सिर पर चोट, बॉडी पर निशान; मानेसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली लड़के की लाश
मानेसर में लापता चल रहे एक 10वीं के छात्र की लाश निर्माणाधीन इमारत में मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है क्योंकि शरीर पर घसीटने और सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
SA vs AFG: 'मैं पहला सुपर ओवर फेंकना चाहता था लेकिन कप्तान...' केशव महाराज ने किया बड़ा खुलासा
Keshav Maharaj statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद में खेला गया दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का मुकाबला रोमांच की सारी हदें पार कर गया। सुपर-8 की उम्मीदों के बीच अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे लेकिन मैच का फैसला दो-दो सुपर ओवर के बाद हुआ। आखिर में केशव महाराज की सटीक गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाई।
187 रन के बचाव में लुंगी एनगिडी अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए और अफगानिस्तान की तेज शुरुआत को रोक दिया। तीसरे ओवर में तीन गेंदों पर दो विकेट लेकर उन्होंने विपक्ष को 51/2 पर ला दिया और आखिरी ओवर में तीसरा झटका दिया।
मैच साउथ अफ्रीका के हाथ में दिख रहा था लेकिन कगिसो रबाडा का आखिरी ओवर भारी पड़ गया। नो-बॉल पर विकेट, फिर वाइड और दूसरी नो-बॉल ने 12 अतिरिक्त रन दे दिए और स्कोर बराबर हो गया। टूर्नामेंट का पहला सुपर ओवर हुआ, जिसमें एनगिडी ने 17 रन दिए। जवाब में ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को दूसरे सुपर ओवर तक पहुंचा दिया।
दूसरे सुपर ओवर में गेंद केशव महाराज को मिली। शुरुआत शानदार रही- पहली गेंद डॉट और फिर विकेट। लेकिन इसके बाद गुरबाज ने लगातार तीन छक्के जड़ दिए और मुकाबला फिर पलट गया। आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को 6 रन चाहिए थे, लेकिन महाराज की सटीक यॉर्कर पर केवल सिंगल ही मिला और अफ्रीका ने जीत दर्ज कर ली।
केशव महाराज ने कहा कि मैं पहला सुपर ओवर फेंकना चाहता था लेकिन लुंगी एनगिडी फॉर्म में थे तो कप्तान ने उन्हें ये मौका दिया। हालांकि, पहले सुपर ओवर में भी नतीजा नहीं निकलने के बाद हम (शुकरी कॉनराड, कोच और महाराज) एक-दूसरे को देख रहे थे क्योंकि मैं इंतज़ार कर रहा था कि वह मेरी तरफ़ मुड़े और फिर उन्होंने कहा कि अब गेंदबाजी तुम करोगे और मैं इसी का इंतजार कर रहा था, मैंने कहा बढ़िया। मुझे बॉल चाहिए थी, मैं खेल की लय बदलना चाहता था।'
महाराज ने आगे कहा कि टीम को मैच 20 ओवर में ही खत्म करना चाहिए था, लेकिन दबाव में टीम ने शानदार जज्बा दिखाया। उन्होंने रबाडा का बचाव करते हुए कहा कि वह विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और जल्द ही शानदार प्रदर्शन करेंगे। दो मैचों में दो जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की सुपर एट में जगह लगभग तय हो गई है। अब टीम 14 फरवरी को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड और 18 फरवरी को दिल्ली में यूएई से भिड़ेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi




















