'आदिपुरुष' के 'रावण' को लोगों ने किया ट्रोल, राज बब्बर के बेटे को भा गया सैफ अली खान का लुक, यश से बताया बेहतर
3 साल पहले साल 2023 में आदिपुरुष आई थी जिसमें सैफ अली खान ने रावण का रोल अदा किया था. अपने इस रोल के लिए एक्टर काफी ट्रोल हुए थे. सैफ को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर का कहना है कि सैफ का अभिनय और लुक शानदार था. आर्य बब्बर ने यश की अपकमिंग रामायण पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनका लुक केजीएफ जैसा है. हालांकि आर्य का मानना है कि फिल्म की एक झलक देखकर किसी को भी अपनी राय नहीं बनानी चाहिए.
Gold Silver Rate 14 October : नवरात्रि का चौथा दिन, जानिए भोपाल-इंदौर का 10 सोने और 1 किलो चांदी का भाव
नवरात्रि में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज, 14 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,48,552 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। हालांकि चांदी का रेट गिरकर 2,19,070 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,662 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,19,272 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलो के दायरे में ट्रेड कर रही है।। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,178.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 59.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
भोपाल से लेकर दिल्ली तक का सोने-चांदी का भाव
- भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 48 हजार 310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है । गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 35 हजार 950 रुपये बनी हुई है । 18 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 12 हजार 240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।
- दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 48 हजार 410 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 37 हजार 000 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 11 हजार 970 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है। इसके अलावा चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में कीमतें बढ़ी हुई है। एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई जा रही है।
वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर इंडेक्स की मजबूती का असर कीमती धातुओं से लेकर ऊर्जा बाजार तक साफ दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग $106 प्रति बैरल और WTI क्रूड भी $95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 102.15 – 102.25 के स्तर पर बना हुआ है। हालांकि हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उठाए गए कदमों के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगभग 1 रुपये मजबूत हुआ है। इससे भारत के लिए सोने का आयात सस्ता होगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना, डॉलर में खरीदा जाता है। रुपया मजबूत होने से डॉलर के सोने के लिए कम रुपये देने पड़ेंगे।
फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों से पहले निवेशक सतर्क है और अक्टूबर अंत में होने वाली बैठक पर नजर बनाए हुए हैं। बाजार विशेषज्ञों की मानें तो जब तक मध्य पूर्व का संकट पूरी तरह शांत नहीं होता, तब तक क्रूड में गिरावट की संभावना कम है। इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
सोना खरीदने से पहले पढ़ लें ये बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News








