डॉसन क्रीक के मशहूर एक्टर जेम्स वैन डेर बीक का 48 साल की उम्र में निधन, कोलोरेक्टल कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद हारे जंग
हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 90 के दशक के मशहूर टीवी शो ‘डॉसन क्रीक’ (Dawson’s Creek) से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर जेम्स वैन डेर बीक (James Van Der Beek) का निधन हो गया है। वह 48 साल के थे और लंबे समय से कोलोरेक्टल कैंसर से जिंदगी की जंग …
सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 83,900 के स्तर पर आया:आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली; दक्षिण कोरिया के बाजार में 2.60% की बढ़त
शेयर बाजार में आज यानी 12 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 350 अंक नीचे 83,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 70 अंकों की गिरावट, ये 25,900 पर आ गया है। आज आईटी, मीडिया और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। निफ्टी IT इंडेक्स 3% से ज्यादा नीचे हैं। वहीं मीडिया इंडेक्स में 1% और ऑटो में 0.30% की गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने 11 फरवरी को 944 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे BHEL का OFS रिटेल निवेशकों के लिए खुला केंद्र सरकार की महारत्न कंपनी बीएचईएल का 'ऑफर फॉर सेल' आज 12 फरवरी से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। सरकार इसके जरिए कंपनी में अपनी 3% हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें ग्रीनशू ऑप्शन के जरिए 2% अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी रखा गया है। शेयर पर डिस्काउंट 8% से घटकर 2-3% पर आया इसके लिए ₹254 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। जब सरकार ने इस OFS का ऐलान किया था, तब फ्लोर प्राइस (₹254) बाजार भाव (करीब ₹276) से 8% कम था। लेकिन ऐलान के बाद BHEL के शेयरों में भारी गिरावट आई और यह ₹260 के करीब आ गया। इस गिरावट की वजह से अब निवेशकों को मिलने वाला डिस्काउंट घटकर 2-3% रह गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिस्काउंट कम होने से निवेशकों के लिए यह सौदा अब उतना आकर्षक नहीं रहा जितना पहले लग रहा था। हालांकि अब भी इसमें निवेश किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… सेंसेक्स 40 अंक गिरकर 84,234 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी 11 फरवरी को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 40 अंक की गिरावट के साथ 84,234 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 19 अंक की बढ़त रही, ये 25,954 पर बंद हुआ। ऑटो और हेल्थकेयर शेयर्स में खरीदारी रही। वहीं IT और प्राइवेट बैंकों के शेयर्स में बिकवाली। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 गिरकर बंद हुए। निफ्टी को 50 शेयरों में से 26 में गिरावट रही।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





















