Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया, रदरफोर्ड की 76 रन की तूफानी पारी

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 166 रन पर ऑलआउट कर 31 रन से हरा दिया। रदरफोर्ड ने 76 रन बनाए, जबकि मोती ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख बदला।

Continue reading on the app

ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया, वानखेड़े में ढेर हुई इंग्लिश टीम

ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धूल चटकाए है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हराया है. बता दें कि 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का मात दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 196 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 166 रनों पर सिमट गई. 

इंग्लैंड के लिए सैम करन ने बनाए सबसे ज्यादा रन

वेस्टइंडीज के दिए 197 रनों की टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन सैम करन बनाए. सैम करन ने 30 गेंदों पर नाबाद 43 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं जैकब बेथेल 23 गेंद पर 4 चौका और एक छक्का की मदद से 33 रन बनाए.

जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बल्ले से नहीं निकला ज्यादा रन

वहीं ओपनर फिल साल्ट ने 14 गेंदों पर 30 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके बल्ले से 4 चौका और 2 छक्का निकला. जबकि जोस बटलर 21 रन और कप्तान हैरी ब्रूक 17 रन बनाए. इसके अलावा इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और देखते ही देखते इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रनों पर सिमट गई. 

वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. जबकि रोस्टन चेज़ ने 2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड और अकील होसैन को एक-एक सफलता मिली.

ऐसी रही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे. टीम के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा 72 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 चौका और 7 छक्का शामिल रहा. रोस्टन चेज़ 29 गेंद पर 34 रन बनाए. जेसन होल्डर ने17 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्का निकला. शिमरोन हेटमायर 12 गेंद पर 23 रन बनाए. जबकि रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंद पर 14 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें:  ईशान किशन भी चोटिल, जसप्रीत बुमराह के यार्कर से हुए घायल, IND vs NAM मैच से पहले टीम इंडिया की फिर बढ़ी टेंशन

Continue reading on the app

  Sports

LIVE: 'पलटू' पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, फैंस को 15 फरवरी का इंतजार

India vs Pakistan T20 World Cup Controversy LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला होगा. ICC से हुई मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने यूटर्न लेते हुए कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ इस मैच में खेलेगी. इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने एक्स पोस्ट में कहा था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करेगी. Thu, 12 Feb 2026 06:15:26 +0530

  Videos
See all

Iran US conflict: क्या ईरान पर आज की रात भारी होने वाला है? | Trump | Khamenei | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T01:36:03+00:00

Top 100 News Today LIVE | 100 बड़ी खबरें | India US Trade Deal | PM Modi | Rahul Gandhi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T01:44:49+00:00

Parliament Session: टैक्स को लेकर Nirmala Sitharaman से भिड़े Abhishek Banerjee! | Taxation | Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T01:35:29+00:00

Vande Mataram New Guidelines : वंदे मातरम का गान, सियासी मैदान | Rahul Gandhi | Congress | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T01:39:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers