Responsive Scrollable Menu

दशहरा-दिवाली पर रेलवे का तोहफा, अहमदाबाद से मालदा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, MP के इन 2 स्टेशन पर रहेगा ठहराव

त्योहारों के समय ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिलता है। इन दोनों नवरात्रि चल रही है और दुर्गापूजा के साथ दशहरा और फिर दिवाली जैसे त्यौहार नजदीक आ रहे हैं। इसी को देखते हुए अहमदाबाद से मालदा टाउन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

अहमदाबाद से मालदा तक जाने वाली इस ट्रेन का फायदा मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी मिलने वाला है। दरअसल, अपनी यात्रा के दौरान ये साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रतलाम और नागदा स्टेशन से भी गुजरेगी। ऐसे में इन स्टेशनों के यात्री भी अहमदाबाद या मालदा तक का सफ़र कर सकेंगे।

कब से कब तक चलेगी ट्रेन

अहमदाबाद रेलवे की ओर से शुरू की जा रही इस ट्रेन का संचालन 14 अक्टूबर यानी आज से किया जाना है। ये 25 नवंबर तक चलाई जाएगी। इसके दोनों दिशाओं में चलने की तारीख भी निर्धारित कर दी गई है।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

ये ट्रेन दोनों दिशाओं की यात्रा करते समय नडियाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, आगर, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानपुर, पटना, बख़्तियारपुर, मोकामा, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बड़हरवा होते हुए गुजरेगी।

 

अहमदाबाद से कब चलेगी

अहमदाबाद से ट्रेन संख्या 09401 अहमदाबाद मालदा टाउन स्पेशल हर बुधवार को रवाना की जाएगी। ये स्टेशन से दोपहर 3.30 पर निकलेगी। इसके रतलाम पहुंचने का समय 8.35 है। 8.40 कर ये रतलाम से रवाना होगी और 9.53 पर नागदा पहुंचेगी। यहां से 9.55 पर निकलकर ये अगले दिन सुबह मालदा पहुंचेगी।

मालदा से कब निकलेगी

वापसी में ये ट्रेन नंबर 09402 मालदा टाउन अहमदाबाद स्पेशल हर शुक्रवार को रात 8:05 पर मालदा से निकलेगी। इसके नागदा पहुंचने का समय रविवार सुबह 5.40 का रहेगा। वहीं ये रतलाम 6.25 पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 1 बजे ये अहमदाबाद पहुंचेगी।

मिलेगी ये सुविधा

अहमदाबाद से मालदा के बीच अक्टूबर से नवंबर तक यह पूजा स्पेशल ट्रेन 14 फेरे लगाने वाली है। इसमें एसी 3 टियर, स्लीपर और सेकंड क्लास जनरल कोच रहेंगे। 13 अक्टूबर 2026 से इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। PRS काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग करवाई जा सकती है।

Continue reading on the app

'नाना पाटेकर जिंदा है, प्लास्टिक सर्जरी करवा ली', तनुश्री दत्ता ने जताई शंका, एक्टर के निधन पर उठाए कई सवाल

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा में निधन (Nana Patekar Death) हो गया था. जानकारी के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्टर 75 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए. वहीं, उनके निधन के बाद से ही एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता विवादित बयान दे रही हैं. कभी उनके निधन को इविल डैड बता रही हैं तो कभी उनके सपोर्ट्स को राख में बदलते देखने की बात कर रही है. अब तो हद ही हो गई और तनुश्री ने नाना की मौत को फेक बता दिया है. चलिए जानते हं, उन्होंने अब क्या-क्या सवाल उठाए हैं.

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल

तनुश्री दत्ता एक बार फिर इंस्टाग्राम पर लाइव आई और उन्होंने नाना पाटेकर की मौत पर सवाल उठाए हैं. एक्ट्रेस ने अंतिम संस्कार पर सवाल उठाते हुए कहा- 'बॉलीवुड इंडस्ट्री और मीडिया में किसी ने भी नाना पाटेकर का शव नहीं देखा. इतनी जल्दी क्या थी कि आधी रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया? हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता, लेकिन उनका अंतिम संस्कार रात 11:28 बजे किया गया. इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी? क्या उनके परिवार ने भी उनका चेहरा ठीक से देखा था?'

प्रेयर मीट क्यों नहीं की गई- तनुश्री दत्ता

अंतिम संस्कार पर सवाल उठाने के बाद तनुश्री ने नाना की प्रेयर मीट न होने पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा-  'इतने बड़े दिग्गज और महान इंसान के लिए प्रेयर मीट होनी चाहिए थी, ताकि बॉलीवुड के लोग और मीडिया के लोग आकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें और आखिरी बार उनके दर्शन कर सकें. हिंदू परंपरा में लोग अंतिम दर्शन करते हैं, शव को छूते हैं और प्रणाम करते हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, लेकिन क्या उन्होंने वास्तव में शव देखा था? उनका चेहरा ढका हुआ था. गांव के लोग शायद ऐसे सवाल न पूछें, लेकिन दूसरे लोग ये सवाल जरूर पूछते हैं. आखिर किसका अंतिम संस्कार किया गया?'

ये भी पढ़ें- 'राख में बदलते देखूंगी...', नाना पाटेकर के सपोटर्स पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, बोलीं- 'मुझे रुलाने वाले खून के आंसू रोएंगे'

'शव का वीडियो क्यों नहीं आया?'

तनुश्री ने नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो सामने न आने पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने इसे लेकर अपने एक्सीडेंट का हवाला दिया कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था तो कई फोटोज और वीडियो वायरल हो गए थे. लेकिन नाना पाटेकर का एक भी वीडियो सामने नहीं आया. एक्ट्रेस ने कहा- ' उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमार्टम भी हुआ. लेकिन कोई फोटो या वीडियो नहीं आया.'

जिंदा होना का जताया शक!

वहीं, तनुश्री ने तो नाना पाटेकर के जिंदा होने तक का शक जता दिया. इतना ही नहीं उन्होंने तो ये तक कह डाला कि एक्टर विदेश में जिंदा है और मौत का झूठा नाटक रचा गया है. एक्ट्रेस ने कहा-  'जिस बॉडी का अंतिम संस्कार किया गया, वो नाना पाटेकर की नहीं थी. मुझे लगता है कि वो सिंगापुर या मलेशिया में जिंदा हो सकते हैं. उन्होंने अपनी मौत का नाटक किया हो सकता है और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया.' तनुश्री ने तो एक्टर के प्लास्टिक सर्जरी करवाने की भी बात कही कि-  'उन्होंने अपना लुक बदल लिया है, तो DNA टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि उनकी पहचान हो सके.'

ये भी पढे़ं- नाना पाटेकर की मौत को तनुश्री दत्ता ने बताया 'इविल डैड', बोलीं- 'आज का दिन कितना अजीब...'

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W 1st T20I: फ्री में कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

IND-W vs ZIM-W: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाएगा. पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी मंधाना करती दिखेंगी. जानें आप मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां-कहां देख पाएंगे.

The post IND-W vs ZIM-W 1st T20I: फ्री में कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 16 Oct 2026 01:30:02

  Videos
See all

Jamshedpur Fire: सब्जी मंडी में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T01:37:41+00:00

Delhi Murder News: शाहीन बाग के शाहिद हुसैन की चाकू मारकर निर्मम हत्या | Kalindi Kunj | Shaheen Bagh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T01:35:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers