Responsive Scrollable Menu

विमेंस U-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन आज से:6 खिताब एशियाई देशों ने जीते, इनमें उत्तर-कोरिया 4 बार चैंपियन; भारत एक बार खेला

महिला फुटबॉल का सबसे बड़ा यूथ टूर्नामेंट आज से शुरु हो रहा है। FIFA U-17 महिला वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन शनिवार से मोरक्को में खेला जाएगा। 24 टीमों के बीच 22 दिनों तक खिताबी भिड़ंत होगी। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन उत्तर कोरिया लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतने उतरेगा। भारत इस एडिशन का हिस्सा नहीं है। टीम सिर्फ एक बार 2022 में खेली थी। इस स्टोरी में जानिए कौन-सी टीम किस ग्रुप में है, टूर्नामेंट पहली बार कब खेला गया, कौन-सी टीम कितनी बार चैंपियन बनी और 2022 में भारत का प्रदर्शन क्या रहा था… 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया टूर्नामेंट में 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे राउंड ऑफ 16 में जाएंगी। साथ ही सभी ग्रुप से मिलाकर बेस्ट 4 थर्ड-प्लेस टीमें भी अगले राउंड के लिए क्वालिफाई होंगी। सभी मैच रबात के मोहम्मद-6 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। वहीं ब्रॉन्ज और फाइनल प्रिंस मौले एल हसन स्टेडियम में खेला जाएगा। 2008 में 16 टीमों से शुरु हुआ सफर उत्तर कोरिया सबसे ज्यादा 4 बार चैंपियन बना उत्तर कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता है। टीम 2008, 2016, 2024 और 2025 में चैंपियन बनी। टीम ने पिछले साल 2025 में नीदरलैंड को 3-0 से हराकर लगातार ट्रॉफी जीताई। स्पेन ने भी 2018 और 2022 में 2 बार खिताब अपने नाम किया। साउथ कोरिया, फ्रांस और जापान ने एक-एक बार ट्रॉफी उठाई है। भारत होस्ट नेशन के तौर पर 2022 में खेला भारत ने 2022 में होस्ट नेशन के रूप में अपना एकमात्र वर्ल्ड कप खेला। हालांकि टीम अपने तीनों ग्रुप मुकाबले हार गई। टीम को ग्रुप-A में अमेरिका से 0-8, मोरक्को से 0-3 और ब्राजील से 0-5 से हार झेलनी पड़ी थी। टीम टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं कर सका, जबकि 16 गोल खाए। पुएर्तो रिको ने पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया इस बार पुएर्तो रिको पहली बार किसी भी FIFA वर्ल्ड कप में खेलेगी। टीम ने पुरुष या महिला कैटेगरी में पहली बार क्वालीफाई किया है। अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया भी पहली बार विमेंस U-17 के इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। कहां देख सकते हैं मुकाबले? FIFA U-17 विमेंस वर्ल्ड कप 2026 के सभी 52 मैच OTT प्लेटफॉर्म DAZN पर फ्री में देखे जा सकते हैं। FIFA+ ऐप और वेबसाइट पर भी मैच स्ट्रीम किए जाएंगे। भारत में इसका कोई आधिकारिक टीवी ब्रॉडकास्टर घोषित नहीं हुआ है।

Continue reading on the app

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी, मालव्य योग का असर और करियर-रिश्तों का पूरा भविष्यफल

Aaj Ka Mithun Rashifal 17 October: 17 अक्टूबर यानी शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदों और उपलब्धियों के बड़े संकेत लेकर आया है. आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, सुकर्म योग और शुक्र के विशेष नक्षत्र के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को करियर में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा. वहीं, प्रेम और रिश्तों के मोर्चे पर चंद्रमा व राहु की स्थिति सतर्क रहने की सलाह दे रही है. आइए जानते हैं आज ग्रहों की चाल आपके करियर, वित्त, रिश्ते और भविष्य की योजनाओं पर क्या असर डालने जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 के बाद क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप से भी कट गया यशस्वी जायसवाल का पत्ता? जानिए चयनकर्ताओं का बड़ा प्लान

Yashasvi Jaiswal not even named as a backup opener: यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिलने से फैंस हैरान हैं. हालांकि, इसके पीछे रणनीतिक कारण हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रहते प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल था. बेंच पर बैठाने के बजाय उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट और इंडिया 'ए' की तैयारी के लिए भेजा गया है, ताकि वह आगामी टेस्ट सीरीज में विदेशी परिस्थितियों का फायदा उठा सकें. भविष्य के वर्ल्ड कप को देखते हुए वह टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं. Sat, 17 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Weather Update : 22 राज्यों में बदलेगा मौसम, 17 अक्टूबर के लिए IMD का अलर्ट! | IMDAlert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T23:00:28+00:00

Riyadh Airport Attack: हूतियों ने फिर किया बड़ा हमला, सऊदी में हाहाकार! | Saudi Arabia houthis war #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T23:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers