक्टर की कहानी के भविष्य का अध्याय नहीं है, बल्कि वर्तमान का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, हम आईएसआईजी की समिट शृंखला को नई दिल्ली लेकर आए हैं क्योंकि यहां एडवांस्ड पैकेजिंग, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू विनिर्माण को लेकर लिए जा रहे फैसले अगले दशक की वैश्विक आपूर्ति शृंखला को आकार देंगे। हमारी भूमिका उद्योग जगत के अधिकारियों, नीति निर्माताओं और निवेशकों को एक मंच पर लाना है और फिलहाल भारत वही जगह है, जहां यह बातचीत सबसे ज्यादा जरूरी है।

कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अतिरिक्त सचिव अमितेश कुमार सिन्हा सहित कई सरकारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

समिट के एजेंडे में एडवांस्ड पैकेजिंग, आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी), पावर इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) और गैलियम नाइट्राइड (जीएएन) जैसी वाइड-बैंडगैप सेमीकंडक्टर तकनीकों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा प्रतिभागी भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति, आपूर्ति शृंखला विकास और उभरती प्रौद्योगिकी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा करेंगे।

आईएसआईजी में भारत की महाप्रबंधक और पावर सेमीकंडक्टर प्रमुख डॉ. शालू अग्रवाल ने कहा, भारत के पास प्रतिभा, नीतिगत गति और बाजार तीनों मौजूद हैं, जो उसे वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला का प्रमुख केंद्र बना सकते हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अन्वय द्रविड़ के 151 रन और आर्यवीर सहवाग का शानदार शतक, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चमके दिग्गजों के लाडले

Anvay Dravid Aaryavir Sehwag slams hundred : राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी करते हुए गुजरात के खिलाफ 100 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक ने 358 रनों के विशाल लक्ष्य को पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. वहीं, दूसरे मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली के लिए 143 गेंदों पर 173 रन बनाए, लेकिन उनकी यह शानदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी. Fri, 16 Oct 2026 23:01:42 +0530

  Videos
See all

Bike Start कर रही थी लड़की, तभी शख्स ने की अश्लील हरकत #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T22:30:30+00:00

Iran America War : ईरान पर अमेरिका के हमले की तैयारी? | Middle East Crisis | US Military | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T22:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers