इंदौर में प्लॉट खरीदने के लिए दिए 7.80 लाख रुपए, न रजिस्ट्री हुई न कब्जा मिला, शिकायत पर 2 आरोपियों के खिलाफ हुई FIR
इंदौर के नंदबाग में प्लॉट खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल फरियादी विजय चौहान का आरोप है कि उन्होंने 9.30 लाख रुपए में प्लॉट खरीदने का सौदा किया था और इसके लिए 7.80 लाख रुपए भी दे दिए थे। इसके बावजूद न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई और न ही उन्हें कब्जा मिला। वहीं शिकायत की जांच के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने प्लॉट बेचने वाले नंदकिशोर मनावत और ब्रोकर धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज की है।
वहीं मामले में नंदबाग कॉलोनी निवासी विजय चौहान ने पुलिस को बताया कि प्लॉट का सौदा तय होने के बाद उन्होंने नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम दी थी। एग्रीमेंट होने के बावजूद रजिस्ट्री और कब्जे की मांग पूरी नहीं हुई। शिकायत के अनुसार रकम वापस मांगने पर भी उन्हें पूरी राशि नहीं मिली। पुलिस अब दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
ब्रोकर ने कराई थी डील
विजय चौहान के मुताबिक धर्मेंद्र ठाकुर ने उन्हें बताया था कि नंदकिशोर मनावत उसका परिचित है और वह नंदबाग में अपना प्लॉट बेचना चाहता है। इसके बाद धर्मेंद्र ने खरीदार और प्लॉट मालिक के बीच सौदा कराने में ब्रोकर की भूमिका निभाई। प्लॉट की कीमत 9 लाख 30 हजार रुपए तय हुई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सौदे के लिए एग्रीमेंट भी किया गया और उन्होंने कुल 7 लाख 80 हजार रुपए नकद व ऑनलाइन माध्यम से दे दिए। धर्मेंद्र को ब्रोकर के तौर पर 10 हजार रुपए भी दिए गए थे।
दरअसल विजय चौहान का आरोप है कि रकम देने के बाद जब उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने और कब्जा देने के लिए कहा तो उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ा। काफी समय तक मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। शिकायत के अनुसार इस दौरान भी समस्या का हल नहीं निकला। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत की जांच के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने नंदकिशोर मनावत और धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
2.80 लाख रुपए लौटाए
वहीं शिकायतकर्ता विजय चौहान ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री और कब्जे के लिए दबाव बनाया तो धर्मेंद्र ठाकुर ने कथित तौर पर धमकी दी। आरोप है कि धर्मेंद्र ने कहा कि उसके खिलाफ 25 से ज्यादा केस चल रहे हैं। उसने यह भी चेतावनी दी कि उसके या नंदकिशोर मनावत के पास दोबारा आने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा। ये बातें शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताई हैं।
विजय चौहान के मुताबिक पुलिस में शिकायत करने की बात कहने के बाद नंदकिशोर मनावत ने 2 लाख 50 हजार रुपए नकद और 30 हजार रुपए ऑनलाइन वापस किए। इस तरह कुल 2 लाख 80 हजार रुपए लौटाए गए जबकि बाकी 5 लाख रुपए वापस नहीं किए गए हैं। फरियादी का कहना है कि उन्होंने अपनी रकम वापस पाने और प्लॉट की रजिस्ट्री या कब्जा दिलाने के लिए कई बार मांग की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
जबलपुर में गिफ्ट और कंपनी की स्कीम का झांसा देकर लाखों के जेवर ले उड़ीं महिलाएं
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से महिलाओं को सावधान करने वाली एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां इन दिनों शातिर ठग महिलाओं का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो साथ में एक छोटा बच्चा लेकर घूमता है और बड़े ही शातिराना तरीके से सीधी-साधी महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। यह ठग महिलाएं घर-घर जाकर लोगों से दोस्ती करती हैं और फिर भरोसा जीतकर उनके लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो जाती हैं
कल रांझी थाने में एक पीड़ित महिला ने पहुंचकर इस ठगी की पूरी शिकायत दर्ज करवाई है। मामला जबलपुर के रिचाई इलाके का है जहां खुशबू पटेल नाम की महिला के साथ यह बड़ी वारदात हुई है। पीड़ित महिला ने उस शातिर ठग की मोबाइल में एक छोटी सी तस्वीर भी ली है जिसके आधार पर पुलिस अब इस महिला और उसके पूरे गिरोह की तलाश में तेजी से जुट गई है।
चार लाख रुपए के जेवर लेकर रफूचक्कर हुआ शातिर गिरोह
इसके अगले दिन सोमवार को वे महिलाएं फिर से पहुंचीं और इस बार विश्वास पूरी तरह जम चुका था। मंगलवार की शाम को वे दोनों महिलाएं एक छोटे बच्चे को साथ लेकर सीधे खुशबू के घर के अंदर तक पहुंच गईं। उन्होंने बड़ा इनाम पाने का लालच देकर अलमारी में रखे सारे गहने बाहर निकलवा लिए जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए थी। रानी हार, मंगलसूत्र, झुमकी और पायल जैसे सभी जेवर लेकर वे महिलाएं वहां से गायब हो गईं
पुलिस की पांच टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज
घटना की जानकारी मिलने के बाद रांझी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। सीएसपी सतीष साहू ने बताया कि टीआई उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस की पांच विशेष टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में लगा दी गई हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के सभी बॉर्डर के थानों को भी इस गिरोह के बारे में सतर्क कर दिया गया है
पुलिस की अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं
इस बड़ी घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर की सभी महिलाओं से खास अपील की है कि वे किसी भी अनजान महिला या व्यक्ति के बहकावे में बिल्कुल भी न आएं। फ्री गिफ्ट या बड़े इनाम के लालच में आकर अपने घर के दरवाजे अजनबी लोगों के लिए न खोलें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए हमेशा सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
वंदना झा की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









