Responsive Scrollable Menu

चेयरमैन कासमी बोले– मदरसा बोर्ड खत्म करने का फैसला अच्छा:CM धामी की सोच तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण; बच्चे बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर

मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय वोट बैंक या तुष्टिकरण की सोच से नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण के दृष्टिकोण से लिया गया है, ताकि हर समुदाय आगे बढ़ सके। यह कहना है उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मुफ्ती शमून कासमी का। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी एक सैनिक पुत्र हैं और आम आदमी की जरूरतों को समझते हैं। यह फैसला अच्छा है। इससे बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा मिलेगी और वे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस-आईपीएस बनने की राह पर आगे बढ़ सकेंगे। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद उत्तराखंड में अब ‘मदरसा बोर्ड’ नाम से कोई बोर्ड नहीं होगा। आगामी जुलाई सत्र से इसे समाप्त कर सभी मदरसों को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के तहत लाया जाएगा। ऐसा कदम उठाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। सरकार के इस फैसले का कासमी ने स्वागत किया और पहली बार दैनिक भास्कर से खास बातचीत में इसके असर और फायदे पर विस्तार से चर्चा की। सवाल-जवाब में पढ़िए पूरी बातचीत... सवाल: मदरसा बोर्ड खत्म कर प्राधिकरण बनाने के फैसले को आप कैसे देखते हैं? जवाब: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूरदर्शी सोच के नेता हैं। उन्होंने निस्वार्थ भाव से राज्य और आम जनमानस के हित में निर्णय लिए हैं। यह फैसला पारदर्शी है और खासतौर पर अल्पसंख्यक बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगा। सवाल: देशभर में हंगामा मचा है कि मदरसा बोर्ड खत्म कर मुसलमानों के साथ अन्याय हुआ है। इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? जवाब: यह धारणा पूरी तरह गलत है। आजादी के बाद से मुसलमानों को डराया गया और भ्रम पैदा किया गया। यह फैसला किसी को रोकने के लिए नहीं, बल्कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए है। सवाल: इस बदलाव से सबसे बड़ा फायदा क्या होगा? जवाब: पहले मदरसा बोर्ड के प्रमाणपत्रों को समकक्षता नहीं मिलती थी। उनकी वैधता सीमित थी। कई जगह, जैसे पासपोर्ट प्रक्रिया में भी, इनका उपयोग नहीं हो पाता था। अब राज्य बोर्ड से संबद्धता होने पर बच्चों को मान्यता मिलेगी और वे मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समाज के बच्चों को मेनस्ट्रीम से जोड़ने का जो संकल्प लिया है, वह स्वागत ही नहीं, आभार व्यक्त करने योग्य भी है। सवाल: बच्चों के भविष्य पर इसका क्या असर पड़ेगा? जवाब: अब ये बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और आईपीएस बनने की प्रतिस्पर्धा में उतर सकेंगे। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे। सवाल: प्राधिकरण के तहत किन कक्षाओं तक शिक्षा आएगी? जवाब: पहली कक्षा से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक। पहले तीन विभाग थे- तहतानिया (प्राइमरी), फौकानिया (जूनियर) और आलिया (सीनियर सेकेंडरी)। अब इनकी अलग व्यवस्था की जरूरत नहीं रहेगी, क्योंकि सर्टिफिकेट सीधे राज्य बोर्ड से मिलेंगे और वही सिलेबस लागू होगा। सवाल: क्या यह व्यवस्था सिर्फ मुस्लिम छात्रों तक सीमित रहेगी? जवाब: नहीं, यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। अब मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन- इन छह अल्पसंख्यक समुदायों को प्राधिकरण में शामिल किया गया है। यह दायरा बढ़ाने वाला कदम है। सवाल: अभी मदरसों में कितने छात्र पढ़ते हैं और धार्मिक शिक्षा का क्या होगा? जवाब: लगभग 50 हजार से अधिक बच्चे मदरसों में पढ़ रहे हैं। उनकी धार्मिक शिक्षा जारी रहेगी, लेकिन स्कूल समय के बाद। इससे बच्चों का ‘राइट टू एजुकेशन’ सुरक्षित रहेगा और वे आधुनिक शिक्षा से भी जुड़ेंगे। सवाल: इस फैसले को आप किस रूप में देखते हैं? जवाब: यह समान शिक्षा के लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में उत्तराखंड छोटे राज्यों में एक मॉडल के रूप में उभरेगा, जिसका अन्य राज्य अनुसरण कर सकते हैं। प्राधिकरण बनने से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और सभी समुदायों के बच्चों को बराबरी का अवसर मिलेगा। यही इस फैसले की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सवाल: मुख्यमंत्री के अन्य फैसलों को आप किस नजर से देखते हैं? जवाब: नकल विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती के माध्यम से 27 हजार से अधिक नौकरियां और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे कदम समानता की दिशा में हैं। UCC को किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं समझना चाहिए। इससे महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों पर अंकुश लगेगा और समाज मुख्यधारा की ओर बढ़ेगा। जबरन धर्मांतरण के खिलाफ भी कानून लाया गया है। सभी धर्म हृदय परिवर्तन की बात करते हैं, धर्म परिवर्तन की नहीं। पूजा पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन मंजिल एक ही है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें : मदरसा बोर्ड खत्म करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड: CM बोले- देवभूमि में संकीर्ण मजहबी शिक्षा नहीं मिलेगी; कांग्रेस ने किया था बोर्ड का गठन उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऐलान के बाद राज्य में अब “मदरसा बोर्ड” नाम से कोई बोर्ड नहीं होगा। आगामी जुलाई सत्र से इसे खत्म कर सभी मदरसों को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंडर लाया जाएगा। ऐसा कदम उठाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

हिमाचल में कोहरे से विजिबिलिटी 50 मीटर, हरियाणा में बारिश:एमपी के 15-राजस्थान के 7 शहरों में टेंपरेचर 30°C; दिल्ली में AQI 300 के पार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। बिलासपुर में इससे विजिबिलिटी 50 मीटर और मंडी में 100 मीटर से नीचे गिर गई। जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। उधर, हरियाणा के 6 से ज्यादा जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर में दोपहर में हल्के बादल छाए। चूरू, श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। दिल्ली की एयर क्वालिटी बिगडकर बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच गई। बुधवार को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 305 दर्ज किया गया। IMD ने अगले दो दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में एक से दो डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट और उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का भी अनुमान लगाया है। मौसम की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम…

Continue reading on the app

  Sports

R Ashwin ने किया Pakistani Baller Usman Tariq का समर्थन, बोले- ICC नियमों के हिसाब से एक्शन सही

पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक अपने अनोखे ‘स्टॉप एंड पॉज’ ‘साइड-आर्म एक्शन’ के कारण क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं और भारत के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने खुलकर उनके गेंदबाजी एक्शन का समर्थन किया है। तारिक ने चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 11 विकेट लिए हैं। सभी टी20 मैच में उन्होंने 42 मैच में 70 विकेट लिए हैं जो शानदार रिकॉर्ड है।

कोलंबो के धीमे प्रेमदासा ट्रैक पर वह आक्रामक भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकते हैं। पाकिस्तान उनका ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन अमेरिका के बल्लेबाज जैसे मिलिंद कुमार उनकी गेंदों के खिलाफ असहज दिखे। तारिक अपने अनोखे एक्शन और बिना स्पष्ट लय बदले गति में बदलाव के साथ लगातार प्रभावी रहे। रविवार को कोलंबो में भारत-पाक मुकाबले से पहले तारिक क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने उनके गेंद डालते समय रुकने (पॉज) को अवैध बताया जबकि अश्विन की राय अलग है। अश्विन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सबसे पहले स्पष्ट कर दूं। उनके एक्शन की वैधता की जांच केवल आईसीसी के ‘बॉलिंग एक्शन टेस्टिंग सेंटर’ में ही हो सकती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘15 डिग्री का नियम है जिसके तहत गेंदबाज को अपनी कोहनी को निर्धारित सीमा से अधिक सीधा नहीं करना चाहिए। मैदान पर अंपायर के लिए यह तय करना लगभग असंभव है कि गेंदबाज 15 डिग्री के भीतर गेंदबाजी कर रहा है या नहीं। इसका समाधान ‘रियल-टाइम टेस्टिंग टूल’ है। यह एक अस्पष्ट क्षेत्र (ग्रे एरिया) है और किसी को इसका फायदा उठाने के लिए दोष देना गलत है। ’’

हालांकि अश्विन इसे अवैध नहीं मानते कि कोई इसका फायदा उठा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि तारिक एक बल्लेबाज के ‘ट्रिगर मूवमेंट’ पूरा करने और शॉट की अंतिम स्थिति में पहुंचने का इंतजार करते हैं और उसके बाद ही गेंद डालते हैं। लेकिन अश्विन के अनुसार यह पूरी तरह वैध है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर क्रीज पर ‘पॉज’ की बात है तो मेरा मानना है कि यह पूरी तरह वैध है क्योंकि यही उनका नियमित एक्शन है। ’’ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टीम प्रदर्शन विश्लेषक प्रसन्ना अघोरम ने भी कहा कि तारिक ‘चकिंग’ नहीं कर रहे। उन्होंने इमरान ताहिर जैसे शीर्ष स्पिनरों के साथ काम किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तकनीकी रूप से तारिक ‘चकिंग’ नहीं कर रहे। उनके एक्शन को पहले ही दो बार हरी झंडी मिल चुकी है।

अगर फिर बुलाया भी गया तो उनका एक्शन सही निकलेगा। उम्मीद है कि इस खास प्रतिभा पर स्वस्थ चर्चा होगी। ’’ भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस गेंदबाज के रूकने पर सवाल नहीं उठाया, लेकिन एक तकनीकी सवाल जरूर पूछा। उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे लगता है कि ‘पॉज’ बिल्कुल ठीक है। लेकिन मेरा एक सवाल है कि अगर ‘रन-अप’ से कोई ‘मोमेंटम’ नहीं बन रहा तो क्या बिना हाथ मोड़े कुछ गेंदों पर 20-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार बढ़ाना संभव है? ’’ पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने भी तारिक के एक्शन को सही बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘‘उनका एक्शन थोड़ा ‘साइड-ऑन’ और अलग है, और वह हल्का सा रूकने के साथ गेंद डालते हैं। लेकिन चूंकि वह सभी गेंदें एक ही तरीके से डालते हैं और उनकी बांह में नियमों के अनुसार कोई गलत मोड़ या सीधापन नहीं है इसलिए एक्शन बिल्कुल सही है।

Thu, 12 Feb 2026 10:04:23 +0530

  Videos
See all

Bharat Bandh: ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का कोलकाता में असर #shorts #aajtak #latestnews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T04:36:23+00:00

Waris Pathan: 'मेयर पद संभालते ही नफरती भाषा शुरू' #WarisPathan #RituTawde #BMCMayor #Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T04:34:29+00:00

Bangladesh Election: पोलिंग सेंटर पर उमड़े तारिक रहमान के समर्थक #shorts #aajtak #latestnews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T04:31:19+00:00

Prashant Kishor: दरभंगा कांड के पीड़ित परिवार से मिले प्रशांत #PrashantKishor #DarbhangaCase #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T04:31:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers