Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price: फिर बढ़े सोने के भाव, चांदी में भी उछाल, जानिए 4 अगस्त का इंदौर-भोपाल समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

​वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और क्रूड ऑयल की कीमतों के कारण वैश्विक कमोडिटी बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।  अमेरिका-ईरान के बीच जारी शांति वार्ता और कच्चे तेल के दाम में गिरावट का असर कीमतों धातुओं पर भी पड़ा है। घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार में 4 अगस्त 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

मंगलवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,19,090 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) पर 999 शुद्ध सोने की कीमत 1,42,560 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

अमेरिका-ईरान के बीच रणनीतिक घटनाक्रमों, डॉलर में उतार-चढ़ाव तथा भारतीय रुपये की चाल से सोने-चांदी की कीमतों को नया मोड़ मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व तनाव को लेकर शांति वार्ता की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड के दाम 83.74 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80.34 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किए गए हैं। कीमतें गिरने से महंगाई बढ़ने का खतरा भी टलता नजर आ रहा है।​

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के कमजोर होकर 99.98 के स्तर से नीचे आने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स गोल्ड और सिल्वर मजबूत हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर $4,112.40 प्रति औंस और चांदी $58.99 प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, जिससे भारत में आयातित वस्तुओं की लागत बढ़ती है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों को लेकर आने वाले संकेतों और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क है और उनका रुझान सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की तरफ बढ़ा है। निवेशकों की नजर इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी जॉब मार्केट आंकड़ों (ADP और नॉन-फार्म पेरोल) पर भी टिकी हुई है जो बुलियन मार्केट की अगली दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि एक बार में बड़ा निवेश करने के बजाय गिरावट पर धीरे-धीरे (SIP या सिस्टमैटिक तरीके से) सोना-चांदी में निवेश करें। जब तक अमेरिका-ईरान के बीच स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होती और डॉलर इंडेक्स एक निश्चित दिशा नहीं पकड़ता, तब तक कच्चे तेल और सोने-चांदी में सीमित दायरे में बड़ी अस्थिरता बनी रहेगी।

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Gold Silver Rate)

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,44,050 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,32, 050 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। 18 कैरेट का दाम 1,08,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,35,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,150 , 22 कैरेट का भाव 1,32,150 और 18 कैरेट का भाव 1,08,150 प्रति 10 ग्राम है।
    मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,35,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,35,000 रुपये बनी हुए है।

जरूरी बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

सावन-तीज में आपके पैरों का आलता दिखेगा सबसे खूबसूरत, लंबे समय तक गहरा रंग चाहिए तो अपनाएं ये तरीके

How to Apply Alta: हरियाली तीज और सावन के त्योहारों में पैरों पर सजा गहरा लाल आलता पारंपरिक लुक की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देता है. लेकिन कई बार सही तरीके से लगाने के बावजूद रंग जल्दी फीका पड़ जाता है या फैल जाता है. अगर आप चाहती हैं कि आलता लंबे समय तक गहरा, चमकदार और बिल्कुल साफ दिखाई दे, तो लगाने से पहले और बाद में कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इन छोटे-छोटे टिप्स की मदद से आपका आलता देर तक खूबसूरत बना रहेगा और पूरे लुक में अलग ही निखार आएगा.

Continue reading on the app

  Sports

video: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय एथलीट ने बताया कैसे पूरा हुआ सपना

हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय एथलीट अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करती हैं. वह बताती हैं कि यह उनके लिए एक सपने जैसा है और अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स और ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीतना है. #CommonwealthGames #GoldMedal #IndianAthlete #SportsNews #MissionOlympics Tue, 4 Aug 2026 16:54:08 +0530

  Videos
See all

मदरसों में नहीं पैदा होंगे आतंकी....योगी ने तोड़ दी कमर | UP Madarsa | Yogi Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:35:53+00:00

Jharkhand Student Protest Breaking News: झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM Soren | JPSC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:39:10+00:00

Ghazipur में युवक Nilgai से टकराकर ट्रेलर की चपेट में आया | #Ghazipur #RoadAccident #Nilgai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:25+00:00

हलाल हटाओ नेपाल बचाओ ! Nepal Violence | Kanwar Yatra | Gen- Z Protest | Muslim | Hindu | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers