नई नवेली भाभी ने किया धांसू डांस,साड़ी में लचक देख दीवाने हुए लोग, भैया की भी नहीं हटी नजरें..
Viral Video: नई नवेली भाभी ने साड़ी पहनकर किया धांसू डांस, जिसके बाद माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया. उनके लचीले स्टेप्स, आत्मविश्वास और मुस्कुराते एक्सप्रेशंस ने सभी का दिल जीत लिया. सादगी और अंदाज का ऐसा मेल देखने को मिला कि लोग बस उन्हें निहारते रह गए. खास बात यह रही कि भैया की भी नजरें उनकी परफॉर्मेंस से हट ही नहीं पाईं. इस शानदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स कमेंट्स में भाभी की ग्रेस और एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग इसे फैमिली फंक्शन का सबसे यादगार पल बता रहे हैं.
IND vs NAM: अभिषेक -ईशान बाहर? कौन करेगा संजू के साथ ओपनिंग? भारतीय प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव
India vs Namibia Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत को इस मैच में अपने दोनों ओपनर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बिना उतरना पड़ सकता। इससे कप्तान और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है और प्लेइंग इलेवन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए।
जानकारी के अनुसार अभिषेक शर्मा को पेट की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन वो मैच फिट शायद ही हो पाएं। वहीं ईशान किशन को बुधवार शाम नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम देने का फैसला कर सकता। हालांकि इस मुश्किल के बीच राहत की खबर यह है कि संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी लगभग तय मानी जा रही।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सैमसन के साथ ओपनिंग कौन करेगा? अगर दोनों नियमित ओपनर बाहर होते हैं तो वॉशिंगटन सुंदर को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती। सुंदर ने पहले भी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की है और वह दाएं-बाएं हाथ का अच्छा कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। हालांकि, ये देखना होगा कि सुंदर मैच के लिए तैयार हैं या नहीं, क्योंकि वो भी चोट से उबर रहे हैं। सैमसन के लिए यह मैच खास होगा, क्योंकि वह बड़ी पारी खेलकर टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे।
भारत के लिए यह मुकाबला प्रयोग करने का मौका भी माना जा रहा। नामीबिया को इस मैच में कमजोर टीम समझा जा रहा है और टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले अपनी तैयारियां दुरुस्त करना चाहेगी। दूसरी ओर नामीबिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि टीम ने अभी तक फ्लडलाइट्स में मैच नहीं खेला है और उन्हें इस मैच से पहले रात में अभ्यास का भी मौका नहीं मिला।
नामीबिया के लिए यह मुकाबला जीत से ज्यादा सीखने का अवसर होगा। वह भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश जरूर करेंगे लेकिन मुकाबला आसान नहीं रहने वाला। बता दें कि भारत ने अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ जीता था जबकि नामीबिया को नीदरलैंड्स से हार का सामना करना पड़ा था।
भारत की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन, ईशान किशन/वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi





















