Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Rate 14 October : नवरात्रि का चौथा दिन, जानिए भोपाल-इंदौर का 10 सोने और 1 किलो चांदी का भाव

नवरात्रि में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज, 14 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,48,552 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। हालांकि चांदी का रेट गिरकर 2,19,070 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,662 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,19,272 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलो के दायरे में ट्रेड कर रही है।। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,178.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 59.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

भोपाल से लेकर दिल्ली तक का सोने-चांदी का भाव

  • भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 48 हजार 310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है । गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 35 हजार 950 रुपये बनी हुई है । 18 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 12 हजार 240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।
  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 48 हजार 410 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 37 हजार 000 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 11 हजार 970 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है। इसके अलावा चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में कीमतें बढ़ी हुई है।  एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई जा रही है।

वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर इंडेक्स की मजबूती का असर कीमती धातुओं से लेकर ऊर्जा बाजार तक साफ दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग $106 प्रति बैरल और WTI क्रूड भी $95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है।  अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 102.15 – 102.25 के स्तर पर बना हुआ है।  हालांकि हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उठाए गए कदमों के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगभग 1 रुपये मजबूत हुआ है। इससे भारत के लिए सोने का आयात सस्ता होगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना, डॉलर में खरीदा जाता है। रुपया मजबूत होने से  डॉलर के सोने के लिए कम रुपये देने पड़ेंगे।

फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों से पहले निवेशक सतर्क है और अक्टूबर अंत में होने वाली बैठक पर नजर बनाए हुए हैं। बाजार विशेषज्ञों की मानें तो जब तक मध्य पूर्व का संकट पूरी तरह शांत नहीं होता, तब तक क्रूड में गिरावट की संभावना कम है। इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

सोना खरीदने से पहले पढ़ लें ये बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

इंदौर में प्लॉट खरीदने के लिए दिए 7.80 लाख रुपए, न रजिस्ट्री हुई न कब्जा मिला, शिकायत पर 2 आरोपियों के खिलाफ हुई FIR

इंदौर के नंदबाग में प्लॉट खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल फरियादी विजय चौहान का आरोप है कि उन्होंने 9.30 लाख रुपए में प्लॉट खरीदने का सौदा किया था और इसके लिए 7.80 लाख रुपए भी दे दिए थे। इसके बावजूद न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई और न ही उन्हें कब्जा मिला। वहीं शिकायत की जांच के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने प्लॉट बेचने वाले नंदकिशोर मनावत और ब्रोकर धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज की है।

वहीं मामले में नंदबाग कॉलोनी निवासी विजय चौहान ने पुलिस को बताया कि प्लॉट का सौदा तय होने के बाद उन्होंने नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम दी थी। एग्रीमेंट होने के बावजूद रजिस्ट्री और कब्जे की मांग पूरी नहीं हुई। शिकायत के अनुसार रकम वापस मांगने पर भी उन्हें पूरी राशि नहीं मिली। पुलिस अब दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ब्रोकर ने कराई थी डील

विजय चौहान के मुताबिक धर्मेंद्र ठाकुर ने उन्हें बताया था कि नंदकिशोर मनावत उसका परिचित है और वह नंदबाग में अपना प्लॉट बेचना चाहता है। इसके बाद धर्मेंद्र ने खरीदार और प्लॉट मालिक के बीच सौदा कराने में ब्रोकर की भूमिका निभाई। प्लॉट की कीमत 9 लाख 30 हजार रुपए तय हुई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सौदे के लिए एग्रीमेंट भी किया गया और उन्होंने कुल 7 लाख 80 हजार रुपए नकद व ऑनलाइन माध्यम से दे दिए। धर्मेंद्र को ब्रोकर के तौर पर 10 हजार रुपए भी दिए गए थे।

दरअसल विजय चौहान का आरोप है कि रकम देने के बाद जब उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने और कब्जा देने के लिए कहा तो उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ा। काफी समय तक मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। शिकायत के अनुसार इस दौरान भी समस्या का हल नहीं निकला। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत की जांच के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने नंदकिशोर मनावत और धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

2.80 लाख रुपए लौटाए

वहीं शिकायतकर्ता विजय चौहान ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री और कब्जे के लिए दबाव बनाया तो धर्मेंद्र ठाकुर ने कथित तौर पर धमकी दी। आरोप है कि धर्मेंद्र ने कहा कि उसके खिलाफ 25 से ज्यादा केस चल रहे हैं। उसने यह भी चेतावनी दी कि उसके या नंदकिशोर मनावत के पास दोबारा आने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा। ये बातें शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताई हैं।

विजय चौहान के मुताबिक पुलिस में शिकायत करने की बात कहने के बाद नंदकिशोर मनावत ने 2 लाख 50 हजार रुपए नकद और 30 हजार रुपए ऑनलाइन वापस किए। इस तरह कुल 2 लाख 80 हजार रुपए लौटाए गए जबकि बाकी 5 लाख रुपए वापस नहीं किए गए हैं। फरियादी का कहना है कि उन्होंने अपनी रकम वापस पाने और प्लॉट की रजिस्ट्री या कब्जा दिलाने के लिए कई बार मांग की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

Weather News Today | 4 बजते ही IMD का रेड अलर्ट जारी? Mausam Update | Breaking News | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T22:30:08+00:00

Saudi Arabia | हूतियों का खौफ! क्या खतरे में सऊदी अरब? Houthi Rebels | Middle East Crisis | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T23:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers