आज कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20 मैच, जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद करेगी हैदराबाद की पिच
India vs West Indies 4th T20I : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 14 अक्टूबर (बुधवार) को होने वाला है. इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले गए, जिसमें से टीम इंडिया को 2 में जीत मिली वहीं, 1 मैच में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी. अभी सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम 2-1 से आगे हैं. आज हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला होने वाला है. तो आइए जानते हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला ये मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा और हैदराबाद के राजवी गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाज या गेंदबाज किसको मदद करेगी.
Captain Shreyas Iyer is all praise for his bowling unit! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2026
Who was India’s bowler of the night? ????
Watch #INDvWI 4th T20I ???? WED, OCT 14, 6 PM pic.twitter.com/T8YRSRc2fr
कितने बजे से खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है. इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा, जिसके लिए मैदान पर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप आएंगे. इस मुकाबले का आनंद भारतीय क्रिकेट फैंस शाम के समय उठा पाएंगे.
कैसा रंग दिखाएंगी हैदराबाद की पिच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजवी गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है. यहां की पिच अक्सर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. इस पिच पर बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करते हैं. यहां पर बॉल बल्ले पर अच्छ बाउंस और तेजी के साथ आती है, जिससे बैटर को बड़े शॉट खेलने में मदद मिलती है. वहीं इस पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद मौजूद है. इस पिच पर बॉल पुरानी होने के बाद स्पिनर्स भी विकेट चटकाते हैं. इस मैदान पर ड्यू फैक्टर भी आता है, ऐसे में जो कप्तान टॉस जीतेगा वो रनों का पीछा करने का फैसला ले सकता है.
— BCCI (@BCCI) October 12, 2026
इस मैदान पर पहला टी20 मैच इंडियन क्रिकेट टीम ने 2019 में खेला था, जहां उसके सामने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम थी. वहीं अपना अंतिम मुकाबला टीम इंडिया ने साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इस मैच में इंडियन क्रिकेट टीम ने 297/5 का टोटल खड़ा किया था, जो भारतीय क्रिकेट टीम का इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल भी है. इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 133 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी.
कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले चौथे टी-20 मैच में हैदराबाद का मौसम सही रहने वाला है. ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिलने वाला है. बुधवार को हैदराबाद में बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है. आज यहां पर तापमान 33 से 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. वहीं हवा 13 किलोमीटर के करीब चल सकती हैं. हैदराबाद में ह्यूमिडिटी 42% होने की संभावना है.
भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड
भारत : संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव.
वेस्टइंडीज : शाई होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेस, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड.
ये भी पढ़ें : Explainer: T20I से ब्रेक, टेस्ट मिशन पर फोकस, क्या है 'वर्कलोड मैनेजमेंट' जो बदल रहा है मॉडर्न तेज गेंदबाजों का करियर?
Hanuman Ansh 10th Tuesday: 'हनुमान अंश' पर पवनपुत्र की कृपा बरकरार, 68वें दिन भी न थमी भक्ति, करोड़ों में कमाई जारी
Hanuman Ansh 10th Tuesday Day 68 : बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का जलवा बरकरार है. पवनपुत्र हनुमान की भक्ति पर आधारित इस फिल्म ने अपनी लंबी पारी से सबको चौंका दिया है. रिलीज के 68 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है. 10वें हफ्ते में जहां ज्यादातर फिल्मों की रफ्तार थमने लगती है, वहीं 'हनुमान अंश' को हिंदी के साथ तेलुगु दर्शकों का भी साथ मिल रहा है. अब 10वें मंगलवार की कमाई ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है. फिल्म ने इस दिन भारत में 1.30 करोड़ रुपये नेट कमाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









