Responsive Scrollable Menu

IND vs WI 4th T20I: तिलक वर्मा ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, गौतम गंभीर का मैसेज भी किया उजागर

India vs West Indies 4th T20I: भारत-वेस्टइंडीज चौथे टी20 से पहले तिलक वर्मा ने टीम इंडिया को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि गौतम गंभीर ने गेंदबाजों को रक्षात्मक होने के बजाय विकेट लेने और आक्रामक गेंदबाजी करने का मैसेज दिया है।

Continue reading on the app

फिर बदल गई WTC प्वाइंट्स टेबल, ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद भी क्या टीम इंडिया कर सकती है फाइनल के लिए क्वालीफाई, जानें पूरा गणित

WTC Points Table : डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल एक बार फिर से बदल गई है. इस बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल को ऑस्ट्रेलिया ने बदला है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच किंग्समीड, डरबन में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच हुआ. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया तो WTC प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर बना रहा लेकिन साउथ अफ्रीका को झटका लगा और उसे अपने स्थान गंवाना पड़ गया. इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका ने नंबर-2 का अपना स्थान खो दिया है. 

अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिनप 2025-27 की अंक तालिका में न्यूजीलैंड ने दूसरे नंबर का स्थान हासिल कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका पर जीत का फायदा न्यूजीलैंड को मिला, जो अब दूसरे स्थान पर आ गया है. वहीं साउथ अफ्रीका एक स्थान नीचे खिसककर अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है. जिसने 10 मैचों खेले और 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया को इस चक्र में सिर्फ 2 मैच में हार मिली है. उसने एक भी मुकाबला ड्रॉ नहीं खेला है. उसका जीत प्रतिशत 81.28% है.

ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका पर इस धमाकेदार जीत और अफ्रीकाई टीम के नंबर 2 का स्थान गंवाने और न्यूजीलैंड के तीसरे से दूसरे स्थान पर आने के बाद फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा है. भारतीय क्रिकेट फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या इंडियन क्रिकेट टीम अभी भी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है. तो आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.

क्या टीम इंडिया फाइनल के लिए कर पाएंगी क्वालीफाई

टीम इंडिया के पास WTC फाइनल 2025-27 में पहुंचने का मौका अभी भी है. भारत की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन उसकी राह बेहद कठिन होने वाली है. टीम इंडिया को अब सिर्फ बाकी टेस्ट मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा. केवल जीत दर्ज करना ही नहीं, बल्कि अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर रहना भी जरूरी है. उसे अपने मुकाबले जीतने होंगे वहीं बाकी टीमों के हारकर नंबर-2 से दूर रहने की उम्मीद करनी होगी. 

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 5 मैचों में जीत मिली है. वहीं 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इंडियन क्रिकेट टीम ने 2 मैच ड्रॉ खेले हैं. इस समय उनके डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में 68 अंक हैं. उनका जीत प्रतिशत 51.52% है. टीम इंडिया को फाइनल खेलना है तो उसे अपना जीत का प्रतिशत बढ़ाना होगा. 

टीम इंडिया के पास बचे कितने मैच 

भारतीय क्रिकेट टीम के पास आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में  अभी भी 7 टेस्ट मैच बाकी हैं. इसमें से टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं के घर में 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. इसके बाद टीम इंडियो का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो आसान नहीं होगा. हम आपको नीचे दी गई सारणी में समझाते हैं कि, कितने मैच जीतने पर टीम इंडिया का PTC यानी जीत प्रतिशत कितना होगा और उसके डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के चांस कितने होंगे.

बाकी 7 टेस्ट में भारत का प्रदर्शन

संभावित अंतिम PCT

5 जीत, 2 हार

59.26%

5 जीत, 1 ड्रॉ, 1 हार

61.11%

5 जीत, 2 ड्रॉ

62.96%

6 जीत, 1 हार

64.81%

6 जीत, 1 ड्रॉ

66.67%

सभी 7 मैचों में जीत

70.37%

इंडियन क्रिकेट टीम को अपने सभी मैच जीतकर अपना जीत प्रतिशत सुधारने के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर करना पड़ सकता है. भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली थी, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिल पाई थी और एक मैच इस सीरीज का ड्रॉ हो गया था, जिसका नुकसान भी भारतीय क्रिकेट टीम को उठना पड़ गया था.

अब डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में इंडियन क्रिकेट टीम पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. उससे ऊपर बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मौजूद हैं. अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करना है तो इन टीमों को पीछे छोड़ना होगा और पहले और दूसरे स्थान पर अपना कब्जा करना होगा. तब जाकर वो फाइनल खेल पाएगी. इन दिनों गौतम गंभीर की लीडरशिप में शुभमन गिल की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम टेस्ट फॉर्मेट में लगातार सुधार कर रही है, लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके चलते प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया का ये हाल है.

WTC Points Table Photograph: (ANI)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 प्वाइंट्स टेबल

स्थान

टीम

मैच

जीत

हार

ड्रॉ

अंक

जीत प्रतिशत (PCT)

1

ऑस्ट्रेलिया (AUS)

10

8

2

0

96

81.82%

2

न्यूजीलैंड (NZ)

6

4

1

1

52

72.22%

3

दक्षिण अफ्रीका (SA)

4

3

1

0

36

60.00%

4

बांग्लादेश (BAN)

6

3

2

1

40

55.56%

5

भारत (IND)

11

5

4

2

68

51.52%

6

इंग्लैंड (ENG)

16

7

8

1

74

38.54%

7

श्रीलंका (SL)

6

1

2

3

24

33.33%

8

वेस्टइंडीज (WI)

12

2

8

2

30

20.83%

9

पाकिस्तान (PAK)

9

2

7

0*

5

4.63%

ये भी पढ़ें : Explainer: T20I से ब्रेक, टेस्ट मिशन पर फोकस, क्या है 'वर्कलोड मैनेजमेंट' जो बदल रहा है मॉडर्न तेज गेंदबाजों का करियर?

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir: पाकिस्तान के मुल्तान से गौतम गंभीर का क्या रिश्ता है?

45 साल के गौतम गंभीर का पाकिस्तान के शहर मुल्तान से क्या कनेक्शन हैं? आइए जानते हैं टीम इंडिया के हेड कोच से जुड़े इस दिलचस्प सवाल का जवाब. Wed, 14 Oct 2026 14:41:45 +0530

  Videos
See all

Jantar Mantar Protest Ban: दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के नए ठिकाने कौन से? | Delhi News | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T09:45:31+00:00

Aaj Ki 100 Badi Khabar LIVE : आज की ताजा 100 खबरें | PM Modi |Rahul Gandhi | CJP Protest |Saurav Das #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T09:45:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers