Responsive Scrollable Menu

जेल में बंद राजपाल यादव को इंडस्ट्री का सपोर्ट: मीका ने दिए ₹11 लाख, गुरु रंधावा ने एडवांस पेमेंट भेजी, जिगरी दोस्त नवाजुद्दीन भी साथ

Rajpal Yadav case: अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अदालत के निर्देश पर हाल ही में सरेंडर करने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया था। ऐसे कठिन समय में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनके समर्थन में आगे आए हैं। सोनू सूद के बाद अब सिंगर गुरु रंधावा और मीका सिंह ने भी खुलकर मदद का ऐलान किया है।

गुरु रंधावा ने किया एडवांस भुगतान का वादा

गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह अपने आगामी म्यूजिक वीडियो में राजपाल यादव को फीचर करने वाले हैं और इसके लिए एडवांस राशि ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने लिखा कि यह कदम वरिष्ठ अभिनेता की मदद के लिए है और सभी से अपील की कि वे भी आगे आएं। उन्होंने सोनू सूद का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी उसी पहल को आगे बढ़ा रहे हैं।

Guru Randhawa post

मीका सिंह ने दिए ₹11 लाख

वहीं सिंगर मीका सिंह ने राजपाल यादव को ₹11 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। एक बयान में उन्होंने कहा कि राजपाल यादव ने वर्षों तक लोगों को हंसाया है और अब इंडस्ट्री की जिम्मेदारी है कि वह उनके साथ खड़ी हो। मीका ने फिल्म जगत के अन्य सदस्यों से भी सहयोग करने की अपील की।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी समर्थन
सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अपने पुराने दोस्त राजपाल यादव की चुपचाप मदद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वह आर्थिक रूप से उनका साथ दे चुके हैं। नवाजुद्दीन हमेशा से निजी तौर पर सहायता करने के लिए जाने जाते हैं।

कई सितारे आए आगे, जल्द रिहा हो सकते हैं राजपाल

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी के अनुसार, सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन, वरुण धवन सहित कई कलाकारों ने मदद के लिए संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता अपने साथियों के इस सहयोग के लिए बेहद आभारी हैं। राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 12 फरवरी को होनी है और उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें राहत मिल सकती है।

क्या है पूरा मामला?

राजपाल यादव ने वर्ष 2010 में अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए ₹5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, जिसके बाद भुगतान में दिक्कतें आईं। ब्याज समेत बकाया राशि करीब ₹9 करोड़ तक पहुंच गई। अब तक वह ₹75 लाख जमा कर चुके हैं, लेकिन अदालत के अनुसार अभी भी बड़ी राशि बाकी है, जिसके चलते उन्हें सरेंडर करना पड़ा।

Continue reading on the app

देश के सबसे बड़े सुरक्षा बल सरकार के खिलाफ कोर्ट क्यों पहुंचे? 

क्या आप जानते हैं कि देश की आंतरिक सुरक्षा संभालने वाले सबसे बड़े बल CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB यानी CAPF (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स) अपनी ही सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं? ये सभी फोर्सेस गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं, लेकिन आज वही मंत्रालय इनके साथ कानूनी विवाद में है. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

The post देश के सबसे बड़े सुरक्षा बल सरकार के खिलाफ कोर्ट क्यों पहुंचे?  appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

41 गोल्ड, 19 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज... दो दिन अभी बाकी, भारतीय शूटर्स का एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में धमाल

Anish Bhanwala wins silver Asian shooting championship: भारतीय शूटर्स को एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने इस टूर्नामेंट अभी तक 41 गोल्ड, 19 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज पदक जीत लिए हैं. टूर्नामेंट में अभी दो दिन बाकी है. ऐसे में भारतीय शूटर्स बाकी बचे दो दिन ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की की कोशिश की करेंगे. Wed, 11 Feb 2026 23:47:45 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Mumbai के Byculla में Lift गिरने से 5 लोग घायल हो गए | Mumbai Lift Accident | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T18:38:43+00:00

Iran US conflict: ट्रंप ने ईरान पर तानी विध्वंसक मिसाइलें | Trump | Khamenei | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T18:38:34+00:00

Babri Masjid 'सांप्रदायिक Flashpoint'! #shortsvideo #aajtak #babrimasjid #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T18:36:28+00:00

जब Babur की नज़र भारत पर पड़ी #shortsvideo #aajtak #latestnews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T18:38:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers