पेट में अल्सर होने से क्या-क्या दिक्कत होती है? यहां जानिए अल्सर होने के 5 आम संकेत
Pet mein Ulcer Hona: अगर आपके पेट में लगातार दर्द है या बेचैनी है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं जो अल्सर के लक्षण हो सकते हैं.
The post पेट में अल्सर होने से क्या-क्या दिक्कत होती है? यहां जानिए अल्सर होने के 5 आम संकेत appeared first on News24 Hindi.
T20 World Cup 2026 में इन 2 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, धमाकेदार प्रदर्शन से टॉप पर बनाई जगह
T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप अपने शुरुआती दौर में है. आज टूर्नामेंट का छठा दिन है और 6 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाने वाले हैं. इसमें भारत और श्रीलंका के मैच में फैंस को देखने के लिए मिलने वाले हैं. भारत नामीबिया से और श्रीलंका ओमान से भिड़ने वाली है. उससे पहले आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट हैं. उन्होंने अब तक सिर्फ 2 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 हाफ सेंचुरी की मदद से 154 रन निकले हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 89* रहा है. सीफर्ट के बल्ले से 19 चौके और 6 छक्के भी निकले हैं. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 अर्धशतक के साथ 84 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय हैं.
A dominant display with the bat from Tim Seifert powered New Zealand to a comprehensive victory over UAE ????
— ICC (@ICC) February 10, 2026
He is the @aramco POTM ????️ pic.twitter.com/6apG7kBENG
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अमेरिका (USA) शैडली वैन शल्कविक बने हुए हैं. उन्होंने अब तक 2 मैच खेले हैं. इस दौरान शल्कविक ने 8 ओवर में 50 रन खर्च करते हुए कुल 8 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/25 रहा है. भारत के मोहम्मद सिराज टूर्नामेंट में 1 मैच में 3 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय बने हुए हैं.
Shadley van Schalkwyk in T20wc 2026
— ΉΛZZ メ???? (@CricketInWhites) February 10, 2026
Vs India: 4-0-25-4 eco 6.25
Vs Pakistan: 4-0-25-4 eco 6.25
And he is 37 years old! pic.twitter.com/WcOVLeRw8P
आज शाम कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के पास टूर्नामेंट में अपने रिकॉर्ड बेहतर करने का मौका होगा. ऐसे में सूर्यकुमार यादव जहां अपने रनों में इजाफा करना चाहेंगे तो वहीं मोहम्मद सिराज अपने विकेटों की संख्या बढ़ाकर टॉप पहुंचने का सपना देखेंगे.
ये भी पढ़ें : IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच कैसा है टी20 रिकॉर्ड, जानें पिछले 5 मैचों में किस टीम ने कितनी बार हासिल की जीत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation













.jpg)









