Responsive Scrollable Menu

प्रियदर्शन ने Bhagam Bhag 2 से क्यों किया किनारा, नहीं करना चाहते सीक्वल डायरेक्ट, बताई वजह

Priyadarshan Bhagam Bhagam 2: प्रियदर्शन (Priyadarshan) साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं, हालांकि, उन्होंने हिंदी ऑडियंस के लिए भी कई शानदार फिल्में बनाई हैं. जिसमें हंगामा, हलचल और गरम मसाला जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने लोगों को खूब हंसाया. साल 2006  प्रियदर्शन ने भागम भाग, मालामाल वीकली और चुप-चुप चुपके बनाई थी. इन तीनों ही फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया लेकिन भागम भाग की आज भी तारीफ होती हैं. फिल्म के शानदार कॉन्सेप्ट को देखते हुए हाल ही में सुनने में आया था कि प्रियदर्शन भागम भाग के सीक्वल को बनाने वाले हैं. जिसके बाद लोग काफी एक्साइटेड नजर आए. लेकिन अब प्रियदर्शन ने साफ कर दिया कि वह कि वो 'भागम भाग 2' को डायरेक्ट नहीं करेंगे. आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा. 

प्रियदर्शन ने Bhagam Bhag 2 से क्यों किया किनारा

दरअसल, प्रियदर्शन ना के बराबर अपनी फिल्म का सीक्वल बनाते हैं. चाहे वो फिल्म कितनी बड़ी ही हिट क्यों ना हो, वो उसका पार्ट 2 नहीं बनाते हैं. उन्होंने एक दो फिल्म का ही सीक्वल बनाया है. इसलिए वह हमेशा अपनी फिल्में के सीक्वल को लेकर कतराते हैं. उनका मानना है कि किसी भी आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल तभी बनाया जाना चाहिए जब उसकी स्टोरी पहली फिल्म से बेहतर हो. उनके अनुसार सिर्फ पहली फिल्म की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने के लिए उसका सीक्वल बनाना सही नहीं हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए टर्मिनेटर फ्रेंचाइजी का जिक्र किया, जिसमें उनके मुताबिक दूसरा भाग पहली फिल्म से बेहतर था.

पार्ट 2 होना चाहिए बेहतर

उन्होंने भागम भाग के सीक्वल को डायरेक्ट करने को लेकर कहा कि वह कभी सीक्वल नहीं बनाते हैं. लेकिन अगर आप दूसरा पार्ट बनाना चाहते हैं तो वो पहले पार्ट से बेहतर होना चाहिए. उन्होंने, 'मैं कभी सीक्वल फिल्म नहीं बनाता, क्योंकि अगर आप पार्ट 2 बना रहे हैं, तो उसका पार्ट 2, पार्ट 1 से बेहतर होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि लोग अक्सर  सीक्वल तब बनाते हैं, जब पहली फिल्म बहुत सफल होती है. इसलिए अगर आप उसे बेहतर नहीं बना पाते, तो उस फ्रेंचाइजी का कोई मतलब नहीं रह जाता है. सीक्वल के साथ होता यह है कि वे पहली फिल्म की वैल्यू बेच रहे होते हैं. वे फिल्म नहीं बनाते बल्कि वे एक प्रोजेक्ट बना रहे होते हैं और मुझे इस तरह के प्रोजेक्ट्स में कोई दिलचस्पी नहीं है.

भागम भाग 2 को लेकर अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन से किया था सवाल

प्रियदर्शन ने बताया कि भागम भाग 2 की घोषणा के समय भी अक्षय ने मुझसे पूछा था, 'क्या आप इसे डायरेक्ट करने में दिलचस्पी रखते हैं?' मैंने साफ कहा नहीं. सवाल यह है कि जब आप कोई फिल्म बनाते हैं और लोग उसे पसंद करते हैं, तो आप उसका भाग 2 बनाकर उस तारीफ को क्यों खराब करना चाहेंगे? इसीलिए मैं सीक्वल को बनाने मना कर देता हूं. उन्होंने कहा कि दूसरे लोग मेरी फिल्मों के सीक्वल बनाएं, मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं है.'

हेरा फेरा 3 को लेकर क्या बोले प्रियदर्शन

डायरेक्टर प्रियदर्शन से पूछा गया कि क्या 'भागम भाग 2' से भी किनारा करने की वजह वही है, जिसके चलते उन्होंने 'हेरा फेरी 3' से भी खुद को अलग रखा. इस पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कई कारण भी हैं. उन्होंने कहा कि 'हेरा फेरी 3' से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी और परिस्थितियां काफी उलझी हुई हैं. यह एक बड़ा चैप्टर बनता जा रहा है. हालांकि जब उनसे साफ-साफ पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ये फिल्में कभी बन पाएगी, तो इसका उन्होंने दिल तोड़ने वाला जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 'हेरा फेरी 3' कभी बन पाएगी.

ये भी पढ़ें: 'अल्लाह' लिखी टी-शर्ट पहनकर बुरी फंसीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, लगा मुस्लिम धर्म के अपमान का आरोप

Continue reading on the app

कौन हैं आलिया कुरैशी, जिन पर दिल हार बैठे विजय वर्मा? दूसरे धर्म में बसाएंगे घर?

विजय वर्मा और ‘जवान’ एक्ट्रेस आलिया कुरैशी की नजदीकियों की चर्चा तेज है। आलिया ने जिंदगी में खास शख्स होने की बात कही थी। जानें कौन हैं आलिया और क्या दोनों की शादी की खबरों में है सच्चाई।

Continue reading on the app

  Sports

1425 दिन का इंतजार खत्म! चिन्नास्वामी में उतरेंगे भुवनेश्वर कुमार, RCB नहीं इस बार सीने पर टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में स्पेशल एंट्री हुई है. भुवनेश्वर को करीब चार बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया था, लेकिन अचानक उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच के लिए भी भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है. भुवी 1425 दिन बाद टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे. Sat, 17 Oct 2026 12:51:44 +0530

  Videos
See all

कनाडा में दिवंगत परविंदर सिंह झोटा के लिए खालिस्तानियों का प्रदर्शन #khalistan #drugs #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T07:42:02+00:00

Delhi Protest | Breaking News थोड़ी देर में अभिजीत दिपके पर बड़ा फैसला! #abhijeetdipke #cjpnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T07:42:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers