Responsive Scrollable Menu

रदरफोर्ड और मोती ने वेस्टइंडीज को इंग्लैंड पर दिलाई शानदार जीत

रदरफोर्ड और मोती ने वेस्टइंडीज को इंग्लैंड पर दिलाई शानदार जीत

Continue reading on the app

मिर्जापुर में वाहन की टक्कर से बाइक दो सवारों की मौत

मिर्जापुर में वाहन की टक्कर से बाइक दो सवारों की मौत

Continue reading on the app

  Sports

U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की ऐतिहासिक कप्तानी, सचिन तेंदुलकर से मिला खास तोहफा

जिम्बाब्वे में इतिहास रचकर लौटे भारत अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे अब मुंबई में हैं और उनकी यह वापसी यादगार पलों से भरी रही। बता दें कि उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में सात विकेट से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब रिकॉर्ड छठी बार जीता है।

स्वदेश लौटने के बाद आयुष ने भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नाम सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। यह मुलाकात युवा कप्तान के लिए खास बन गई, जब मास्टर ब्लास्टर ने उन्हें अपनी टेस्ट जर्सी भेंट की। जर्सी पर सचिन तेंदुलकर ने हाथ से लिखा संदेश भी दिया, जिसमें उन्होंने आयुष के उज्ज्वल करियर की कामना की।

आयुष म्हात्रे ने इस पल को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भावुक शब्दों में लिखा कि वह बचपन में सचिन को स्क्रीन पर देखा करते थे और आज उनके घर पर खड़े होकर उनके सफर का एक हिस्सा हाथ में पकड़े हैं। उन्होंने इस सम्मान को जीवन भर संजोकर रखने की बात कही।

गौरतलब है कि विश्व कप जीत के बाद आयुष और उनके साथी खिलाड़ी उधव मोहन का अपने-अपने घरों में जोरदार स्वागत किया गया। मुंबई के विरार में आयुष को स्थानीय नायक की तरह सम्मान मिला, जहां परिवार, दोस्त और पड़ोसी बड़ी संख्या में जुटे। वहीं, उधव मोहन को नई दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत मिला।

मौजूद जानकारी के अनुसार आयुष म्हात्रे ने नॉकआउट मुकाबलों में टीम को आगे से लीड किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 51 गेंदों पर 53 रन बनाए, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 59 गेंदों पर 62 रन की अहम पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सात पारियों में 214 रन बनाए और भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

हालांकि, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की रही। उन्होंने 439 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता। फाइनल में उनकी 175 रन की विस्फोटक पारी ने कई अंडर-19 विश्व कप रिकॉर्ड तोड़े, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे।

कुल मिलाकर यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य की मजबूत झलक मानी जा रही है, जिसमें आयुष म्हात्रे जैसे युवा नेतृत्वकर्ता अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। 
Wed, 11 Feb 2026 23:34:06 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Live From Up Vidhansaha : यूपी विधानसभा से सीएम योगी लाइव | UP Budget 2026 | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T21:10:35+00:00

Biohacking: where fad meets finance? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T21:01:01+00:00

Gold Silver Latest Price : फिर धड़ाम हुआ चांदी, ताजा भाव से निवेशक खुश!| Share Market | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T21:01:01+00:00

India Vs Pakistan T20 World Cup News : भारत-पाकिस्तान मैच पर पाकिस्तानी महिला वकील को लगी मिर्ची ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T21:01:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers