Responsive Scrollable Menu

Raghopur नाव हादसे पर Chirag Paswan हुए भावुक, बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई | Aaj Tak

वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने की घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "ये ऐसी हृदय विदारक घटना है जिस पर यकीन नहीं हो रहा है। कल रात से जब से वो तस्वीरें वो दृश्य सामने आए हैं कि किस तरह से छोटे-छोटे बच्चे चले गए। तकलीफ तो किसी के भी जाने से होती है लेकिन जब मृतकों में ऐसे छोटे बच्चों के शव दिखाई देते हैं तो ये तकलीफ और बढ़ जाती है। मैं खुद वहां जा रहा हूं। जो लोग गए हैं, वे तो कभी वापस नहीं आएंगे लेकिन कम से कम जो हैं, उनके इलाज में और जो पीड़ित परिवार हैं, उन्हें किस तरह से सहयोग किया जा सकता है, उस दिशा में केंद्र व राज्य सरकारें अपनी भूमिका को तत्परता से निभाएंगी। कल देर रात जब मुझे इस घटना की जानकारी मिली, प्रधानमंत्री के भी संज्ञान में इस विषय को लाया गया। उन्होंने भी इस घटना को लेकर अपना दुख प्रकट किया है। आज कैबिनेट थी, कैबिनेट को छोड़कर मैं इस सोच के साथ यहां आया हूं कि जो पीड़ित परिवार हैं, दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहकर भविष्य में परिस्थितियों को बेहतर करने की दिशा में हम कार्य करेंगे... पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की गई है... यकीनन ये बहुत बड़ी लापरवाही है और जो भी इसमें दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी... प्रशासन की लापरवाही से अगर ऐसी घटना घटी है तो यकीनन दोषी अधिकारी के खिलाफ बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के संज्ञान में इस घटना को लाकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" #chiragpaswan #vaishali #biharnews #raghopur #boataccident #ganga #biharboataccident #breakingnews #hindinews #samratchoudhary #narendramodi आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

Explainer: क्या दिवाली के मजे में खलल डालेगी बारिश? मौसम विभाग ने दिया नवंबर की बारिश पर ये अपडेट...

Diwali Weather Forecast 2026: अक्टूबर का महीना आमतौर पर मॉनसून की रवानगी और हल्की गुलाबी ठंड के अहसास के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार देश के कई राज्यों में बादलों का पहरा और बेमौसम बारिश देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस बारिश के पीछे दो बड़े वैज्ञानिक कारण हैं.

पहले पश्चिमी विक्षोभ दरअसल, उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में अचानक मौसम बदला है और रुक रुककर बारिश देखने को मिली है. 

बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिण भारत के राज्यों में झमाझम बारिश

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है. जानकारी के मुताबिक दक्षिण और मध्य भारत में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने और मॉनसून की वापसी की रेखा के टकराने से नमी बढ़ गई है. इसी वजह से बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिण भारत के राज्यों में झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है.

अभी और कितनी बारिश होगी, क्या कहता है मौसम विभाग?

IMD के मौसम बुलेटिन के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब देश के अधिकांश हिस्सों से विदा ले रहा है लेकिन रवानगी के इस दौर में कुछ दिनों तक छिटपुट बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत के इलाकों जैसे दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. यहां 17-18 अक्टूबर से उत्तर भारत में आसमान साफ होने लगेगा.

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के इलाकों में बारिश की तीव्रता अधिक रह सकती है

दक्षिण भारत की बात करें तो यहां तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों में अक्टूबर के बचे हुए दिनों में बारिश की तीव्रता थोड़ी अधिक रह सकती है, क्योंकि वहां 'पूर्वोत्तर मॉनसून' की दस्तक होने वाली है.

आगे नवंबर और दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दिवाली की तैयारियों या पटाखों के मजे में बारिश खलल डालेगी? इस पर मौसम विशेषज्ञों और IMD के विस्तारित पूर्वानुमान के मुताबिक नवंबर के शुरुआती हफ्ते और दिवाली के आसपास उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम बिल्कुल साफ और शुष्क रहने की संभावना है.

सुबह-शाम महसूस होगी गुलाबी ठंड...

दिवाली पर बारिश की संभावना न के बराबर. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश में दिवाली के समय बारिश होने के आसार बेहद कम हैं. इस दौरान लोगों को तापमान में गिरावट और ठंड का अहसास महसूस होगा. अक्टूबर की इस बारिश के खत्म होते ही हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी. इससे रातों के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और दिवाली तक सुबह-शाम अच्छी-खासी गुलाबी ठंड महसूस होने लगेगी.

FAQ 

Q: क्या अक्टूबर में हुई ये बारिश मॉनसून की है या बेमौसम बरसात?

A: यह मुख्य रूप से मॉनसून की वापसी के दौरान बनने वाले स्थानीय सिस्टम (लो-प्रेशर) और पश्चिमी विक्षोभ का मिला-जुला असर है.

Q: क्या बारिश से तापमान में गिरावट आएगी?

A: इस बारिश और तेज हवाओं के थमने के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी, जिससे ठंड की शुरुआत हो जाएगी.

Q: दिवाली के दौरान मौसम कैसा रहेगा?

A: उत्तर और मध्य भारत में दिवाली के आसपास मौसम पूरी तरह साफ, शुष्क और हल्का ठंड रहेगी. अभी तक मौसम विभाग का बारिश पर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है.

Explainer: राहुल गांधी की SIR याचिका में 14 खामियां! 220 रुपये की फीस से लेकर अधूरे कागजों तक..., कोर्ट को क्या-क्या खटका?

Explainer: पहाड़ से रास्ते तक चलता है 'क्रशर का खेल'! पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के बाद फिर चर्चा में 2 साल पुराना ये विवाद...

Continue reading on the app

  Sports

युजवेंद्र चहल के करियर के वो राज जो शायद ही आपने सुने हों, RCB से लेकर 18 करोड़ और जिंदगी के मुश्किल दौर तक

Yuzvendra Chahal interview Aakash Chopra: 36 साल के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भारत के लिए आखिरी बार साल 2023 में खेले थे. मगर अब वह चयनकर्ताओं के रडार से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर युजवेंद्र चहल ने अपने करियर, पर्सनल जिंदगी, फ्यूचर-पास्ट-दोस्तों और दुश्मनों के बारे में खुलकर बात की और हर तरह के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. चलिए आपको इस इंटरव्यू की पांच बड़ी बातें बताते हैं. Fri, 16 Oct 2026 11:44:53 +0530

  Videos
See all

Parvinder Singh Jhota की मां को गले लगाकर भावुक हुईं Harsimrat Kaur Badal, कब मिलेगा इंसाफ #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T06:38:03+00:00

Batala Murder Case: पंजाब में एक और एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या | Breaking News | Punjab Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T06:32:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers