Responsive Scrollable Menu

भारत ने टी-20 में 2000 छक्के पूरे किए:होप ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा; अभिषेक-सैमसन से भिड़े वेस्टइंडीज के प्लेयर्स

वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 मैच में भारत को 24 रन से हरा दिया। हैदराबाद में खेले गए इस मैच के दौरान भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में 2 हजार छक्के पूरे किए। शाई होप ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। भारत-वेस्टइंडीज चौथे टी-20 में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. टीम इंडिया से आगे सिर्फ वेस्टइंडीज भारत ने 2 हजार छक्के पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई। टीम के नाम अब 2010 छक्के हैं। वेस्टइंडीज 2,026 छक्कों के साथ पहले स्थान पर है। 2. होप ने टी-20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक लगाया होप वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने क्रिस गेल और इविन लुईस के 2-2 शतक को पीछे छोड़ा। 3. होप ने 50+ स्कोर में गेल की बराबरी की होप ने टी-20 इंटरनेशनल में 16वां 50+ स्कोर बनाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने में क्रिसे गेल की बराबरी की। दोनों ने 16-16 बार कारनामा किया। 4. भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बना वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 79 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2016 में लॉडरहिल में बिना विकेट खोए 78 रन बनाए थे। 5. पॉल टी-20 में भारत के खिलाफ 5 विकेट लेनेवाले दूसरे बॉलर कीमो पॉल ने हैदराबाद में 41 रन देकर 5 विकेट लिए। वे भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के ही ओबेड मैकॉय 2022 में यह कारनामा किया था। यहां से मोमेंट्स्… 1. मयंक ने रदरफोर्ड का छोड़ा कैच 19वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड का कैच छूटा। प्रिंस यादव ने ओवर की पांचवी गेंद तेज शॉर्ट डाली। इस पर रदरफोर्ड ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, जहां मयंक यादव खड़े थे। उन्हें लगा कि वे आसानी से कैच पकड़ लेंगे, लेकिन वे गेंद की लाइन में ही नहीं आ पाए और कैच छूट गया। 2. तिलक के कैच छोड़ने पर होप का शतक पूरा हुआ पहली पारी की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने होप का कैच छोड़ दिया। 96 रन बनाकर खेल रहे होप ने नितीश रेड्डी की गेंद पर लॉन्ग-ऑन की ओर शॉट खेला। तिलक कैच पकड़ने के लिए बाईं ओर गए, लेकिन फ्लडलाइट्स में गेंद ठीक से नहीं देख सके और कैच छूट गया। गेंद सीधे बाउंड्री रोप पर गिरी और होप को छक्का मिला। उन्होंने आखिरी 2 गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। 3. सैमसन ने जोसेफ की गेंद पर टी-20 में 100 छक्के पूरे किए दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने शमर जोसेफ की फुलटॉस गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में उनका 100वां छक्का था। वे टी-20 इंटरनेशनल में छक्कों का शतक पूरा करने वाले भारत के छठे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके है। 4. बाउंसर के बाद सैमसन ने अगली 14 गेंद पर 46 रन बनाए भारतीय पारी के दूसरे ओवर में शमार जोसेफ ने 145 किमी की तेज बाउंसर सैमसन को डाली। यह फ्री हिट गेंद थी। सैमसन जैसे-तैसे गेंद को खेल सके। गेंद ने टॉप एज लिया और 4 रन के लिए चली गई। तब सैमसन 9 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद सैमसन ने लगातार बाउंड्री लगाई। उन्होंने अगली 14 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 46 रन बटोरे। 5. अभिषेक-सैमसन से भिड़े वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीमो पॉल ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने संजू सैमसन को शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। जब अभिषेक पवेलियन लौट रहे थे, तब उनकी वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से बहस हुई। ऐसे ही 12वें ओवर में भी अभिषेक शर्मा के आउट होने पर ऐसी ही नोंक-झोंक हुई। अभिषेक ने पवेलियन लौटते हुए इसकी शिकायत अंपायर से भी की। 6. नमन के आउट होने पर बच्चों की तरह उछले हेटमायर 12वें ओवर में गुडाकेश मोती ने नमन धीर को स्टंप आउट कराया। मोती की गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से घूमी और नमन उसे खेलने से चूक गए। उनका पिछला पैर क्रीज से बाहर निकल गया। शाई होप ने तुरंत गिल्लियां बिखेर दीं। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद नमन को आउट दिया। विकेट गिरते ही शिमरोन हेटमायर बच्चों की तरह उछलते नजर आए।

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:एविएशन रेगुलेटर DGCA ने प्लेन में सफर के दौरान खास पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगाई

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने उड़ानों में एक खास मॉडल के पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने 29 सितंबर के एक आदेश में "MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक" को ले जाने और इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। यह रोक इस पावर बैंक से जुड़ी आग लगने की हालिया घटना के कारण लगाई गई है।इस घटना या पावर बैंक बनाने वाली कंपनी के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पावर बैंक में आग लगने की हालिया घटना और इससे जुड़े संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए, DGCA ने कहा है कि इस पावर बैंक को "भारत आने वाली, भारत से जाने वाली या भारत के भीतर किसी भी उड़ान में विमान के अंदर नहीं ले जाया जाना चाहिए - चाहे वह यात्री के सामान (चेक-इन और केबिन बैगेज सहित) के तौर पर हो या कार्गो के तौर पर"। आज की बाकी बड़ी खबरें… 100 साल की उम्र में वकील को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा केरल हाईकोर्ट ने पलक्कड़ के वकील पी. बालसुब्रमणियन मेनन को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया है। मेनन 15 अक्टूबर को 100 साल के हो जाएंगे। वे 76 साल से ज्यादा समय से वकालत कर रहे हैं और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है। हाईकोर्ट के मुताबिक, मेनन जिला अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले पहले वकील हैं, जिन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया है। आमतौर पर यह दर्जा हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को मिलता रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान की परमाणु धमकी से ट्रंप की उड़ी नींद! Iran Nuclear Threat | Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T23:30:00+00:00

Saudi Arabia | हूतियों का खौफ! क्या खतरे में सऊदी अरब? Houthi Rebels | Middle East Crisis | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T23:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers